< भजन संहिता 74 >

1 आसफ का मसकील. परमेश्वर! आपने क्यों हमें सदा के लिए शोकित छोड़ दिया है? आपकी चराई की भेड़ों के प्रति आपके क्रोध की अग्नि का धुआं क्यों उठ रहा है?
Oh Bog, zakaj nas zavračaš za vedno? Zakaj se tvoja jeza kadi proti ovcam tvoje paše?
2 स्मरण कीजिए उन लोगों को, जिन्हें आपने मोल लिया था, उस कुल को, आपने अपना भागी बनाने के लिए जिसका उद्धार किया था; स्मरण कीजिए ज़ियोन पर्वत को, जो आपका आवास है.
Spomni se svoje skupnosti, ki si jo odkupil od davnine, palico svoje dediščine, ki si jo odkupil, to goro Sion, kjer prebivaš.
3 इन चिरस्थाई विध्वंस अवशेषों के मध्य चलते फिरते रहिए, पवित्र स्थान में शत्रु ने सभी कुछ नष्ट कर दिया है.
Dvigni svoja stopala k neprestanim opustošenjem, celó vsemu kar je sovražnik zlobnega storil v svetišču.
4 एक समय जहां आप हमसे भेंटकरते थे, वहां शत्रु के जयघोष के नारे गूंज रहे हैं; उन्होंने वहां प्रमाण स्वरूप अपने ध्वज गाड़ दिए हैं.
Tvoji sovražniki rjovijo v sredi tvojih skupnosti, svoje zastave so postavili za znamenja.
5 उनका व्यवहार वृक्षों और झाड़ियों पर कुल्हाड़ी चलाते हुए आगे बढ़ते पुरुषों के समान होता है.
Človek je bil slaven, če je nad debela drevesa dvigoval sekire.
6 उन्होंने कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से द्वारों के उकेरे गए नक़्कशीदार कामों को चूर-चूर कर डाला है.
Toda sedaj so s sekirami in kladivi takoj zlomili rezljano delo le-tega.
7 उन्होंने आपके मंदिर को भस्म कर धूल में मिला दिया है; उस स्थान को, जहां आपकी महिमा का वास था, उन्होंने भ्रष्‍ट कर दिया है.
Ogenj so vrgli v tvoje svetišče, s podrtjem do tal so omadeževali bivališče tvojega imena.
8 उन्होंने यह कहते हुए संकल्प किया, “इन्हें हम पूर्णतः कुचल देंगे!” संपूर्ण देश में ऐसे स्थान, जहां-जहां परमेश्वर की वंदना की जाती थी, भस्म कर दिए गए.
V svojih srcih so rekli: »Skupaj jih uničimo.« V deželi so požgali vse Božje sinagoge.
9 अब कहीं भी आश्चर्य कार्य नहीं देखे जा रहे; कहीं भी भविष्यद्वक्ता शेष न रहे, हममें से कोई भी यह नहीं बता सकता, कि यह सब कब तक होता रहेगा.
Ne vidimo svojih znamenj. Nobenega preroka ni več niti tukaj med nami ni nobenega, ki ve doklej.
10 परमेश्वर, शत्रु कब तक आपका उपहास करता रहेगा? क्या शत्रु आपकी महिमा पर सदैव ही कीचड़ उछालता रहेगा?
Oh Bog, doklej bo nasprotnik grajal? Mar bo sovražnik na veke preklinjal tvoje ime?
11 आपने क्यों अपना हाथ रोके रखा है, आपका दायां हाथ? अपने वस्त्रों में छिपे हाथ को बाहर निकालिए और कर दीजिए अपने शत्रुओं का अंत!
Zakaj umikaš svojo roko, celó svojo desnico? Iztrgaj jo iz svojega naročja.
12 परमेश्वर, आप युग-युग से मेरे राजा रहे हैं; पृथ्वी पर उद्धार के काम करनेवाले आप ही हैं.
Kajti Bog je moj Kralj od davnine, ki dela rešitev duš v sredi zemlje.
13 आप ही ने अपनी सामर्थ्य से समुद्र को दो भागों में विभक्त किया था; आप ही ने विकराल जल जंतु के सिर कुचल डाले.
S svojo močjo si razdelil morje. Razbijaš glave zmajem v vodah.
14 लिवयाथान के सिर भी आपने ही कुचले थे, कि उसका मांस वन के पशुओं को खिला दिया जाए.
Razbijaš glave leviatána na koščke in ga daješ, da postane hrana ljudstvu, ki prebiva v divjini.
15 आपने ही झरने और धाराएं प्रवाहित की; और आपने ही सदा बहने वाली नदियों को सुखा दिया.
Združil si studenec in morje, osušuješ mogočne reke.
16 दिन तो आपका है ही, साथ ही रात्रि भी आपकी ही है; सूर्य, चंद्रमा की स्थापना भी आपके द्वारा की गई है.
Dan je tvoj, tudi noč je tvoja, pripravil si svetlobo in sonce.
17 पृथ्वी की समस्त सीमाएं आपके द्वारा निर्धारित की गई हैं; ग्रीष्मऋतु एवं शरद ऋतु दोनों ही आपकी कृति हैं.
Določil si vse meje zemlje. Naredil si poletje in zimo.
18 याहवेह, स्मरण कीजिए शत्रु ने कैसे आपका उपहास किया था, कैसे मूर्खों ने आपकी निंदा की थी.
Spomni se, da je sovražnik grajal, oh Gospod in da je nespametno ljudstvo izrekalo bogokletje proti tvojemu imenu.
19 अपने कबूतरी का जीवन हिंसक पशुओं के हाथ में न छोड़िए; अपनी पीड़ित प्रजा के जीवन को सदा के लिए भूल न जाइए.
Oh ne izročaj duše svoje grlice množici zlobnih. Ne pozabi skupnosti svojih ubogih na veke.
20 अपनी वाचा की लाज रख लीजिए, क्योंकि देश के अंधकारमय स्थान हिंसा के अड्डे बन गए हैं.
Ozri se k zavezi, kajti temni kraji zemlje so polni prebivališč krutosti.
21 दमित प्रजा को लज्जित होकर लौटना न पड़े; कि दरिद्र और दुःखी आपका गुणगान करें.
Oh naj se zatirani ne vrne osramočen. Naj ubog in pomoči potreben hvalita tvoje ime.
22 परमेश्वर, उठ जाइए और अपने पक्ष की रक्षा कीजिए; स्मरण कीजिए कि मूर्ख कैसे निरंतर आपका उपहास करते रहे हैं.
Vstani, oh Bog, zagovarjaj svojo lastno pravdo. Spomni se, kako te nespameten človek dnevno graja.
23 अपने विरोधियों के आक्रोश की अनदेखी न कीजिए, आपके शत्रुओं का वह कोलाहल, जो निरंतर बढ़ता जा रहा है.
Ne pozabi glasu svojih sovražnikov. Hrup teh, ki vstajajo zoper tebe, se nenehno povečuje.

< भजन संहिता 74 >