< भजन संहिता 95 >
1 चलो, हम याहवेह के स्तवन में आनंदपूर्वक गाएं; अपने उद्धार की चट्टान के लिए उच्च स्वर में मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.
Jertek, ujjongjunk az Örökkévalónak, riadjunk üdvünk sziklájának.
2 हम धन्यवाद के भाव में उनकी उपस्थिति में आएं स्तवन गीतों में हम मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.
Járuljunk szine elé hálaszóval, dalokkal riadjunk neki!
3 इसलिये कि याहवेह महान परमेश्वर हैं, समस्त देवताओं के ऊपर सर्वोच्च राजा हैं.
Mert nagy Isten az Örökkévaló s nagy király mind az istenek fölött;
4 पृथ्वी की गहराइयों पर उनका नियंत्रण है, पर्वत शिखर भी उनके अधिकार में हैं.
kinek kezében vannak a föld mélységei, s övéi a hegyek magasságai;
5 समुद्र उन्हीं का है, क्योंकि यह उन्हीं की रचना है, सूखी भूमि भी उन्हीं की हस्तकृति है.
kié a tenger, s ő készítette, s a szárazföldet kezei alkották.
6 आओ, हम नतमस्तक होकर आराधना करें, हम याहवेह, हमारे सृजनहार के सामने घुटने टेकें!
Jőjjetek, boruljunk le s hajoljunk meg, térdeljünk az Örökkévaló, a mi teremtőnk előtt.
7 क्योंकि वह हमारे परमेश्वर हैं और हम उनके चराई की प्रजा हैं, उनकी अपनी संरक्षित भेड़ें. यदि आज तुम उनका स्वर सुनते हो,
Mert Ő a mi Istenünk, s mi legelésének népe és kezének juhai – e napon vajha hallgatnátok szavára.
8 “अपने हृदय कठोर न कर लेना. जैसे तुमने मेरिबाह में किया था, जैसे तुमने उस समय बंजर भूमि में मस्साह नामक स्थान पर किया था,
Ne keményítsétek meg szíveteket mint Meribánál, mint Massza napján a pusztában,
9 जहां तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे परखा और मेरे धैर्य की परीक्षा ली थी; जबकि वे उस सबके गवाह थे, जो मैंने उनके सामने किया था.
a hol megkisértettek engem őseitek, próbára tettek, bár látták cselekvésemet.
10 उस पीढ़ी से मैं चालीस वर्ष उदास रहा; मैंने कहा, ‘ये ऐसे लोग हैं जिनके हृदय फिसलते जाते हैं, वे मेरे मार्ग समझ ही न सके हैं.’
Negyven évig undorodtam a nemzedéktől s mondtam: tévelygő szívűek népe ők, s ők nem ismerik utjaimat;
11 तब अपने क्रोध में मैंने शपथ ली, ‘मेरे विश्राम में उनका प्रवेश कभी न होगा.’”
úgy hogy megesküdtem haragomban: nem fognak bemenni nyugvó helyembe!