< भजन संहिता 99 >

1 याहवेह शासक हैं, राष्ट्र कांपते रहें; उन्होंने अपना आसन करूबों के मध्य स्थापित किया है, पृथ्वी कांप जाए.
Der Herr ist König. Beben mögen da die Völker! Der Erdball zittere, wenn er sich auf die Cherubine niederläßt.
2 ज़ियोन में याहवेह तेजस्वी हैं; वह समस्त राष्ट्रों के ऊपर बसे हैं.
Groß ist der Herr in Sion, erhaben über alle Völker!
3 उपयुक्त है उनका आपके महान और भय-योग्य नाम की वंदना करना— पवित्र हैं वह.
Sie sollen Deinen Namen preisen, ihn, den großen, schrecklichen! - Er ist so heilig.
4 राजा शक्ति-सम्पन्‍न हैं, वह जो न्याय को प्रिय मानता है, उन्होंने इस्राएल में समता की स्थापना की है; जो न्याय संगत और उचित है.
Und ist so mächtig. - Der Du das Recht liebst, König, stell die rechte Ordnung her und schaffe Billigkeit und Recht in Jakob!
5 याहवेह, हमारे परमेश्वर की महिमा की जाए, उनके चरणों में गिर आराधना की जाए; वह पवित्र हैं.
Den Herrn verherrlicht, unsern Gott! Vor seiner Füße Schemel betet an! Er ist so heilig.
6 मोशेह और अहरोन उनके पुरोहित थे, शमुएल उनके आराधक थे; ये सभी याहवेह को पुकारते थे और वह उन्हें उत्तर देते थे.
Ein Moses und ein Aaron unter seinen Priestern; ein Samuel ruft seinen Namen an. Sie riefen zu dem Herrn, und er erhörte sie.
7 मेघ-स्तंभ में से याहवेह ने उनसे वार्तालाप किया; उन्होंने उनके अधिनियमों तथा उनके द्वारा सौंपे गए आदेशों का पालन किया.
Er spricht zu ihnen wieder in der Wolkensäule, wenn sie befolgen seine Mahnungen und das von ihm gegebene Gesetz.
8 याहवेह, हमारे परमेश्वर, आप उन्हें उत्तर देते थे; इस्राएल के लिए आप क्षमा शील परमेश्वर रहे, यद्यपि आप उनके अपराधों का दंड देते रहे.
Herr, unser Gott! Erhöre sie! Sei Du für sie ein Gott, fürsorgend, rächend ihre Unbilden!
9 याहवेह, हमारे परमेश्वर की महिमा को ऊंचा करो, उनके पवित्र पर्वत पर उनकी आराधना करो, क्योंकि पवित्र हैं हमारे याहवेह परमेश्वर.
Den Herrn verherrlicht, unsere Gott! Werft euch vor seinem heiligen Berge nieder! Denn unser Gott, der Herr, ist heilig.

< भजन संहिता 99 >