< प्रकाशित वाक्य 18 >
1 इसके बाद मैंने एक दूसरे स्वर्गदूत को स्वर्ग से उतरते हुए देखा. वह बहुत ही सामर्थ्यी था. उसके तेज से पृथ्वी चमक उठी.
Ejo jejile jawa kubhinu bhinu nindola malaika oundi neka okusoka mulwile. Omwene aliga no bhutungi bhukulu, ne chalo nichimulikilwa obhwelu kwa likusho lyaye.
2 उसने ऊंचे शब्द में घोषणा की: “‘गिर गया! गिर गया! भव्य महानगर बाबेल गिर गया!’ अब यह दुष्टात्माओं का घर, अशुद्ध आत्माओं का आश्रय और, हर एक अशुद्ध पक्षी का बसेरा तथा अशुद्ध और घृणित जानवरों का बसेरा बन गई है.
Alilile kwo bhulaka bhukulu, naika ati, “Gwaguye, gwaguye omusi gulya omukulu Bhabheli! Lwabhee ebhala lya amasambwa anu bhekaye, na libhala linu bhuli mwoyo mujabhi anu enyanjile, na libhala linu bhuli mwoyo mujabhi enyanjile na inyonyi inu eifululusha.
3 सब राष्ट्रों ने उसके वेश्यागामी के लगन का दाखरस का पान किया है. पृथ्वी के राजाओं ने उसके साथ वेश्यागामी की है, तथा पृथ्वी के व्यापारी उसके भोग विलास के धन से धनी हो गए हैं.”
Kulwo kubha amaanga gone ganywee amalwa na inamba yo bhulomesi bhwaye bhunu obhuleta lisungu. Abhatungi bha mu Chalo bhamulomee. Abhakani bhe chalo bhabheye bhanibhi kwa managa no bhulame bhwaye no bhunanamba bhwaye.
4 तब मुझे एक अन्य शब्द स्वर्ग से सुनाई दिया: “‘मेरी प्रजा उस नगरी से बाहर निकल आओ कि तुम,’ उसके पापों में उसके सहभागी न बनो कि, उसकी विपत्तियां तुम पर न आ पड़ें.
Okumala ninungwa obhulaka obhundi kusoka mulwile niyaika ati, “Mumusokeko abhanu bhani, koleleki mwasiga kusangila ebhibhibhi bhyaye, koleleki mwasiga kulamila amabhumo gone gone.
5 उसके पापों का ढेर स्वर्ग तक आ पहुंचा है. परमेश्वर ने उसके अधर्मों को याद किया है.
Ebhibhibhi bhyaye bhigatene/bhigatene ingulu mulwile, na Nyamuanga echukile ebhikolwa bhyaye ebhyo bhunyamusi.
6 उसने जैसा किया है तुम भी उसके साथ वैसा ही करो. उसके अधर्मों के अनुसार उससे दो गुणा बदला लो. उसने जिस प्याले में मिश्रण तैयार किया है, तुम उसी में उसके लिए दो गुणा मिश्रण तैयार करो.
Mumuliye lwa kutyo aliyaga abhandi, na mumuliye kwiya kabhili kwo kulubhana lwa kutyo one akolele; na mumutao gunu asasishe amwi mumusasishe kwiya kabhili kulwo kulubhana nage.
7 उसने जितनी अपनी प्रशंसा की और उसने जितना भोग विलास किया है, तुम भी उसे उतनी ही यातना और पीड़ा दो. क्योंकि वह मन ही मन कहती है, ‘मैं तो रानी समान विराजमान हूं, मैं विधवा नहीं हूं; मैं कभी विलाप न करूंगी.’
Lwa kutyo ekusishe omwenene, na ekaye kwo bhunanamba, mumuyane jinyako nyafu no bhusulumbaye. Kulwo kubha Kaika mu mwoyo gwaye ati, 'Ninyanjile kuti mugole-gasi; nolwo atali mutumba-gasi, na nolwo nitakulola Mamu.
8 यही कारण है कि एक ही दिन में उस पर विपत्ति आ पड़ेगी: महामारी, विलाप और अकाल. उसे आग में जला दिया जाएगा, क्योंकि सामर्थ्यी हैं प्रभु परमेश्वर, जो उसका न्याय करेंगे.
'kulwejo mu lusiku oumwi amabhumo gaye agajomuiga; olufu, jimamu, no mweko. Kajolungusibhwa kwo mulilo, kulwo kubha Latabhugenyi Nyamuanga ni as managa, na ni mulamusi waye.”
9 “तब पृथ्वी के राजा, जो उसके साथ वेश्यागामी में लीन रहे, जिन्होंने उसके साथ भोग विलास किया, उस ज्वाला का धुआं देखेंगे, जिसमें वह भस्म की गई और वे उसके लिए रोएंगे तथा विलाप करेंगे.
Abhakama bha ku chalo bhanu bhalomee no kulwala amwi nage abhalila no kumwalamila kabhe bhalulola olwika olwo kulungula kwaye.
10 उसकी यातना की याद कर डर के मारे दूर खड़े हुए वे कहेंगे: “‘भयानक! कितना भयानक! हे महानगरी, सामर्थ्यी महानगरी बाबेल! घंटे भर में ही तेरे दंड का समय आ पहुंचा है!’
Bhalimelegulu kula nage, kwo bhubha no kwasibhwa kwaye nibhaika ati, “Jabhabhona, jabhabhona kwo musi mukulu, Bhabheli, omusi gwa managa! kwa saa umwi indamu yao yejile.”
11 “पृथ्वी के व्यापारी उस पर रोते हुए विलाप करेंगे क्योंकि उनकी वस्तुएं अब कोई नहीं खरीदता:
Abhakani bhe Chalo bhalilile no kubha jimamu ingulu yaye, kulwo kubha atalio na umwi unu kagula ebhinu bhyebhwe lindi-
12 सोने, चांदी, कीमती रत्न, मोती, उत्तम मलमल, बैंगनी तथा लाल रेशम, सब प्रकार की सुगंधित लकड़ी तथा हाथी-दांत की वस्तुएं, कीमती लकड़ी की वस्तुएं, कांसे, लोहे तथा संगमरमर से बनी हुई वस्तुएं,
ebhinu bhya ijaabhu, jimpilya, amabhui go bhubhasi bhulambu, jilulu, emyenda jekisi mikonde, emyenda ja jijambalau, emyenda ja jihalili, jintukulasi, mu nyani jona eja mati ganu ganobhulange bhwekisi, bhuli chinu chinu chikolelwe kwa mati go bhubhasi bhulambu, jinamba, echimali, amabhui,
13 दालचीनी, मसाले, धूप, मुर्र, लोबान, दाखरस, ज़ैतून का तेल, मैदा, गेहूं, पशु धन, भेड़ें, घोड़े तथा चौपहिया वाहन; दासों तथा मनुष्यों का कोई खरीददार नहीं रहा.
omudalasini, ebhilungo, omugaju, amafuta amalange, obhunanamba, amalwa, amafuta, jinsyanu je kisi, inganiliye, jing'a, jinyabhalega, jifalasi na amagali, na abhagaya, ne myoyo ja bhanu.
14 “जिस फल से संतुष्ट होने की तुमने इच्छा की थी, वह अब रही ही नहीं. विलासिता और ऐश्वर्य की सभी वस्तुएं तुम्हें छोड़कर चली गईं. वे अब तुम्हें कभी न मिल सकेंगी.
Amatwasho ganu waliga ugendele kwa managa gao gona gakusokeleko. obhunanamba bhwao bhwona no bhwiligisi one bhyasokeleo, mbe gatakubhonekana lindi.
15 इन वस्तुओं के व्यापारी, जो उस नगरी के कारण धनवान हो गए, अब उसकी यातना के कारण भयभीत हो दूर खड़े हो रोएंगे और विलाप करते हुए कहेंगे:
Abhakani bhe bhinu bhinu bhanu bhabhwene obhunibhi kwo kwenda kwaye bhalimelegulu kula okusoka ku mwene ku nsonga yo bhubha bhwo bhwasibhwa bhwaye, nibhalila no bhulaka na jimamu.
16 “‘धिक्कार है! धिक्कार है! हे, महानगरी, जो उत्तम मलमल के बैंगनी तथा लाल वस्त्र धारण करती थी और स्वर्ण, कीमती रत्नों तथा मोतियों से दमकती थी!
Nibhaika ati, “Jabhabhona, jabhabhona omusi gulya omukulu gunu gufwafibhwe omwenda gwo bhugusi bhunene na gwekisi, jambalau, na intukulasi, na gunanikilwe kwa jijaabhu, na mabhui go bhugusi bhulambu na na jilulu!”
17 क्षण मात्र में ही उजड़ गया तेरा वैभव!’ “हर एक जलयान स्वामी, हर एक नाविक, हर एक यात्री तथा हर एक, जो अपनी जीविका समुद्र से कमाता है, दूर ही खड़ा रहा.
Mu mwanya gwe saa limwi obhunibhi bhwona obhwo bhwaoyeo. Bhuli mugofi wa imeli, bhuli bhona bhanu abhalibhatila mu meli, na bhona abhajii, na bhona bhanu abhakola emilimu jo kufunga mu nyanja, bhemeleguyu kula.
18 उसे भस्म करती हुई ज्वाला का धुआं देख वे पुकार उठे, ‘है कहीं इस भव्य महानगरी जैसा कोई अन्य नगर?’
Bhalilile bhejile bhalola olwika lunu lwamulungusishe. Nibhaika ati, “Ni musi-ki gunu ogususana no musi gunu munene?”
19 अपने सिर पर धूल डाल, रोते-चिल्लाते, विलाप करते हुए वे कहने लगे: “‘धिक्कार है! धिक्कार है, तुझ पर भव्य महानगरी, जिसकी संपत्ति के कारण सभी जलयान स्वामी धनी हो गए! अब तू घंटे भर में उजाड़ हो गई है!’
Nibhetutumulila oluteli ku mitwe jebhwe, ni bhalila amasiga na jimamu, “Mayawee, mayawee omusi mukulu ebhala lyona bhanu bhaliga bhali na jimeli jebhwe nibhafuga gwaliga gwabhanibhishe okulubhana no bhugusi bhwagwo. Mu mwanya gwa isaa umwi gwasimagila.
20 “आनंदित हो हे स्वर्ग! आनंदित, हो पवित्र लोग! प्रेरित तथा भविष्यद्वक्ता! क्योंकि परमेश्वर ने उसे तुम्हारे साथ किए दुर्व्यवहार के लिए दंडित किया है.”
“Mukondelwe ingulu yaye, olwile, emwe abhekilisha, Jintumwa, na bhalagi, kulwo kubha Nyamuanga aletele indamu yemwe ingulu yaye!”
21 इसके बाद एक बलवान स्वर्गदूत ने विशाल चक्की के पाट के समान पत्थर उठाकर समुद्र में प्रचंड वेग से फेंकते हुए कहा: “इसी प्रकार फेंक दिया जाएगा भव्य महानगर बाबेल भी, जिसका कभी कोई अवशेष तक न मिलेगा.
Malaika owa managa nenamusha libhui kuti ebhui lyo kushela na nalyesa mu nyanja, naika ati, “Kulwa injila inu, Bhabheli, omusi gulya omukulu, gulyeswa kwe chigundu na gutalisubha kubhao lindi.
22 अब से तुझमें गायकों, वीणा, बांसुरी तथा तुरही, का शब्द कभी सुनाई न पड़ेगा. अब से किसी भी कारीगर का, कोई कार्य तुझमें न पाया जाएगा. अब से तुझमें चक्की की आवाज, सुनाई न देगी.
Obhulaka bhwa amatungu, abhembi, bhanu abhenyela jinkuli, na ganyawegona bhatalyungwibhwa lindi kwemwe. Nolwo bhulaka bhwe twangilo bhutalyungwibhwa lindi kwemwe.
23 अब से तुझमें एक भी दीप न जगमगाएगा, अब से तुझमें वर और वधू का, उल्लसित शब्द भी न सुना जाएगा, तेरे व्यापारी पृथ्वी के सफल व्यापारी थे. तेरे जादू ने सभी राष्ट्रों को भरमा दिया था.
Obhwelu bhwa itala bhutakukumulikila awe. Obhulaka bhwo mutwasi amwi bhwo mwenga bhutalyungwibhwa lindi kwawe, kulwo kubha abhakani bhao bhaliga bhali bhakulu bhe chalo, na bha Maanga, bhajiga-jigilwe kwo bhulosi bhwao.
24 तुझमें ही भविष्यद्वक्ताओं और पवित्र लोगों, तथा पृथ्वी पर घात किए गए सभी व्यक्तियों का लहू पाया गया.”
Mu mwene insagama ya abhalagi na bhekilisha eibhonekana, na insagama ya bhona bhanu bhetilwe ku chalo.”