< भजन संहिता 47 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की रचना. एक स्तोत्र. समस्त राष्ट्रो, तालियां बजाओ; हर्षोल्लास में परमेश्वर का जय जयकार करो.
Načelniku gódbe; med nasledniki Koretovimi, psalm. Vsa ljudstva ploskajte z roko, ukajte Bogu z donečim glasom.
2 याहवेह, सर्वोच्च परमेश्वर भय-योग्य हैं, वही समस्त पृथ्वी के ऊपर पराक्रमी राजा हैं.
Ker Gospod najvišji, čestiti, kralj velik je nad vso zemljo.
3 उन्हीं ने जनताओं को हमारे अधीन कर दिया है, लोग हमारे पैरों के नीचे हो गए हैं.
V hlev goni ljudstva, v naš kraj, in narode v kraj naših nóg.
4 उन्हीं ने हमारे लिए निज भाग को निर्धारित किया है, यही याकोब का गौरव है, जो उनका प्रिय है.
Odbira nam posestvo naše, diko Jakoba, katerega ljubi nad vse.
5 जय जयकार की ध्वनि के मध्य से परमेश्वर ऊपर उठाए गए, तुरही नाद के मध्य याहवेह ऊपर उठाए गए.
Gor gré Bog z veselim glasom, Gospod s trombe bučanjem.
6 स्तुति गान में परमेश्वर की वंदना करो, वंदना करो; स्तुति गान में हमारे राजाधिराज की वंदना करो, वंदना करो.
Prepevajte Bogu, prepevajte; prepevajte kralju našemu, prepevajte!
7 परमेश्वर संपूर्ण पृथ्वी के राजाधिराज हैं; उनके सम्मान में एक स्तवन गीत प्रस्तुत करो.
Ker vse zemlje kralj je Bog, prepevajte s pesmijo ukovito!
8 संपूर्ण राष्ट्रों पर परमेश्वर का शासन है; परमेश्वर अपने महान सिंहासन पर विराजमान हैं.
Bog kraljuje nad narodi; Bog sedí na prestolu svetosti svoje.
9 अब्राहाम के परमेश्वर की प्रजा के रूप में जनताओं के अध्यक्ष एकत्र हुए हैं, क्योंकि पृथ्वी की ढालों पर परमेश्वर का अधिकार है; परमेश्वर अत्यंत ऊंचे हैं.
Radovoljni se zbirajo iz ljudstev, ljudstvo Boga Abrahamovega, ker Božje so hrambe dežele; silno je vzvišen.

< भजन संहिता 47 >