< भजन संहिता 46 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की रचना. अलामोथ धुन पर आधारित. एक गीत. परमेश्वर हमारे आश्रय-स्थल एवं शक्ति हैं, संकट की स्थिति में सदैव उपलब्ध सहायक.
in finem pro filiis Core pro arcanis psalmus Deus noster refugium et virtus adiutor in tribulationibus quae invenerunt nos nimis
2 तब हम भयभीत न होंगे, चाहे पृथ्वी विस्थापित हो जाए, चाहे पर्वत महासागर के गर्भ में जा पड़ें,
propterea non timebimus dum turbabitur terra et transferentur montes in cor maris
3 हां, तब भी जब समुद्र गरजना करते हुए फेन उठाने लगें और पर्वत इस उत्तेजना के कारण थर्रा जाएं.
sonaverunt et turbatae sunt aquae eorum conturbati sunt montes in fortitudine eius diapsalma
4 परमेश्वर के नगर में एक नदी है, जिसकी जलधारा में इस नगर का उल्लास है, यह नगर वह पवित्र स्थान है, जहां सर्वोच्च परमेश्वर निवास करते हैं.
fluminis impetus laetificat civitatem Dei sanctificavit tabernaculum suum Altissimus
5 परमेश्वर इस नगर में निवास करते हैं, इस नगर की क्षति न होगी; हर एक अरुणोदय में उसके लिए परमेश्वर की सहायता मिलती रहेगी.
Deus in medio eius non commovebitur adiuvabit eam Deus mane diluculo
6 राष्ट्रों में खलबली मची हुई है, राज्य के लोग डगमगाने लगे; परमेश्वर के एक आह्वान पर, पृथ्वी पिघल जाती है.
conturbatae sunt gentes inclinata sunt regna dedit vocem suam mota est terra
7 सर्वशक्तिमान याहवेह हमारे पक्ष में हैं; याकोब के परमेश्वर में हमारी सुरक्षा है.
Dominus virtutum nobiscum susceptor noster Deus Iacob diapsalma
8 यहां आकर याहवेह के कार्यों पर विचार करो, पृथ्वी पर उन्होंने कैसा विध्वंस किया है.
venite et videte opera Domini quae posuit prodigia super terram
9 उन्हीं के आदेश से पृथ्वी के छोर तक युद्ध थम जाते हैं. वही धनुष को भंग और भाले को टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं; वह रथों को अग्नि में भस्म कर देते हैं.
auferens bella usque ad finem terrae arcum conteret et confringet arma et scuta conburet in igne
10 परमेश्वर कहते हैं, “समस्त प्रयास छोड़कर यह समझ लो कि परमेश्वर मैं हूं; समस्त राष्ट्रों में मेरी महिमा होगी, समस्त पृथ्वी पर मेरी महिमा होगी.”
vacate et videte quoniam ego sum Deus exaltabor in gentibus exaltabor in terra
11 सर्वशक्तिमान याहवेह हमारे पक्ष में हैं; याकोब के परमेश्वर में हमारी सुरक्षा है.
Dominus virtutum nobiscum susceptor noster Deus Iacob

< भजन संहिता 46 >