< प्रकाशित वाक्य 19 >

1 इसके बाद मुझे स्वर्ग से एक ऐसी आवाज सुनाई दी मानो एक बड़ी भीड़ ऊंचे शब्द में कह रही हो: “हाल्लेलूयाह! उद्धार, महिमा और सामर्थ्य हमारे परमेश्वर की हैं,
אחרי כן שמעתי קול גדול כקול המון רב בשמים האמרים הללויה הישועה והכבוד והעז ליהוה אלהינו׃
2 क्योंकि सही और धर्मी हैं उनके निर्णय. क्योंकि दंड दिया है उन्होंने उस कुख्यात व्यभिचारिणी को, जो अपने वेश्यागामी से पृथ्वी को भ्रष्‍ट करती रही है. उन्होंने उससे अपने दासों के लहू का बदला लिया.”
כי אמת וישר משפטיו כי שפט את הזונה הגדולה אשר השחיתה את הארץ בתזנתה וידרש מידה טאת דם עבדיו׃
3 उनका शब्द दोबारा सुनाई दिया: “हाल्लेलूयाह! उसे भस्म करती ज्वाला का धुआं हमेशा उठता रहेगा.” (aiōn g165)
וישנו ויאמרו הללויה ועשנה יעלה לעולמי עולמים׃ (aiōn g165)
4 वे चौबीसों प्राचीन तथा चारों जीवित प्राणी परमेश्वर के सामने, जो सिंहासन पर विराजमान हैं, दंडवत ओर वंदना करते हुए कहने लगे: “आमेन, हाल्लेलूयाह!”
ועשרים וארבעה הזקנים וארבע החיות נפלו על פניהם וישתחוו לאלהים הישב על הכסא ויאמרו אמן הללויה׃
5 तब सिंहासन से एक शब्द सुनाई दिया: “तुम सब, जो परमेश्वर के दास हो, तुम सब, जो उनके श्रद्धालु हो, साधारण या विशेष, परमेश्वर की स्तुति करो.”
וקול יוצא מן הכסא ויאמר הללו את אלהינו כל עבדיו ויראיו הקטנים עם הגדולים׃
6 तब मुझे बड़ी भीड़ का शब्द तेज लहरों तथा बादलों की गर्जन की आवाज के समान यह कहता सुनाई दिया: “हाल्लेलूयाह! प्रभु हमारे परमेश्वर, जो सर्वशक्तिमान हैं, राज्य-कर रहे हैं.
ואשמע כקול המון רב וכקול מים רבים וכקול רעמים חזקים ויאמרו הללויה כי מלך אלהינו יהוה צבאות׃
7 आओ, हम आनंद मनाएं, मगन हों और उनकी महिमा करें! क्योंकि मेमने के विवाहोत्सव का समय आ गया है, और उसकी वधू ने स्वयं को सजा लिया है.
נשמחה ונגילה ונתנה לו הכבוד כי באה חתנת השה ואשתו התקדשה׃
8 उसे उत्तम मलमल के उज्जवल तथा स्वच्छ वस्त्र, धारण करने की आज्ञा दी गई.” (यह उत्तम मलमल है पवित्र लोगों के धर्मी काम.)
וינתן לה ללבש בוץ טהור וצח כי הבוץ הוא צדקות הקדשים׃
9 तब स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, “लिखो: ‘धन्य हैं वे, जो मेमने के विवाह-भोज में आमंत्रित हैं!’” तब उसने यह भी कहा, “परमेश्वर के द्वारा भेजा गया-यह संदेश सच है.”
ויאמר אלי כתב אשרי הקרואים אל משתה חתנת השה ויאמר אלי אלה הדברים אמת הם דברי אלהים׃
10 इसलिये मैं उस स्वर्गदूत को दंडवत करने उसके चरणों में गिर पड़ा किंतु उसने मुझसे कहा, “मेरी वंदना न करो! मैं तो तुम्हारे और तुम्हारे भाई बहनों के समान ही, जो मसीह येशु के गवाह हैं, दास हूं. दंडवत परमेश्वर को करो! क्योंकि मसीह येशु के विषय का प्रचार ही भविष्यवाणी का आधार है.”
ואפל לפני רגליו להשתחות לו ויאמר אלי ראה אל תעשה זאת עבד כמוך אנכי וחבר לך ולאחיך אשר להם עדות ישוע השתחוה לאלהים כי עדות ישוע היא רוח הנבואה׃
11 तब मैंने स्वर्ग खुला हुआ देखा. वहां मेरे सामने एक घोड़ा था. उसका रंग सफ़ेद था तथा जो उस पर सवार है, वह विश्वासयोग्य और सत्य कहलाता है. वह धार्मिकता में न्याय और युद्ध करता है.
וארא את השמים נפתחים והנה סוס לבן והרכב עליו נקרא נאמן ואמתי ובצדק הוא שפט ולחם׃
12 उसकी आंखें अग्नि की ज्वाला हैं, उसके सिर पर अनेक मुकुट हैं तथा उसके शरीर पर एक नाम लिखा है, जो उसके अलावा दूसरे किसी को मालूम नहीं.
ועיניו כלבת אש ועטרות הרבה על ראשו ויש לו שם כתוב אשר לא ידע איש כי אם הוא לבדו׃
13 वह लहू में डुबाया हुआ वस्त्र धारण किए हुए है और उसका नाम है परमेश्वर का शब्द.
והוא לבוש בלבוש מאדם בדם ושמו נקרא דבר האלהים׃
14 स्वर्ग की सेनाएं उत्तम मलमल के सफ़ेद तथा स्वच्छ वस्त्रों में सफ़ेद घोड़े पर उसके पीछे-पीछे चल रही थी.
וצבאות השמים יצאים אחריו על סוסים לבנים מלבשים בגדי בוץ לבן וטהור׃
15 उसके मुंह से एक तेज तलवार निकली कि वह उससे राष्ट्रों का विनाश करे. वह लोहे के राजदंड से उन पर राज्य करेगा. वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के क्रोध की जलजलाहट के दाखरस का रसकुंड रौंदेगा.
ומפיו יצאת חרב חדה להכות בה את הגוים והוא ירעם בשבט ברזל והוא דרך פורת יין חמת אף אלהי הצבאות׃
16 उसके वस्त्र और उसकी जांघ पर जो नाम लिखा है, वह यह है: राजाओं का राजा, प्रभुओं का प्रभु.
ועל בגדו ועל ירכו כתוב שם מלך המלכים ואדני האדנים׃
17 तब मैंने एक स्वर्गदूत को सूर्य में खड़ा हुआ देखा, जिसने ऊंचे आकाश में उड़ते हुए पक्षियों को संबोधित करते हुए कहा, “आओ, प्रभु के आलीशान भोज के लिए इकट्ठा हो जाओ
וארא מלאך אחד עמד בשמש ויצעק בקול גדול ויאמר אל צפור כל כנף אשר תעוף במרום הרקיע באו והאספו על זבח האלהים הגדול׃
18 कि तुम राजाओं, सेनापतियों, शक्तिशाली मनुष्यों, घोड़ों, घुड़सवारों तथा सब मनुष्यों का—स्वतंत्र या दास, साधारण या विशेष, सबका मांस खाओ.”
ואכלתם בשר מלכים ובשר שרי אלפים ובשר גבורים ובשר סוסים ורכביהם ובשר כל בני חורים ועבדים הקטנים עם הגדולים׃
19 तब मैंने देखा कि हिंसक पशु तथा पृथ्वी के राजा और उनकी सेनाएं उससे, जो घोड़े पर बैठा है तथा उसकी सेना से युद्ध करने के लिए इकट्ठा हो रही हैं.
וארא את החיה ומלכי הארץ ואגפיהם נקהלים לעשות מלחמה עם הרכב על הסוס ובצבאו׃
20 तब उस हिंसक पशु को पकड़ लिया गया. उसके साथ ही उस झूठे भविष्यवक्ता को भी, जो उस पशु के नाम में चमत्कार चिह्न दिखाकर उन्हें छल रहा था, जिन पर उस हिंसक पशु की मुहर छपी थी तथा जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे. इन दोनों को जीवित ही गंधक से धधकती झील में फेंक दिया गया. (Limnē Pyr g3041 g4442)
ותתפש החיה ונביא השקר אתה אשר עשה האותות לפניה אשר הדיח בהן את נשאי תו החיה והמשתחוים לצלמה וחיים השלכו שניהם באגם האש הבער בגפרית׃ (Limnē Pyr g3041 g4442)
21 शेष का संहार उस घुड़सवार के मुंह से निकली हुई तलवार से कर दिया गया तथा सभी पक्षियों ने ठूंस-ठूंस कर उनका मांस खाया.
והנשארית נהרגו בחרב היוצאת מפי הרכב על הסוס וכל העוף שבעו מבשרם׃

< प्रकाशित वाक्य 19 >