< रूत 2 >
1 नावोमी के पति के बोअज़ नाम के एक रिश्तेदार था. वह एलिमेलेख के परिवार से एक नामी और धनी व्यक्ति था.
И бе муж знаемый мужу Ноемминю: муж же силен от рода Елимелехова, имя же ему Вооз.
2 मोआबी रूथ ने नावोमी से पूछा, “क्या आप मुझे अनुमति देंगी कि मैं खेतों में किसी ऐसे व्यक्ति के पीछे जाकर, जो मुझे इसकी अनुमति दे दे कि गिरी हुई सिल्ला इकट्ठी करूं?” नावोमी ने उत्तर दिया, “जाओ, मेरी बेटी.”
И рече Руфь Моавитиня к Ноеммини: да иду убо на ниву и соберу класы вследствующи, идеже аще обрящу благодать пред очима его. Рече же ей: иди, дщи (моя).
3 सो रूथ ने खेत में जाकर फसल काटनेवालों के पीछे-पीछे बालें इकट्ठी करना शुरू कर दिया. संयोग से यह खेत एलिमेलेख के रिश्तेदार बोअज़ का था.
И иде, и пришедши собираше на ниве вследствующи жателем: и прииде по случаю в часть нивы Воозовы, иже от сродства Елимелехова.
4 कुछ ही समय बाद, जब बोअज़ बेथलेहेम नगर से वहां खेत में आए, उन्होंने फसल काटनेवालों को नमस्कार करते हुए उनसे कहा, “याहवेह आपके साथ रहें!” उन्होंने इसके उत्तर में कहा, “याहवेह की कृपादृष्टि आप पर बनी रहे.”
И се, Вооз прииде от Вифлеема и рече жнущым: Господь с вами. И реша ему: да благословит тя Господь.
5 बोअज़ ने फसल काटनेवालों के प्रभारी से पूछा, “यह युवती कौन है?”
И рече Вооз отроку своему стоящему над жатели: чия отроковица сия?
6 फसल काटनेवालों के प्रभारी ने उत्तर दिया, “यही है वह मोआबी युवती, जो मोआब देश से नावोमी के साथ आई है.
И отвеща отрок стояй над жнущими, и рече: отроковица Моавитиня есть, пришедшая с Ноемминою от села Моавля:
7 उसने मुझसे अनुमति मांगी थी, ‘मुझे काटनेवालों के पीछे-पीछे, पूलियों के बीच से गिरी हुई सिल्ला इकट्ठी करने दें.’ यह सुबह से आई हुई है और थोड़े से आराम के अलावा तब से अब तक काम ही कर रही है.”
и рече: да соберу ныне и сложу в снопех по следу жнущих: и прииде, и ста от утра даже и до вечера, и ни мало почи на ниве.
8 तब बोअज़ ने रूथ से कहा, “बेटी, ध्यान से सुनो. किसी दूसरे खेत में बालें बीनने न जाना, और न ही इस खेत से बाहर जाना. बेहतर होगा कि तुम मेरी इन दासियों के पास ही बनी रहे.
И рече Вооз к Руфе: слыши, дщи, не ходи собирати на ниву ину, и ты да не отидеши отсюду: но зде прилепися ко отроковицам моим,
9 यह ध्यान रहे कि वे किस खेत में कटनी कर रही हैं, कि तुम उनके पीछे-पीछे सिल्ला बीन करते जाना. मैंने अपने दासों को आदेश दिया है कि वे तुम्हें किसी भी प्रकार का तकलीफ न दें. जब तुम्हें प्यास लगी तो, जाकर दासों द्वारा भरे गए मटकों से पानी पी लेना.”
и очи твои да будут на ниве, идеже жнут, и да ходиши вслед их: се, заповедах отроком не коснутися тебе: и егда возжаждеши, и да идеши к сосудом, и пиеши отнюдуже черплют отроцы.
10 रूथ ने भूमि तक झुककर दंडवत करते हुए कहा, “क्या कारण है, जो मुझ विदेशी स्त्री पर आपकी ऐसी कृपादृष्टि हुई, और आपने मेरी इतनी चिंता की है?”
И паде (отроковица) ниц и поклонися до земли, и рече ему: что яко обретох благодать пред очима твоима, еже познати мя, аз же есмь странна?
11 बोअज़ ने उत्तर दिया, “अपने पति की मृत्यु से लेकर अब तक तुमने अपनी सास के लिए जो कुछ किया है, तथा जिस प्रकार तुम अपने माता-पिता का घर तथा अपनी मातृभूमि को छोड़कर पूरी तरह से अनजाने लोगों के बीच आ गई हो, इसका पूरा वर्णन मुझे सुनाया गया है.
И отвеща Вооз и рече к ней: возвещением возвестися мне, елика сотворила еси со свекровию твоею по умертвии мужа твоего, и како оставила еси отца твоего и матерь твою и землю рождения твоего, и пришла еси в люди, ихже не ведала от вчера и третияго дне:
12 तुमने जो कुछ किया है, याहवेह तुम्हें उसका प्रतिफल दें, तथा इस्राएल का परमेश्वर याहवेह ही जिसके पंखों के नीचे तुमने शरण ली है, तुम्हें इसका विपुल पुरस्कार दें!”
да воздаст Господь дело твое, и да будет мзда твоя исполнь от Господа Бога Израилева, к Немуже пришла еси уповати под крилома Его.
13 रूथ ने उनसे कहा, “महोदय, हालांकि मैं आपकी इन दासियों के बराबर भी नहीं हूं, आपने मुझ पर कृपादृष्टि की, मुझसे कोमल शब्दों में बातें की हैं, आपने मुझे प्रोत्साहित किया है.”
Она же рече: обретох благодать пред очима твоима, господине мой, яко утешил мя еси, и яко глаголал еси в сердце рабы твоея, и се, аз буду яко едина от рабынь твоих.
14 भोजन के समय बोअज़ ने रूथ से कहा, “यहां आ जाओ, मेरे साथ भोजन करो, और अपने कौर को सिरके में डुबोती जाओ.” सो वह फसल काटनेवालों के साथ बैठ गई और बोअज़ ने उसे भुना हुआ अनाज भी दे दिया, जिसे उसने न केवल भरपेट खाया बल्कि उसके पास कुछ अन्न बचा भी रह गया.
И рече ей Вооз: уже час ясти, приближися убо семо, да яси хлеб мой, и омочи укрух твой во оцет. И сяде Руфь от страны жателей: и подаде ей Вооз пряжмо, и яде и насытися, и оста:
15 जब वह गिरी हुई बालें इकट्ठी करने के लिए दोबारा उठी, बोअज़ ने दासों को आज्ञा दी, “यदि वह पूलियों के बीच से भी इकट्ठा करने लगे, न उसे रोकना और न उसे डांटना.
и воста собирати. И заповеда Вооз отроком своим, глаголя: среде снопов да собирает, и не посрамите ю:
16 और हां, ऐसा करना, कुछ बालें पूलियों में से खींचकर भी डाल देना, कि वह उन्हें भी बीनकर इकट्ठा कर ले.”
и носяще носите ей, и отлагающе отлагайте ей от снопов, и оставите ю собирати и ясти, и не возбраните ей.
17 सो वह शाम तक भूमि पर गिरी हुई बालें इकट्ठी करती रही. जब उसने दाने अलग किए, उनकी मात्रा लगभग 13 किलो निकली.
И собира до вечера на ниве, и измлати еже собра, и бысть яко ифи мера ячменя:
18 वह इसे लेकर नगर में गई, और अपनी सास के सामने यह अन्न तथा उस भोजन को भी रख दिया, जो उसके तृप्त होने के बाद बचा रह गया था.
и взя, и прииде во град. И виде свекровь ея еже собра: и иземши Руфь от недр своих, даде свекрови своей, еже оставила, от нихже насытися.
19 उसकी सास ने उससे पूछा, “तुमने बालें कहां से बीनीं? तुम किस जगह पर काम करती रही? धन्य है वह व्यक्ति, जिसने तुम्हारा ध्यान रखा!” तब रूथ ने अपनी सास को बताया कि उसने किसके साथ काम किया था, “जिस व्यक्ति के यहां मैंने आज काम किया है, उनका नाम बोअज़ है.”
И рече к ней свекровь ея: где еси собирала днесь, и где работала? Да будет благословен познавый тя. И поведа Руфь свекрови своей, где работала, и рече: имя мужу Вооз, у негоже работах днесь.
20 तब नावोमी ने रूथ से कहा, “याहवेह की कृपादृष्टि उन पर बनी रहे, जो न तो जीवितों को अपनी कृपा से दूर रखते हैं, और न मरे हुओं को.” नावोमी ने यह भी कहा, “वह व्यक्ति हमारा नज़दीकी रिश्तेदार है; हमारा एक छुड़ाने वाला भी.”
Рече же Ноемминь снохе своей: благословен есть Господем, яко не остави милости своея с живыми и со умершими. И рече ей Ноемминь: ужик есть нам муж той, и есть от ужик наших.
21 मोआबी रूथ ने आगे कहा, “इसके अलावा उन्होंने मुझसे यह भी कहा है, ‘इसका ध्यान रखना, कि तुम कटनी खत्म होने तक मेरे दासों के पास ही रहो.’”
И рече Руфь ко свекрови своей: и мне убо рече: ко отроковицам моим пристани, дондеже скончают всю жатву, яже есть мне.
22 तब नावोमी ने अपनी बहू रूथ से कहा, “मेरी बेटी, यह तुम्हारे भले के लिए ही है कि तुम इन दासियों के साथ हो, नहीं तो किसी दूसरे के खेत में तुम्हें परेशान किया जा सकता था.”
И рече Ноемминь к Руфе снохе своей: благо, дщи, яко ходила еси со отроковицами его, и не сопротивятся тебе на иней ниве.
23 तो जौ और गेहूं की कटनी खत्म होने तक रूथ बोअज़ की दासियों के साथ साथ ही बनी रही. वह अपनी सास के साथ ही रहती थी.
И приста Руфь ко отроковицам Воозовым собирати (класы), дондеже скончася жатва ячменя и пшеницы: и седе со свекровию своею.