< रूत 4 >

1 उसी समय बोअज़ नगर द्वार पर जाकर बैठ गए, और जब वहां वह छुड़ाने वाला आया, जिसका वर्णन बोअज़ रूथ से कर चुके थे, बोअज़ ने उनसे कहा, “मित्र यहां आइए और मेरे पास बैठिए.” सो वह आकर बोअज़ के पास बैठ गया.
Boaz potom iziđe na gradska vrata i sjede ondje. I gle, naiđe onaj skrbnik o kome je govorio. I dozva ga Boaz: “Ej, hodi ovamo i sjedni!” Onaj dođe i sjede.
2 इसके बाद बोअज़ ने नगर के पुरनियों में से दस को भी वहां बुलवा लिया और उनसे विनती की, “कृपया यहां बैठिए,” सो वे सब बैठ गए.
Onda Boaz uze deset ljudi između starješina gradskih i reče: “Posjedajte ovdje!” I posjedaše.
3 तब बोअज़ ने उस छुड़ानेवाले से कहा, “नावोमी, जो मोआब देश से लौट आई हैं, एलिमेलेख, हमारे रिश्तेदार की भूमि, का एक भाग बेच रही हैं.”
Zatim reče skrbniku: “Noemi, koja se vratila s Moapskih polja, htjela bi prodati ono zemlje našega brata Elimeleka.
4 सो मैं यह सही समझता हूं कि मैं आपको इसकी सूचना इन शब्दों में दे दूं, “इस ज़मीन को इन गवाहों की उपस्थिति में तथा हमारे नागरिकों के पुरनियों की उपस्थिति में खरीद लो. यदि तुम इसको छुड़ाना चाहो, इसको छुड़ा लो. किंतु यदि तुम छुड़ाना न चाहो, मुझसे कह दो, कि मुझे तुम्हारी इच्छा मालूम हो जाए, क्योंकि तुम्हारे अलावा इसका और कोई दूसरा छुड़ाने वाला नहीं है. तुम्हारे बाद मैं छुड़ा सकता हूं.” उस छुड़ानेवाले ने कहा, “मैं इसको छुड़ा लूंगा.”
Zato sam odlučio da se s tobom razgovorim i predložim ti: otkupi njivu pred ovima koji sjede ovdje i pred starješinama moga naroda. Ako je kaniš otkupiti, onda otkupi; ako ne kaniš, kaži mi da znam. Jer prije tebe nema nitko pravo na otkup; ja sam na redu tek iza tebe.” A onaj reče: “Hoću, otkupit ću je.”
5 इस पर बोअज़ ने कहा, “जिस दिन तुम नावोमी से उस ज़मीन को ख़रीदोगे, तुम्हें मोआबी रूथ को, जो उस मृतक रिश्तेदार की विधवा है, भी मोल लेना पड़ेगा कि मृतक का नाम इस संपत्ति के साथ बना रह सके.”
Onda kaza Boaz: “Kad uzmeš zemlju iz ruke Noemi, treba da uzmeš i Rutu Moapku, pokojnikovu ženu, da se pokojniku sačuva ime na baštini.”
6 इस पर उस छुड़ानेवाले ने कहा, “इस स्थिति में मैं इसको छुड़ाने में असमर्थ हूं, क्योंकि ऐसा करने पर अपने ही वंश का नुकसान कर बैठूंगा. छुड़ाने का यह अधिकार अब तुम ले लो. क्योंकि मैं यह छुड़ाने में असमर्थ हूं.”
Ali skrbnik reče: “E, onda ne mogu biti otkupnik, da ne raspem svoje baštine. Otkupi ti po svome skrbničkom pravu jer ja ne mogu.”
7 (इस्राएल में पुराने समय से यह प्रथा चली आ रही थी, कि छुड़ाने की प्रक्रिया में लेनदेन को पक्का करने के प्रमाण के रूप में छुड़ाने वाला अपना जूता उतारकर दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया करता था. इस्राएल देश में लेनदेन पक्का करने की यही विधि थी.)
A bijaše od starine običaj u Izraelu: da se čemu potkrijepi valjanost otkupa ili zamjene, čovjek bi izuo sandalu i dao je drugome. To bijaše svjedočanstvo u Izraelu.
8 सो जब उस छुड़ानेवाले ने बोअज़ से कहा, “तुम स्वयं ही इसको खरीद लो,” उसने अपना जूता उतारकर बोअज़ को दे दिया.
Tako dakle i onaj skrbnik reče Boazu: “Otkupi ti!” te izu sandalu i dade mu je.
9 तब बोअज़ ने पुरनियों तथा सभी उपस्थित लोगों को यह कहा, “आज आप सभी इस बात के गवाह हैं, कि मैंने नावोमी से वह सब खरीद लिया है, जो एलिमेलेख का तथा किल्‍योन तथा मह्‍लोन का था.
Tada Boaz kaza starješinama i svemu narodu: “Vi ste danas svjedoci da ja otkupljujem iz ruke Noemine sve ono što je bilo Elimelekovo, sve što je bilo Kiljonovo i Mahlonovo.
10 साथ ही मैंने मह्‍लोन की विधवा मोआबी रूथ को अपनी पत्नी होने के लिए स्वीकार कर लिया है, कि मृतक की संपत्ति के उत्तराधिकार के लिए संतान पैदा हो, और उसके जन्मस्थान तथा उनके रिश्तेदारों में से मृतक का नाम मिटने न पाए. आप सभी आज इसके गवाह हैं!”
Uz to uzimam za ženu Rutu Moapku, ženu Mahlonovu, da bi se sačuvalo ime pokojnikovo na baštini i da se ime njegovo ne bi zatrlo među braćom njegovom i nestalo s vrata zavičaja njegova. Vi ste danas tome svjedoci.”
11 इस पर नगर द्वार की सारी भीड़ तथा नगर के पुरनियों ने उत्तर दिया, “हम इसके गवाह हैं. जो स्त्री तुम्हारे परिवार में प्रवेश कर रही है, याहवेह उसे राहेल तथा लियाह के समान बनाएं, जो दोनों ही इस्राएल के सारे गोत्रों का मूल हैं. तुम एफ़राथा में सम्पन्‍न होते जाओ और बेथलेहेम में तुम्हारा यश फैल जाए.
Sav narod koji se nalazio na vratima gradskim i starješine rekoše: “Svjedoci smo! Dao Jahve da žena koja ulazi u dom tvoj bude kao Rahela i Lea, koje su obje podigle kuću Izraelovu! Obogati se u Efrati, a prodiči u Betlehemu!
12 याहवेह द्वारा तुम्हें जो संतान इस स्त्री से मिले, वह पेरेज़ के समान हों, जो यहूदाह के तामार द्वारा प्राप्‍त हुए थे.”
Neka tvoja kuća, po potomstvu koje će ti dati Jahve od ove mlade žene, bude kao kuća Peresa, koga Judi rodi Tamara!”
13 बोअज़ ने रूथ से विवाह कर लिया और जब वह उसके पास गया, याहवेह ने रूथ को गर्भधारण की क्षमता दी, और उसे एक पुत्र पैदा हुआ.
Tako Boaz uze Rutu i ona posta žena njegova. Uđe on k njoj i Jahve joj dade te ona zatrudnje i rodi sina.
14 स्त्रियां आकर नावोमी से कहने लगी, “धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने आज आपको छुड़ानेवाले के बिना नहीं छोड़ा. इस्राएल देश में इस छुड़ानेवाले का बड़ा नाम हो जाए!
Onda žene rekoše Noemi: “Blagoslovljen bio Jahve koji ti danas nije uskratio skrbnika! I prodičio njegovo ime u Izraelu!
15 वह आप में जीवन भर देगा और आपके बुढ़ापे में वही आपका सहारा होगा, क्योंकि आपकी बहू ने उसे जन्म दिया है, उसका प्रेम आप पर बहुत ही अपार है, जो आपके लिए सात पुत्रों से कहीं अधिक बढ़कर है.”
On će biti tvoja utjeha i potpora starosti tvojoj; jer ga rodi snaha tvoja koja te ljubi i koja ti vrijedi više od sedam sinova.”
16 तब नावोमी ने बच्‍चे को अपनी गोद में उठा लिया और धाय के समान उसकी देखभाल करने लगी.
Noemi uze dječaka, metnu ga sebi na krilo i bi mu odgojiteljicom.
17 पड़ोसी स्त्रियों ने बच्‍चे को एक नाम दिया. उनका कहना था, “नावोमी को एक बेटा हुआ है!” उनके द्वारा बच्‍चे को दिया गया नाम था, ओबेद. यही यिशै का पिता हुआ, जो राजा दावीद के पिता थे. अर्थात् राजा दावीद के दादा.
Susjede mu nadjenuše ime govoreći: “Noemi se rodio sin!” I prozvaše ga Obed; on je otac Jišaja, oca Davidova.
18 पेरेज़ की वंशावली इस प्रकार हुई: पेरेज़ हेज़रोन के,
A ovo je rodoslovlje Peresovo: Peres imade sina Hesrona,
19 हेज़रोन राम के, राम अम्मीनादाब के,
Hesron Rama, Ram Aminadaba,
20 अम्मीनादाब नाहशोन के, और नाहशोन सलमोन के,
Aminadab Nahšona, Nahšon Salmona,
21 सलमोन बोअज़ के, बोअज़ ओबेद के,
Salmon Boaza, Boaz Obeda,
22 ओबेद यिशै के और यिशै राजा दावीद के पिता हुए.
Obed Jišaja, a Jišaj Davida.

< रूत 4 >