< भजन संहिता 44 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की रचना. एक मसकील. हे परमेश्वर, हमने अपने कानों से सुना है, पूर्वजों ने उसका उल्लेख किया है, कि प्राचीन काल में, हमारे पूर्वजों के समय में आपने जो कुछ किया है:
(Til sangmesteren. Af Koras sønner. En maskil.) Gud, vi har hørt det med egne ører, vore Fædre har fortalt os derom; du øved en Dåd i deres Dage, i Fortids Dage med din Hånd;
2 अपने भुजबल से आपने जनताओं को निकाल दिया और उनके स्थान पर हमारे पूर्वजों को बसा दिया; आपने उन लोगों को कुचल दिया और हमारे पूर्वजों को समृद्ध बना दिया.
Folk drev du bort, men plantede hine, Folkeslag knuste du, men dem lod du brede sig;
3 यह अधिकार उन्होंने अपनी तलवार के बल पर नहीं किया, और न ही यह उनके भुजबल का परिणाम था; यह परिणाम था आपके दायें हाथ, उसकी सामर्थ्य तथा आपके मुख के प्रकाश का, क्योंकि वे आपकी प्रीति के पात्र थे.
thi de fik ej Landet i Eje med Sværdet, det var ej deres Arm, der gav dem Sejr, men det var din højre, din Arm og dit Ansigts Lys, thi du havde dem kær.
4 मेरे परमेश्वर, आप मेरे राजा हैं, याकोब की विजय का आदेश दीजिए.
Du, du er min Konge, min Gud, som sender Jakob Sejr.
5 आपके द्वारा ही हम अपने शत्रुओं पर प्रबल हो सकेंगे; आप ही के महिमामय नाम से हम अपने शत्रुओं को कुचल डालेंगे.
Ved dig nedstøder vi Fjenden, Modstanderne træder vi ned i dit Navn;
6 मुझे अपने धनुष पर भरोसा नहीं है, मेरी तलवार भी मेरी विजय का साधन नहीं है;
thi ej på min Bue stoler jeg, mit Sværd kan ikke give mig Sejr;
7 हमें अपने शत्रुओं पर विजय आपने ही प्रदान की है, आपने ही हमारे शत्रुओं को लज्जित किया है.
men du gav os Sejr over Fjenden, du lod vore Avindsmænd blive til Skamme.
8 हम निरंतर परमेश्वर में गर्व करते रहे, हम सदा-सर्वदा आपकी महिमा का धन्यवाद करते रहेंगे.
Vi roser os altid af Gud, dit Navn vil vi love for evigt. (Sela)
9 किंतु अब आपने हमें लज्जित होने के लिए शोकित छोड़ दिया है; आप हमारी सेना के साथ भी नहीं चल रहे.
Dog har du forstødt os, gjort os til Spot, du drager ej med vore Hære;
10 आपके दूर होने के कारण, हमें शत्रुओं को पीठ दिखानी पड़ी. यहां तक कि हमारे विरोधी हमें लूटकर चले गए.
du lader os vige for Fjenden, vore Avindsmænd tager sig Bytte;
11 आपने हमें वध के लिए निर्धारित भेड़ों समान छोड़ दिया है. आपने हमें अनेक राष्ट्रों में बिखेर दिया है.
du har givet os hen som Slagtekvæg, og strøet os ud mellem Folkene,
12 आपने अपनी प्रजा को मिट्टी के मोल बेच दिया, और ऊपर से आपने इसमें लाभ मिलने की भी बात नहीं की.
dit Folk har du solgt til Spotpris, vandt ikke Rigdom ved Salget.
13 अपने पड़ोसियों के लिए अब हम निंदनीय हो गए हैं, सबके सामने घृणित एवं उपहास पात्र.
Til Hån for Naboer gør du os, til Spot og Spe for Grander,
14 राष्ट्रों में हम उपमा होकर रह गए हैं; हमारे नाम पर वे सिर हिलाने लगते हैं.
du gør os til Mundheld blandt Folkene, lader Folkeslagene ryste på Hovedet ad os.
15 सारे दिन मेरा अपमान मेरे सामने झूलता रहता है, तथा मेरी लज्जा ने मुझे भयभीत कर रखा है.
Min Skændsel er mig altid i Tanke, og Skam bedækker mit Åsyn
16 उस शत्रु की वाणी, जो मेरी निंदा एवं मुझे कलंकित करता है, उसकी उपस्थिति के कारण जो शत्रु तथा बदला लेनेवाले है.
for spottende, hånende Tale, for Fjendens og den hævngerriges Blikke.
17 हमने न तो आपको भुला दिया था, और न हमने आपकी वाचा ही भंग की; फिर भी हमें यह सब सहना पड़ा.
Alt det kom over os, skønt vi glemte dig ikke, sveg ikke heller din Pagt!
18 हमारे हृदय आपसे बहके नहीं; हमारे कदम आपके मार्ग से भटके नहीं.
Vort Hjerte veg ikke fra dig, vore Skridt forlod ej din Vej.
19 फिर भी आपने हमें उजाड़ कर गीदड़ों का बसेरा बना दिया; और हमें गहन अंधकार में छिपा दिया.
Dog knuste du os, hvor Sjakalerne bor, og indhylled os i Mørke.
20 यदि हम अपने परमेश्वर को भूल ही जाते अथवा हमने अन्य देवताओं की ओर हाथ बढ़ाया होता,
Havde vi glemt vor Guds Navn, bredt Hænderne ud mod en fremmed Gud,
21 क्या परमेश्वर को इसका पता न चल गया होता, उन्हें तो हृदय के सभी रहस्यों का ज्ञान होता है?
vilde Gud ej opspore det? Han kender jo Hjerternes Løn dom
22 फिर भी आपके निमित्त हम दिन भर मृत्यु का सामना करते रहते हैं; हमारी स्थिति वध के लिए निर्धारित भेड़ों के समान है.
nej, for din Skyld dræbes vi Dagen lang og regnes som Slagtekvæg!
23 जागिए, प्रभु! सो क्यों रहे हैं? उठ जाइए! हमें सदा के लिए शोकित न छोड़िए.
Vågn op, hvi sover du, Herre? Bliv vågen, forstød ej for stedse!
24 आपने हमसे अपना मुख क्यों छिपा लिया है हमारी दुर्दशा और उत्पीड़न को अनदेखा न कीजिए?
Hvorfor vil du skjule dit Åsyn, glemme vor Nød og Trængsel?
25 हमारे प्राण धूल में मिल ही चुके हैं; हमारा पेट भूमि से जा लगा है.
Thi vor Sjæl ligger bøjet i Støvet, vort Legeme klæber ved Jorden.
26 उठकर हमारी सहायता कीजिए; अपने करुणा-प्रेम के निमित्त हमें मुक्त कीजिए.
Stå op og kom os til Hjælp, forløs os for din Miskundheds Skyld!

< भजन संहिता 44 >