< भजन संहिता 63 >
1 दावीद का एक स्तोत्र. जब वह यहूदिया प्रदेश के निर्जन प्रदेश में था. परमेश्वर, आप मेरे अपने परमेश्वर हैं, अत्यंत उत्कटतापूर्वक मैं आपके सान्निध्य की कामना करता हूं; सूखी और प्यासी भूमि में, जहां जल है ही नहीं, मेरा प्राण आपके लिए प्यासा एवं मेरी देह आपकी अभिलाषी है.
Боже! Ти си Бог мој, к Теби раним, жедна је Тебе душа моја, за Тобом чезне тело моје у земљи сувој, жедној и безводној.
2 आपके पवित्र स्थान में मैंने आपका दर्शन किया है, कि आपके सामर्थ्य तथा तेज को निहारूं.
Тако бих Те угледао у светињи, да бих видео силу Твоју и славу Твоју.
3 इसलिये कि आपका करुणा-प्रेम मेरे जीवन की अपेक्षा कहीं अधिक श्रेष्ठ है, मेरे होंठ आपके स्तवन करते रहेंगे.
Јер је доброта Твоја боља од живота. Уста би моја хвалила Тебе;
4 मैं आजीवन आपका धन्यवाद करता रहूंगा, आपकी महिमा का ध्यान करके मैं अपने हाथ उठाऊंगा.
Тако бих Те благосиљао за живота свог, у име Твоје подигао бих руке своје.
5 होंठों पर गीत और मुख से स्तुति के वचनों से मेरे प्राण ऐसे तृप्त हो जाएंगे, जैसे उत्कृष्ट भोजन से.
Као салом и уљем наситила би се душа моја, и радосним гласом хвалила би Те уста моја.
6 जब मैं बिछौने पर होता हूं, तब आपका स्मरण करता हूं; मैं रात्रि के प्रहरों में आपके विषय में चिंतन करता रहूंगा.
Кад Те се сећам на постељи, све ноћне страже размишљам о Теби.
7 क्योंकि आप ही मेरे सहायक हैं, आपके पंखों की छाया मुझे गीत गाने के लिए प्रेरित करती है.
Јер си Ти помоћ моја, и у сену крила Твојих веселим се.
8 मैं आपके निकट रहना चाहता हूं; आपका दायां हाथ मुझे संभाले रहता है.
Душа се моја прилепила за Тебе, десница Твоја држи ме.
9 जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, उनका विनाश निश्चित है; वे पृथ्वी की गहराई में समा जाएंगे.
Који траже погибао души мојој, они ће отићи под земљу.
10 वे तलवार से घात किए जाने के लिए सौंप दिए जाएंगे, कि वे सियारों का आहार बन जाएं.
Изгинуће од мача, и допашће лисицама.
11 परंतु राजा तो परमेश्वर में उल्लसित रहेगा; वे सभी, जिन्होंने परमेश्वर में श्रद्धा रखी है, उनका स्तवन करेंगे, जबकि झूठ बोलने वालों के मुख चुप कर दिए जाएंगे.
А цар ће се веселити о Богу, хвалиће се сваки који се куне Њим, кад се затисну уста онима који говоре лаж.