< भजन संहिता 57 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. “अलतशख़ेथ” धुन पर आधारित. दावीद की मिकताम गीत रचना. यह उस घटना का संदर्भ है, जब दावीद शाऊल की उपस्थिति से भागकर कन्दरा में जा छिपे थे. मुझ पर कृपा कीजिए, हे मेरे परमेश्वर, कृपा कीजिए, क्योंकि मैंने आपको ही अपना आश्रय-स्थल बनाया है. मैं आपके पंखों के नीचे आश्रय लिए रहूंगा, जब तक विनाश मुझ पर से टल न जाए.
Zborovođi. Po napjevu “Ne pogubi!” Davidov. Miktam. Kad je ispred Šaula pobjegao u pećinu. Smiluj mi se, Bože, o smiluj se meni jer mi se duša utječe tebi! U sjenu tvojih krila zaklanjam se dok pogibao ne mine.
2 मैं सर्वोच्च परमेश्वर को पुकारता हूं, वही परमेश्वर, जो मुझे निर्दोष ठहराते हैं.
Vapijem Bogu višnjemu, Bogu koji mi čini dobro.
3 वह स्वर्ग से सहायता भेजकर मेरा उद्धार करेंगे; जो मुझे कुचलते हैं उनसे उन्हें घृणा है. परमेश्वर अपना करुणा-प्रेम तथा अपना सत्य प्रेषित करेंगे.
Nek' pošalje s nebesa i spasi me, nek' postidi one što me progone: neka Bog pošalje dobrotu svoju i vjernost!
4 मैं सिंहों से घिर गया हूं; मैं हिंसक पशुओं समान मनुष्यों के मध्य पड़ा हुआ हूं. उनके दांत भालों और बाणों समान, तथा जीभें तलवार समान तीक्ष्ण हैं.
Ležim usred lavova koji proždiru ljudske sinove. Zubi su im koplja i strijele, a jezik im mač je naoštren.
5 परमेश्वर, आप सर्वोच्च स्वर्ग में बसे हैं; आपका तेज समस्त पृथ्वी को भयभीत करें.
Uzvisi se, Bože, nad nebesa, slava tvoja nek' je nad svom zemljom!
6 उन्होंने मेरे मार्ग में जाल बिछाया है; मेरा प्राण डूबा जा रहा था. उन्होंने मेरे मार्ग में गड्ढा भी खोद रखा था, किंतु वे स्वयं उसी में जा गिरे हैं.
Mrežu namjestiše stopama mojim, stisnuše dušu moju; iskopaše preda mnom jamu: sami nek' u nju padnu!
7 मेरा हृदय निश्चिंत है, परमेश्वर, मेरा हृदय निश्चिंत है; मैं स्तुति करते हुए गाऊंगा और संगीत बजाऊंगा.
Postojano je srce moje, Bože, postojano je srce moje; pjevat ću i svirati.
8 मेरी आत्मा, जागो! नेबेल और किन्‍नोर जागो! मैं उषःकाल को जागृत करूंगा.
Probudi se, dušo moja! Probudi se, harfo i citaro! Probudit ću zoru jutarnju.
9 प्रभु, मैं लोगों के मध्य आपका आभार व्यक्त करूंगा; राष्ट्रों के मघ्य मैं आपका स्तवन करूंगा.
Hvalit ću te, Gospode, među narodima, među pucima pjevat ću tebi:
10 क्योंकि आपका करुणा-प्रेम आकाश से भी महान है; आपकी सच्चाई अंतरीक्ष तक जा पहुंचती है.
jer do neba je dobrota tvoja, do oblaka vjernost tvoja.
11 परमेश्वर, आप सर्वोच्च स्वर्ग में बसे हैं; आपका तेज समस्त पृथ्वी को भयभीत करें.
Uzvisi se, Bože, nad nebesa, slava tvoja nek' je nad svom zemljom!

< भजन संहिता 57 >