< भजन संहिता 50 >

1 आसफ का एक स्तोत्र. वह, जो सर्वशक्तिमान हैं, याहवेह, परमेश्वर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक पृथ्वी को संबोधित करते हैं.
Ein salme av Asaf. Gud, Gud Herren talar og kallar på jordi frå solekoma til soleglad.
2 ज़ियोन के परम सौंदर्य में, परमेश्वर तेज दिखा रहे हैं.
Frå Sion, fagerleiks kruna, strålar Gud fram.
3 हमारे परमेश्वर आ रहे हैं, वह निष्क्रिय नहीं रह सकते; उनके आगे-आगे भस्मकारी अग्नि चलती है, और उनके चारों ओर है प्रचंड आंधी.
Vår Gud kjem og skal ikkje tegja. For hans åsyn gjeng etande eld, og ikring honom stormar det sterkt.
4 उन्होंने आकाश तथा पृथ्वी को आह्वान किया, कि वे अपनी प्रजा की न्याय-प्रक्रिया प्रारंभ करें.
Han kallar på himmelen ovantil og på jordi til å døma sitt folk.
5 उन्होंने आदेश दिया, “मेरे पास मेरे भक्तों को एकत्र करो, जिन्होंने बलि अर्पण के द्वारा मुझसे वाचा स्थापित की है.”
«Samla til meg mine trugne, som hev gjort pakt med meg um offer!»
6 आकाश उनकी धार्मिकता की पुष्टि करता है, क्योंकि परमेश्वर ही न्यायाध्यक्ष हैं.
Og himlarne forkynner hans rettferd; for Gud er den som skal halda dom. (Sela)
7 “मेरी प्रजा, मेरी सुनो, मैं कुछ कह रहा हूं; इस्राएल, मैं तुम्हारे विरुद्ध साक्ष्य दे रहा हूं, परमेश्वर मैं हूं, तुम्हारा परमेश्वर.
«Høyr, mitt folk, eg vil tala; Israel, eg vil vitna imot deg; Gud, din Gud er eg.
8 तुम्हारी बलियों के कारण मैं तुम्हें डांट नहीं रहा और न मैं तुम्हारी अग्निबलियों की आलोचना कर रहा हूं, जो नित मुझे अर्पित की जा रही हैं.
Ikkje for dine offer vil eg lasta deg; dine brennoffer er alltid framfyre meg.
9 मुझे न तो तुम्हारे पशुशाले से बैल की आवश्यकता है और न ही तुम्हारे झुंड से किसी बकरे की,
Eg vil ikkje taka uksar frå ditt hus eller bukkar frå dine grindar.
10 क्योंकि हर एक वन्य पशु मेरा है, वैसे ही हजारों पहाड़ियों पर चर रहे पशु भी मेरे ही हैं.
For meg høyrer alle dyr i skogen til, fe på fjelli i tusundtal.
11 पर्वतों में बसे समस्त पक्षियों को मैं जानता हूं, मैदान में चलते फिरते सब प्राणी भी मेरे ही हैं.
Eg kjenner alle fuglar på fjelli, og det som rører seg på marki, er meg for augo.
12 तब यदि मैं भूखा होता तो तुमसे नहीं कहता, क्योंकि समस्त संसार तथा इसमें मगन सभी वस्तुएं मेरी ही हैं.
Um eg var hungrig, vilde eg ikkje segja det til deg; for meg høyrer jordriket til med alt det som fyller det.
13 क्या बैलों का मांस मेरा आहार है और बकरों का रक्त मेरा पेय?
Skulde eg eta kjøt av stutar og drikka blod av bukkar?
14 “परमेश्वर को धन्यवाद का बलि अर्पित करो, सर्वोच्च परमेश्वर के लिए अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करो,
Ofra lov og takk til Gud og gjev den Høgste det du hev lova,
15 तब संकट काल में मुझे पुकारो; तो मैं तुम्हारा उद्धार करूंगा और तुम मुझे सम्मान दोगे.”
og kalla på meg den dag du er i naud, so vil eg frelsa deg ut, og du skal prisa meg.»
16 किंतु दुष्ट से, परमेश्वर कहते हैं: “जब तुम मेरी शिक्षाओं से घृणा करते, और मेरे निर्देशों को हेय मानते हो?
Men til den ugudlege segjer Gud: «Kva hev du med å fortelja um mine lover og taka mi pakt i din munn,
17 तो क्या अधिकार है तुम्हें मेरी व्यवस्था का वाचन करने, अथवा मेरी वाचा को बोलने का?
etter di du hatar tukt og kastar mine ord attum deg?
18 चोर को देखते ही तुम उसके साथ हो लेते हो; वैसे ही तुम व्यभिचारियों के साथ व्यभिचार में सम्मिलित हो जाते हो.
Når du ser ein tjuv, er du gjerne med honom, og med horkarar er du i lag.
19 तुमने अपने मुख को बुराई के लिए समर्पित कर दिया है, तुम्हारी जीभ छल-कपट के लिए तत्पर रहती है.
Din munn slepper du laus til vondt, og di tunga spinn i hop svik.
20 तुम निरंतर अपने ही भाई की निंदा करते रहते हो, अपने ही सगे भाई के विरुद्ध चुगली लगाते रहते हो.
Du sit og talar imot bror din, set ein skamflekk på son til mor di.
21 तुम यह सब करते रहे, किंतु मैं चुप रहा, और तुम यह समझते रहे कि मैं तुमसे सहमत हूं. किंतु मैं अब तुम्ही पर शासन करूंगा और तुम्हारे ही सम्मुख तुम पर आरोप लगाऊंगा.
Dette gjorde du, og eg tagde; so tenkte du eg var liksom du sjølv; men eg vil yvertyda deg og leggja det fram for deg.
22 “तुम, जो परमेश्वर को भूलनेवाले हो गए हो, विचार करो, ऐसा न हो कि मैं तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर नष्ट कर दूं और कोई तुम्हारी रक्षा न कर सके:
Gjev gaum etter dette, de som gløymer Gud, so eg ikkje skal riva burt, og ingen frelser.
23 जो कोई मुझे धन्यवाद की बलि अर्पित करता है, मेरा सम्मान करता है, मैं उसे, जो सन्मार्ग का आचरण करता है, परमेश्वर के उद्धार का अनुभव करवाऊंगा.”
Den som ofrar meg takk, han ærar meg, og den som gjeng den rette veg, honom vil eg lata sjå Guds frelsa!»

< भजन संहिता 50 >