< भजन संहिता 7 >
1 दावीद का शिग्गायोन जिसे दावीद ने बिन्यामिन गोत्र के कूश के संदर्भ में याहवेह के सामने गाया. याहवेह, मेरे परमेश्वर! मैं आपके ही आश्रय में आया हूं; उन सबसे मुझे बचा लीजिए, जो मेरा पीछा कर रहे हैं, उन सबसे मेरी रक्षा कीजिए,
Tužaljka. Davidova. Ispjeva je Jahvi zbog Kuša Benjaminovca. O Jahve, Bože moj, tebi se utječem, od svih progonitelja spasi me, oslobodi,
2 अन्यथा वे मेरे प्राण को सिंह की नाई फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर डालेंगे, जबकि मुझे छुड़ाने के लिए वहां कोई भी न होगा.
da mi dušu ne zgrabe kao lav što razdire, a nema tko da izbavi.
3 याहवेह, मेरे परमेश्वर, यदि मैंने वह किया है, जैसा वे कह रहे हैं, यदि मैं किसी अनुचित कार्य का दोषी हूं,
Jahve, Bože moj, ako to učinih, ako je nepravda na rukama mojim,
4 यदि मैंने उसकी बुराई की है, जिसके साथ मेरे शान्तिपूर्ण संबंध थे, अथवा मैंने अपने शत्रु को अकारण ही मुक्त कर दिया है,
ako zlom uzvratih prijatelju, ili oplijenih nepravedna tužitelja:
5 तो शत्रु मेरा पीछा करे और मुझे पकड़ ले; वह मुझे पैरों से कुचलकर मार डाले और मेरी महिमा को धूल में मिला दे.
neka mi dušmanin progoni dušu i zgrabi je, neka mi život u zemlju satre i jetru u prašinu baci.
6 याहवेह, कोप में उठिए; मेरे शत्रुओं के विरुद्ध अत्यंत झुंझलाहट के साथ उठिये. अपने निर्धारित न्याय-दंड के अनुरूप मेरे पक्ष में सहायता कीजिए.
Ustani, Jahve, u svom gnjevu, digni se na bijes tlačitelja mojih. Probudi se! Sud mi sazovi!
7 आपके चारों ओर विश्व के समस्त राष्ट्र एकत्र हों और आप पुनः उनके मध्य अपने निर्धारित उच्चासन पर विराजमान हो जाइए,
Neka te okruži skupština narodna, nad njom sjedni visoko!
8 याहवेह ही राष्ट्रों के न्यायाध्यक्ष हैं. याहवेह, मेरी सच्चाई, एवं ईमानदारी के कारण मेरा न्याय करें,
O Jahve, dosudi mi pravo po pravosti mojoj i po nevinosti koja je u meni.
9 दुष्ट के दुष्कर्म समाप्त हो जाएं आप ईमानदारी को स्थिर करें, आप ही युक्त परमेश्वर हैं. आप ही हैं, जो मन के विचारों एवं मर्म की विवेचना करते हैं.
Dokrajči bezakonje zlotvora, pravedna podigni, pravedni Bože koji proničeš srca i bubrege.
10 परमेश्वर मेरी सुरक्षा की ढाल हैं, वही सीधे मनवालों को बचाते हैं.
Meni je štit Bog koji spasava čestita srca.
11 परमेश्वर युक्त न्यायाध्यक्ष हैं, ऐसे परमेश्वर, जो सदैव ही बुराई से क्रोध करते हैं.
Bog je pravedan sudac, on povazdan prijeti:
12 यदि मनुष्य पश्चात्ताप न करे, परमेश्वर अपनी तलवार की धार तीक्ष्ण करते हैं; वह अपना धनुष साध बाण डोरी पर चढ़ा लेते हैं.
ako se ne obrate, mač će naoštriti, luk će svoj zapet' i pravo smjerit'.
13 परमेश्वर ने अपने घातक शस्त्र तैयार कर लिए हैं; उन्होंने अपने बाणों को अग्निबाण बना लिया है.
Spremit će za njih smrtonosno oružje, strijele će svoje užariti.
14 दुष्ट जन विनाश की योजनाओं को अपने गर्भ में धारण किए हुए हैं, वे झूठ का जन्म देते हैं.
Eto, zlotvor zače nepravdu, otrudnje pakošću i podlost rodi.
15 उसने भूमि खोदी और गड्ढा बनाया और वह अपने ही खोदे हुए गड्ढे में जा गिरा.
Iskopa jamu i prodube; sam u jamu svoju pade!
16 उसकी विनाशक युक्तियां लौटकर उसी के सिर पर आ पड़ेंगी; उसकी हिंसा उसी की खोपड़ी पर आ उतरेगी.
Pakost će njegova pasti njemu na glavu, njemu na tjeme okrenut se nasilje njegovo.
17 मैं याहवेह को उनके धर्म के अनुसार धन्यवाद दूंगा; मैं सर्वोच्च याहवेह के नाम का स्तवन करूंगा.
A ja ću hvaliti Jahvu zbog pravde njegove i pjevat ću imenu Jahve višnjega.