< रूत 4 >
1 उसी समय बोअज़ नगर द्वार पर जाकर बैठ गए, और जब वहां वह छुड़ाने वाला आया, जिसका वर्णन बोअज़ रूथ से कर चुके थे, बोअज़ ने उनसे कहा, “मित्र यहां आइए और मेरे पास बैठिए.” सो वह आकर बोअज़ के पास बैठ गया.
Boaz şaharne akkabışisqa qığeç'u, insanar sabıyne cigee giy'ar. Boazee eyhena şena k'anena xını mançe ı'lğəmee, mang'vee mang'ulqa onu'u eyhen: «Zasqana sark'ıl, inyaa gyu'relan». Manar qarı giy'arna.
2 इसके बाद बोअज़ ने नगर के पुरनियों में से दस को भी वहां बुलवा लिया और उनसे विनती की, “कृपया यहां बैठिए,” सो वे सब बैठ गए.
Boazee şaharne ağsaqqalaaşike yits'ıyre insanır qort'ul «Şunab inyaa gyuvreva» eyhe. Manbıb qabı giviy'aranbı.
3 तब बोअज़ ने उस छुड़ानेवाले से कहा, “नावोमी, जो मोआब देश से लौट आई हैं, एलिमेलेख, हमारे रिश्तेदार की भूमि, का एक भाग बेच रही हैं.”
Boazee mane xınıyk'le eyhen: – Moavne cigabışeençe sark'ılyne Naomee, yişda ebana eyxhene Elimelexin ciga vod massa hele.
4 सो मैं यह सही समझता हूं कि मैं आपको इसकी सूचना इन शब्दों में दे दूं, “इस ज़मीन को इन गवाहों की उपस्थिति में तथा हमारे नागरिकों के पुरनियों की उपस्थिति में खरीद लो. यदि तुम इसको छुड़ाना चाहो, इसको छुड़ा लो. किंतु यदि तुम छुड़ाना न चाहो, मुझसे कह दो, कि मुझे तुम्हारी इच्छा मालूम हो जाए, क्योंकि तुम्हारे अलावा इसका और कोई दूसरा छुड़ाने वाला नहीं है. तुम्हारे बाद मैं छुड़ा सकता हूं.” उस छुड़ानेवाले ने कहा, “मैं इसको छुड़ा लूंगा.”
İnyaa gyuv'uriynbışdeyiy cəmə'ətne ağsaqqalaaşine k'ane, zı valqa g'ayxhya'an, man ciga ğu alişşes ıkkan. Ğu ilydeşşesxhee, man zak'le eyhe, zak'le ats'axhxhes. Mane işee ts'erriyna ğu eyxhe, qiyğiynar zı. Mang'vee Boazık'le: «Zı man ciga ileşşenva» eyhe.
5 इस पर बोअज़ ने कहा, “जिस दिन तुम नावोमी से उस ज़मीन को ख़रीदोगे, तुम्हें मोआबी रूथ को, जो उस मृतक रिश्तेदार की विधवा है, भी मोल लेना पड़ेगा कि मृतक का नाम इस संपत्ति के साथ बना रह सके.”
Boazee eyhen: – Ğu man ciga Naomiyke ileşşemee, mang'une qik'uyne duxayna xhunaşşe Moavğançena Rutur hee'es yikkan. Qiyğa şos dix ıxhayng'a, man ciga qik'uyng'une xizanıs axvecenva.
6 इस पर उस छुड़ानेवाले ने कहा, “इस स्थिति में मैं इसको छुड़ाने में असमर्थ हूं, क्योंकि ऐसा करने पर अपने ही वंश का नुकसान कर बैठूंगा. छुड़ाने का यह अधिकार अब तुम ले लो. क्योंकि मैं यह छुड़ाने में असमर्थ हूं.”
Xınee eyhen: – Məxüdxheene, zasse man ciga alişşes əxəs deş. Zı man ciga alişşvee, man yizde ts'erriyne xhunaşşeykene uşaxaaşis hixharas deş. Zasse man ciga alişşes əxə deşud, ğucad alişşvee yugda eyxhe.
7 (इस्राएल में पुराने समय से यह प्रथा चली आ रही थी, कि छुड़ाने की प्रक्रिया में लेनदेन को पक्का करने के प्रमाण के रूप में छुड़ाने वाला अपना जूता उतारकर दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया करता था. इस्राएल देश में लेनदेन पक्का करने की यही विधि थी.)
Avaala İzrailil sa kar alişşu-massa huvuynemee, sa kar badal hı'iynemee, insanee g'elilin g'ellin g'ayşu mansang'usqa qele ıxha. Man ədat, şi iş yəqqı'lqa gyuvxhunava eyhen ıxha.
8 सो जब उस छुड़ानेवाले ने बोअज़ से कहा, “तुम स्वयं ही इसको खरीद लो,” उसने अपना जूता उतारकर बोअज़ को दे दिया.
Xınee Boazık'le eyhen: – Ğucab alivşe. Qiyğad mang'vee cune g'elilin g'ellin g'eşşe.
9 तब बोअज़ ने पुरनियों तथा सभी उपस्थित लोगों को यह कहा, “आज आप सभी इस बात के गवाह हैं, कि मैंने नावोमी से वह सब खरीद लिया है, जो एलिमेलेख का तथा किल्योन तथा मह्लोन का था.
Boazee ağsaqqalaaşik'leyiy gırgıne cəmə'ətık'le eyhen: – Şu g'iyna şahadar vobınbı, zı Elimelexıke, Kilyonıke, Maxlonuke axuyn gırgın Naomiyke ileşşen.
10 साथ ही मैंने मह्लोन की विधवा मोआबी रूथ को अपनी पत्नी होने के लिए स्वीकार कर लिया है, कि मृतक की संपत्ति के उत्तराधिकार के लिए संतान पैदा हो, और उसके जन्मस्थान तथा उनके रिश्तेदारों में से मृतक का नाम मिटने न पाए. आप सभी आज इसके गवाह हैं!”
Qik'uyng'un do cune cigabışil axvecenva, cune xınıbışde yı'q'neençe, cune şahareençe hımaykalcenva, Maxlon qik'u ayxuna cuna xhunaşşe, Moavğançena Rut zı zas hee'e. Şunab g'iyna şahadar vobınbı!
11 इस पर नगर द्वार की सारी भीड़ तथा नगर के पुरनियों ने उत्तर दिया, “हम इसके गवाह हैं. जो स्त्री तुम्हारे परिवार में प्रवेश कर रही है, याहवेह उसे राहेल तथा लियाह के समान बनाएं, जो दोनों ही इस्राएल के सारे गोत्रों का मूल हैं. तुम एफ़राथा में सम्पन्न होते जाओ और बेथलेहेम में तुम्हारा यश फैल जाए.
Akkabışisqa sabıyne insanaaşeyiy ağsaqqalaaşe eyhen: – Şi şahadar vob. Hasre Rəbbee yiğne akkalqa qööna zəiyfar Raahileykiy Leayk akarna hee'ecen. Manbışe Yaaq'ubus geeb uşaxar vuxu. Ğu Efratbışde yı'q'ne karnana ixhe, Bet-Lexemılid yiğın do ats'axhxhecen.
12 याहवेह द्वारा तुम्हें जो संतान इस स्त्री से मिले, वह पेरेज़ के समान हों, जो यहूदाह के तामार द्वारा प्राप्त हुए थे.”
Hasre Rəbbee mane mek'vne zəiyfee vas vuxasın uşaxar Peresna xizan xhinne qıvaats'ına hee'ecen. (Peres Tamarıs Yahudaykeniy ıxha.)
13 बोअज़ ने रूथ से विवाह कर लिया और जब वह उसके पास गया, याहवेह ने रूथ को गर्भधारण की क्षमता दी, और उसे एक पुत्र पैदा हुआ.
Boazee Rut hee'e, Rutuke mang'us xhunaşşe yeexhe. Boaz Rutuka g'alirxhumee mana vuxhnee eexva. Rəbbee manbışis uşax hele. Rutee dix uxooxa.
14 स्त्रियां आकर नावोमी से कहने लगी, “धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने आज आपको छुड़ानेवाले के बिना नहीं छोड़ा. इस्राएल देश में इस छुड़ानेवाले का बड़ा नाम हो जाए!
Yadaaşe Naomiyk'le eyhe ıxha: – Rəbbis şukur vuxhena, Mang'vee g'iyna vas, ğu gatt'iyxhan hee'esda neva huvu. Hasre mang'un do İzrailvolle ats'axhxhecen!
15 वह आप में जीवन भर देगा और आपके बुढ़ापे में वही आपका सहारा होगा, क्योंकि आपकी बहू ने उसे जन्म दिया है, उसका प्रेम आप पर बहुत ही अपार है, जो आपके लिए सात पुत्रों से कहीं अधिक बढ़कर है.”
Mang'vee ğu mek'v qee'es, q'əsvalee vaqa ilyakkas. Mana vas yighne dixıle yugne, ğu yikkanne sossee uxuva.
16 तब नावोमी ने बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया और धाय के समान उसकी देखभाल करने लगी.
Naomee uşax xhılibışeeqa alyaat'u, man iykar ha'a, mang'uqa ileeka yixha.
17 पड़ोसी स्त्रियों ने बच्चे को एक नाम दिया. उनका कहना था, “नावोमी को एक बेटा हुआ है!” उनके द्वारा बच्चे को दिया गया नाम था, ओबेद. यही यिशै का पिता हुआ, जो राजा दावीद के पिता थे. अर्थात् राजा दावीद के दादा.
Maane hiqiy-allane yadaaşe eyhe ıxha: – Naomiynemee dix ıxha. Mang'un do Oved giyxhe. Mana Davud peyğambarne dekkına, Yesseyna dek ıxha.
18 पेरेज़ की वंशावली इस प्रकार हुई: पेरेज़ हेज़रोन के,
İna Peresna nasıl vob: Peresıke Xetsron g'arayle.
19 हेज़रोन राम के, राम अम्मीनादाब के,
Xetsronıke Ram g'arayle. Ramıke Amminadav g'arayle.
20 अम्मीनादाब नाहशोन के, और नाहशोन सलमोन के,
Amminadavıke Naxşon g'arayle. Naxşonıker Salmon g'arayle.
21 सलमोन बोअज़ के, बोअज़ ओबेद के,
Salmonıker Boaz g'arayle. Boazıker Oved g'arayle.
22 ओबेद यिशै के और यिशै राजा दावीद के पिता हुए.
Ovedıker Yessey g'arayle. Yesseyıker Davud peyğambar g'arayle.