< भजन संहिता 85 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की रचना. एक स्तोत्र. याहवेह, आपने अपने देश पर कृपादृष्टि की है; आपने याकोब की समृद्धि को पुनःस्थापित किया है.
可拉后裔的诗,交与伶长。 耶和华啊,你已经向你的地施恩, 救回被掳的雅各。
2 आपने अपनी प्रजा के अपराध क्षमा कर दिए हैं तथा उनके सभी पापों को ढांप दिया है.
你赦免了你百姓的罪孽, 遮盖了他们一切的过犯。 (细拉)
3 आपने अपना संपूर्ण कोप शांत कर दिया तथा आप अपने घोर रोष से दूर हो गए हैं.
你收转了所发的忿怒 和你猛烈的怒气。
4 परमेश्वर, हमारे उद्धारकर्ता, हमारी समृद्धि पुनःस्थापित कर दीजिए, हमारे विरुद्ध अपने कोप को मिटा दीजिए.
拯救我们的 神啊,求你使我们回转, 叫你的恼恨向我们止息。
5 क्या हमारे प्रति आपका क्रोध सदैव स्थायी रहेगा? क्या आप अपने क्रोध को सभी पीढ़ियों तक बनाए रखेंगे?
你要向我们发怒到永远吗? 你要将你的怒气延留到万代吗?
6 क्या आप हमें पुनः जिलाएंगे नहीं, कि आपकी प्रजा आप में प्रफुल्लित हो सके?
你不再将我们救活, 使你的百姓靠你欢喜吗?
7 याहवेह, हम पर अपना करुणा-प्रेम प्रदर्शित कीजिए, और हमें अपना उद्धार प्रदान कीजिए.
耶和华啊,求你使我们得见你的慈爱, 又将你的救恩赐给我们。
8 जो कुछ याहवेह परमेश्वर कहेंगे, वह मैं सुनूंगा; उन्होंने अपनी प्रजा, अपने भक्तों के निमित्त शांति की प्रतिज्ञा की है. किंतु उपयुक्त यह होगा कि वे पुनः मूर्खता न करें.
我要听 神—耶和华所说的话; 因为他必应许将平安赐给他的百姓—他的圣民; 他们却不可再转去妄行。
9 इसमें कोई संदेह नहीं कि उनकी ओर से उद्धार उन्हीं के लिए निर्धारित है, जो उनके श्रद्धालु हैं, कि हमारे देश में उनका तेज भर जाए.
他的救恩诚然与敬畏他的人相近, 叫荣耀住在我们的地上。
10 करुणा-प्रेम तथा सच्चाई आपस में मिल गई हैं; धार्मिकता तथा शांति ने एक दूसरे का चुंबन ले लिया.
慈爱和诚实彼此相遇; 公义和平安彼此相亲。
11 पृथ्वी से सच्चाई उगती रही है, धार्मिकता स्वर्ग से यह देख रही है.
诚实从地而生; 公义从天而现。
12 इसमें कोई संदेह नहीं कि याहवेह वही प्रदान करेंगे, जो उत्तम है, और धरती अपनी उपज देगी.
耶和华必将好处赐给我们; 我们的地也要多出土产。
13 धार्मिकता आगे-आगे चलेगी और वही हमारे कदम के लिए मार्ग तैयार करती है.
公义要行在他面前, 叫他的脚踪成为可走的路。

< भजन संहिता 85 >