< श्रेष्ठगीत 1 >
1 शलोमोन द्वारा रचित गीतों का गीत.
Høgsongen av Salomo.
2 वह अपने मुख के चुम्बनों से मेरा चुंबन करे! क्योंकि तुम्हारा प्रेम दाखमधु से उत्तम है.
«Han meg kysse med kyssar av sin munn. For din elsk han er betre enn vin.
3 तुम्हारे विभिन्न ईत्रों की सुगंध सुखद है, तुम्हारा नाम उण्डेले हुए इत्र के समान है; इसलिये आश्चर्य नहीं कि तुम कन्याओं के आकर्षण का केंद्र हो.
Dine salvar angar so ljuvt, ein utrend salve er ditt namn. Difor held møyar dei elskar deg.»
4 मुझे अपने पास ले लो कि हम दोनों दूर चले जाएं! राजा मुझे अपने कमरों में ले आए हैं. सहेलियां हम तुममें आनंदित हो मगन होंगी; हम दाखमधु से ज्यादा तुम्हारे प्रेम का गुणगान करेंगी. नायिका ठीक ही है तुम्हारे प्रति उनका आकर्षण.
«Drag meg etter deg. Og me spring. Kongen hev ført meg til sitt hus.» «Me vil fagnast og frygdast i deg. Me vil lova din kjærleik meir enn vin.» Med rette elskar dei deg.
5 मेरा रंग सांवला तो अवश्य है, मगर मैं सुंदर हूं, येरूशलेम की कन्याओ, केदार के तंबुओं के समान, शलोमोन के पर्दों के समान.
«Eg er brun, men like vel væn, de Jerusalems døtter, som Kedars tjeld, som Salomos dørtjeld.
6 मुझे इस तरह से न देखो कि मैं सांवली हूं, यह तो धूप में झुलसने से हुआ है. मेरी माता के पुत्र मुझ पर गुस्सा हो गए; उन्होंने मुझे अंगूर के बगीचे की देखरेख की जवाबदारी सौंप दी, मगर मैं खुद ही अपने अंगूर के बगीचे का ध्यान न रख सकी.
Sjå ikkje på at eg er so brun, at soli hev brent meg so. Mor sine søner harmast på meg, og meg sette til vingardsvakt. Eg hev ikkje vakta eigen gard.
7 मेरे प्राणप्रिय, मुझे यह तो बता दो, कहां हैं वे चरागाह, जहां तुम अपनी भेड़-बकरियां चराते हो, वह कौन सी जगह है जहां तुम दोपहर में उन्हें आराम के लिए बैठा देते हो? क्योंकि मैं तुम्हारे साथियों की भेड़-बकरियों के पास उसके समान क्यों बनूं, जो अपना मुंह छिपाए रखती है?
Seg, du som leikar i min hug, kvar gjæter du no? Kvar held du middagskvild? Må eg sleppa på villa å ganga i hjordi til felagarn’ dine.»
8 स्त्रियों में परम सुंदरी, यदि स्वयं तुम्हें ही यह मालूम नहीं है, भेड़-बकरियों के पांव के निशानों पर चलती जाओ और अपने मेमनों को चरवाहों के तंबुओं के पास चराओ.
«Um du ikkje det veit, du fagraste dros, du fylgje i drifti sitt spor og gjæt dine killingar fram der som hyrdingarn’ buderne hev.»
9 मेरी प्रियतमा, मेरे लिए तुम वैसी ही हो, जैसी फ़रोह के रथों के बीच मेरी घोड़ी.
«Med folarn’ for Faraos vogn deg, min hugnad, eg liknar.
10 गहनों के साथ तुम्हारे गाल क्या ही सुंदर लगते हैं, वैसे ही हीरों के हार के साथ तुम्हारी गर्दन.
Di lekkjeprydde kinn er so væn, og din hals med perlor.
11 हम तुम्हारे लिए ऐसे गहने गढ़ेंगे, जो चांदी में जड़े हुए सोने के होंगे.
Lekkjor av gull skal du få med sylv-prikkar på.»
12 जब महाराज बैठे हुए थे, मेरा इत्र अपनी खुशबू फैला रहा था.
«Når kongen i laget sit sat, min narde han anga då.
13 मेरा प्रियतम मेरे लिए उस गन्धरस की थैली है, जो सारी रात मेरे स्तनों के बीच रहती है.
Ein myrra-pung er min ven, som eg ber ved min barm.
14 मेरा प्रियतम मेरे लिए मेंहदी के फूलों के गुच्छे के समान है, जो एन-गेदी के अंगूरों के बगीचों में पाए जाते हैं.
Ein cyper blom-dusk er min ven meg i En-Gedis hagar.»
15 मेरी प्रियतमा, कितनी सुंदर हो तुम! ओह, तुम वास्तव में कितनी सुंदर हो! तुम्हारी आंखें कबूतरी के समान हैं.
«Å, kor du er fager, mi møy, kor du er fager! Dine augo er duvor.»
16 कितने सुंदर लगते हो, तुम, मेरे प्रियतम! तथा आनन्द-दायक भी! वास्तव में कितना भव्य है हमारा बिछौना.
«Å, kor du er fager, min ven, kor du er ljuv. Og vårt lægje er grønt.
17 हमारे घरों की धरनें देवदार की हैं; तथा छतें सनोवर की.
Cedrar er bjelkarn’ i vårt hus, cypressar er himling.»