< भजन संहिता 54 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. दावीद की मसकील गीत रचना. यह उस स्थिति के संदर्भ में है, जब ज़िफियों ने जाकर शाऊल को सूचना दी थी: “दावीद हमारे यहां छिपे हैं.” परमेश्वर, अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार कीजिए; अपनी सामर्थ्य के द्वारा मुझे निर्दोष प्रमाणित कीजिए.
Til sangmesteren, med strengelek; en læresalme av David, da sifittene kom og sa til Saul: David holder sig skjult hos oss. Gud, frels mig ved ditt navn, og hjelp mig til min rett ved din kraft!
2 परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुनिए; मेरे मुख के वचनों पर ध्यान दीजिए.
Gud, hør min bønn, vend øret til min munns ord!
3 ऐसे अपरिचित पुरुषों ने मुझ पर आक्रमण कर दिया है; कुकर्मी पुरुष अब मेरे प्राण के प्यासे हो गए हैं, जिनके हृदय में आपके प्रति कोई श्रद्धा नहीं है.
For fremmede har reist sig imot mig, og voldsmenn står mig efter livet; de har ikke Gud for øie. (Sela)
4 कोई संदेह नहीं कि परमेश्वर मेरी सहायता के लिए तत्पर हैं; प्रभु ही हैं, जो मुझमें बल देते हैं.
Se, Gud hjelper mig, Herren er den som opholder mitt liv.
5 ऐसा हो कि बुराई मेरे निंदकों पर ही जा पड़े; परमेश्वर अपनी विश्वासयोग्यता के कारण उनका विनाश कर दीजिए.
Det onde skal falle tilbake på mine fiender; utrydd dem i din trofasthet!
6 मैं आपको स्वेच्छा बलि अर्पित करूंगा; याहवेह, मैं आपकी महान महिमा की सराहना करूंगा, क्योंकि यह शोभनीय है.
Med villig hjerte vil jeg ofre til dig; jeg vil prise ditt navn, Herre, fordi det er godt.
7 आपने समस्त संकटों से मेरा छुटकारा किया है, मैंने स्वयं अपनी आंखों से, अपने शत्रुओं की पराजय देखी है.
For av all nød frir han mig ut, og på mine fiender ser mitt øie med lyst.

< भजन संहिता 54 >