< भजन संहिता 60 >
1 संगीत निर्देशक के लिये. “शूशन एदूथ” धुन पर आधारित. दावीद की मिकताम गीत रचना. यह सिखाए जाने के लिए. लिखा गया है. यह उस स्थिति का संदर्भ है जब दावीद अरम-नहरयिम और अरम-ज़ोबाह देशों से युद्धरत थे. उसी समय सेनापति योआब ने नमक की घाटी में लौटते हुए बारह हजार एदोमी सैनिकों को नाश किया था. परमेश्वर, आपने हमें शोकित छोड़ दिया, मानो आप हम पर टूट पड़े हैं; आप हमसे क्रोधित हो गए हैं. अब हमें पुनः अपना लीजिए!
MAIN Kot, kom kotin kaje kit alar, o kamueit kit pajaner ni omui onion, kom kotin pur on kamait kit ala.
2 आपने पृथ्वी को कंपाया था, धरती फट गई थी; अब जोड़कर इसे शांत कर दीजिए, क्योंकि यह कांप रही है.
Kom kotin kamokitadar jap o, o kawelar i, kom kotin kamauiala waja ola kan, pwe a kin mokimokid.
3 आपने अपनी प्रजा को विषम परिस्थितियों का अनुभव कराया; आपने हमें पीने के लिए वह दाखमधु दी, जिसके सेवन से हमारे पांव लड़खड़ा गए,
Pwe kom kotiki oner japwilim omui kan katoutou parail. Kom kotiki on kit er wain men kapweipwei kit alar.
4 किंतु अपने श्रद्धालुओं के लिए आपने एक ध्वजा ऊंची उठाई है, कि वह सत्य के प्रतीक स्वरूप प्रदर्शित की जाए.
A kilel eu, me kom kotiki on irail er, me majak komui, i me irail kauadar, ap kelail kidar.
5 अपने दायें हाथ से हमें छुड़ाकर हमें उत्तर दीजिए, कि आपके प्रिय पात्र छुड़ाए जा सकें.
Pwe kompoke pamui kan en jaladokala; kom kotin jauaja ki pali maun ar o kotin ereki kit.
6 परमेश्वर ने अपने पवित्र स्थान में घोषणा की है: “अपने विजय में मैं शेकेम को विभाजित करूंगा तथा मैं सुक्कोथ घाटी को नाप कर बंटवारा कर दूंगा.
Kot kotin majanier nan japwilim a mol jaraui, i me i peren kida; i pan nek pajan Jikem o jojon jap Jukot.
7 गिलआद पर मेरा अधिकार है, मनश्शेह पर मेरा अधिकार है; एफ्राईम मेरे सिर का रखवाला है, यहूदाह मेरा राजदंड है.
Kilead o Manaje iei japwe; nai kin kaunda Epraim; a Iuda iei ai jokon;
8 मोआब राष्ट्र मेरे हाथ धोने का पात्र है, और एदोम राष्ट्र पर मैं अपनी पादुका फेंकूंगा; फिलिस्तिया के ऊपर उच्च स्वर में जयघोष करूंगा.”
Moap iei ai dal en dudu; i kin tiakedi Edom; Pilijta kin nijinij on ia.
9 कौन ले जाएगा मुझे सुदृढ़-सुरक्षित नगर तक? कौन पहुंचाएगा मुझे एदोम नगर तक?
Ij me pan kalua ia nan kanim teneten eu? Ij me pan ian ia lel Edom?
10 परमेश्वर, क्या आप ही नहीं, जिन्होंने हमें अब शोकित छोड़ दिया है और हमारी सेनाओं को साथ देना भी छोड़ दिया है?
Kaidin komui ai Kot? Komui me kaje kit alar o jota ian at karij akan.
11 शत्रु के विरुद्ध हमारी सहायता कीजिए, क्योंकि किसी भी मनुष्य द्वारा लायी गयी सहायता निरर्थक है.
Kom kotin jauaja kit ni at apwal akan, pwe en aramaj ar jauaje jota katepa.
12 परमेश्वर के साथ मिलकर हमारी विजय सुनिश्चित होती है, वही हमारे शत्रुओं को कुचल डालेगा.
Ianaki at Kot kit pan kapwaiada dodok apwal akan. A pan kotin tiakedi at imwintiti kan.