< भजन संहिता 5 >
1 संगीत निर्देशक के लिये. बांसुरी वाद्यों के लिए. दावीद का एक स्तोत्र. याहवेह, मेरे वचनों पर ध्यान दें, मेरे शब्दों की आहों पर विचार करें.
Müzik şefi için - Ney için - Davut'un mezmuru Sözlerime kulak ver, ya RAB, İniltilerimi işit.
2 मेरे परमेश्वर, मेरे राजा, सहायता के लिए मेरी पुकार पर ध्यान दें, क्योंकि याहवेह, मेरी यह प्रार्थना आपसे है.
Feryadımı dinle, ey Kralım ve Tanrım! Duam sanadır.
3 याहवेह, आप प्रातःकाल मेरी वाणी सुनेंगे; सूर्योदय के समय मैं आपको बलि अर्पित करूंगा और आपके प्रत्युत्तर की प्रतीक्षा करूंगा.
Sabah sesimi duyarsın, ya RAB, Her sabah sana duamı sunar, umutla beklerim.
4 निःसंदेह आप वह परमेश्वर नहीं, जो दुष्टता का समर्थन करें; वस्तुतः बुराई आपके साथ नहीं रह सकती.
Çünkü sen kötülükten hoşlanan Tanrı değilsin, Kötülük senin yanında barınmaz.
5 घमंडी आपकी उपस्थिति में ठहर नहीं सकते, दुष्ट आपके लिए घृणास्पद हैं;
Böbürlenenler önünde duramaz, Bütün suç işleyenlerden nefret duyar,
6 झूठ बोलने वालों का आप विनाश करते हैं. हत्यारों और धूर्तों से, याहवेह, को घृणा है.
Yalan söyleyenleri yok edersin; Ya RAB, sen eli kanlılardan, Aldatıcılardan tiksinirsin.
7 किंतु आपके, अपार प्रेम के बाहुल्य के परिणामस्वरूप मैं, आपके आवास में प्रवेश कर सकूंगा; पूर्ण श्रद्धा में झुककर मैं आपके पवित्र मंदिर में आराधना करूंगा.
Bense bol sevgin sayesinde Kutsal tapınağına gireceğim; Oraya doğru saygıyla eğileceğim.
8 याहवेह, मेरे शत्रुओं के कारण अपने धर्ममय मार्ग पर मेरी अगुवाई करें; मेरे आगे-आगे अपने सीधे मार्ग को दिखा.
Yol göster bana doğruluğunla, ya RAB, Düşmanlarıma karşı! Yolunu önümde düzle.
9 मेरे शत्रुओं का एक भी शब्द सच्चा नहीं है; उनके हृदय बुराई से भरे हैं. उनका गला खुली हुई कब्र समान है; उनकी जीभ चिकनी-चुपड़ी बातें करती है.
Çünkü onların sözüne güvenilmez, Yürekleri yıkım dolu. Ağızları açık birer mezardır, Yaltaklanır dururlar.
10 प्रभु परमेश्वर! आप उन पर दंड-आज्ञा प्रसारित करें, कि अपनी ही युक्तियों के जाल में फंसकर उनका नाश हो जाए, उनके अपराधों की अधिकता के कारण आप उन्हें अपनी उपस्थिति से दूर करें, क्योंकि उन्होंने आपके विरुद्ध बलवा किया है.
Ey Tanrı, onları suçlu çıkar! Kurdukları düzen yıkımlarına yol açsın. Kov onları sayısız isyanları yüzünden. Çünkü sana karşı ayaklandılar.
11 आनंदित हों आपके सभी शरणागत; सदैव हो उनका आनंद. आप उन्हें सुरक्षित रखें, जो आपसे प्रेम रखते हैं, वे सदैव उल्लसित रहें.
Sevinsin sana sığınan herkes, Sevinç çığlıkları atsın sürekli, Kanat ger üzerlerine; Sevinçle coşsun adını sevenler sende.
12 याहवेह, धर्मियों पर आपकी कृपादृष्टि बनी रहती है; आप अपने अनुग्रह में उन्हें ढाल के समान सुरक्षा प्रदान करते हैं.
Çünkü sen doğru kişiyi kutsarsın, ya RAB, Çevresini kalkan gibi lütfunla sararsın.