< भजन संहिता 8 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. गित्तीथ पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र. याहवेह, हमारे प्रभु, समस्त पृथ्वी पर कितना तेजमय है आपका नाम! स्वर्ग पर आपने अपने वैभव को प्रदर्शित किया है.
(Til sangmesteren. Al-haggittit. En salme af David.) HERRE, vor Herre, hvor herligt er dit Navn på den vide Jord du, som bredte din Højhed ud over Himlen!
2 आपने अपने शत्रुओं के कारण बालकों एवं शिशुओं के मुख से अपना बल बसा लिया, कि आपके विरोधियों तथा शत्रु का अंत हो जाए.
Af spædes og diendes Mund har du rejst dig et Værn for dine Modstanderes Skyld, for at bringe til Tavshed Fjende og Hævner.
3 जब मैं आपकी उंगलियों, द्वारा रचा आकाश, चंद्रमा और नक्षत्रों को, जिन्हें आपने यथास्थान पर स्थापित किया, देखता हूं,
Når jeg ser din Himmel, dine Fingres Værk, Månen og Stjernerne, som du skabte,
4 तब मैं विचार करता हूं: मनुष्य है ही क्या, कि आप उसकी ओर ध्यान दें? क्या विशेषता है मानव में कि आप उसके विषय में विचार भी करें?
hvad er da et Menneske, at du kommer ham i Hu, et Menneskebarn, at du tager dig af ham?
5 आपने मनुष्य को सम्मान और वैभव का मुकुट पहनाया, क्योंकि आपने उसे स्वर्गदूतों से थोड़ा ही कम बनाया है.
Du gjorde ham lidet ringere end Gud. med Ære og Herlighed kroned du ham;
6 आपने उसे अपनी सृष्टि का प्रशासक बनाया; आपने सभी कुछ उसके अधिकार में दे दिया:
du satte ham over dine Hænders Værk, alt lagde du under hans Fødder,
7 भेड़-बकरी, गाय-बैल, तथा वन्य पशु,
Småkvæg og Okser til Hobe, ja, Markens vilde Dyr,
8 आकाश के पक्षी, एवं समुद्र की मछलियां, तथा समुद्री धाराओं में चलते फिरते सभी जलचर भी.
Himlens Fugle og Havets Fisk, alt, hvad der farer ad Havenes Stier.
9 याहवेह, हमारे प्रभु, समस्त पृथ्वी पर कितना तेजमय है आपका नाम!
HERRE, vor Herre, hvor herligt er dit Navn på den vide Jord!

< भजन संहिता 8 >