< भजन संहिता 42 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की मसकील गीत रचना. जैसे हिरणी को बहते झरनों की उत्कट लालसा होती है, वैसे ही परमेश्वर, मेरे प्राण को आपकी लालसा रहती है.
Njengalokhu indluzele inxwanele izifula zamanzi, ngokunjalo umphefumulo wami unxwanela wena, Nkulunkulu.
2 मेरा प्राण परमेश्वर के लिए, हां, जीवन्त परमेश्वर के लिए प्यासा है. मैं कब जाकर परमेश्वर से भेंट कर सकूंगा?
Umphefumulo wami womela uNkulunkulu, uNkulunkulu ophilayo. Ngizafika nini ngibonakale phambi kobuso bukaNkulunkulu?
3 दिन और रात, मेरे आंसू ही मेरा आहार बन गए हैं. सारे दिन लोग मुझसे एक ही प्रश्न कर रहे हैं, “कहां है तुम्हारा परमेश्वर?”
Inyembezi zami beziyikudla kwami emini lebusuku, lapho besithi kimi usuku lonke: Ungaphi uNkulunkulu wakho?
4 जब मैं अपने प्राण आपके सम्मुख उंडेल रहा हूं, मुझे उन सारी घटनाओं का स्मरण आ रहा है; क्योंकि मैं ही परमेश्वर के भवन की ओर अग्रगामी, विशाल जनसमूह की शोभायात्रा का अधिनायक हुआ करता था. उस समय उत्सव के वातावरण में जय जयकार तथा धन्यवाद की ध्वनि गूंज रही होती थी.
Ngikhumbula lezizinto ngathulula umphefumulo wami phakathi kwami, ngoba ngadlula lexuku, ngaya labo endlini kaNkulunkulu ngelizwi lentokozo lendumiso, ixuku eligubha umkhosi.
5 मेरे प्राण, तुम ऐसे खिन्‍न क्यों हो? क्यों मेरे हृदय में तुम ऐसे व्याकुल हो गए हो? परमेश्वर पर भरोसा रखो, क्योंकि यह सब होने पर मैं पुनः उनकी उपस्थिति के आश्वासन के लिए उनका स्तवन करूंगा.
Udanelani mphefumulo wami? Ukhathazekelani phakathi kwami? Themba kuNkulunkulu, ngoba ngisezamdumisa, ngosizo lobuso bakhe.
6 मेरे परमेश्वर! मेरे अंदर खिन्‍न है मेरा प्राण; तब मैं यरदन प्रदेश से तथा हरमोन, मित्सार पर्वत से आपका स्मरण करूंगा.
Nkulunkulu wami, umphefumulo wami udanile phakathi kwami; ngakho ngizakukhumbula ngiselizweni leJordani lelamaHermoni, ngisentabeni iMizari.
7 आपके झरने की गर्जना के ऊपर से सागर सागर का आह्वान करता है; सागर की लहरें तथा तट पर टकराती लहरें मुझ पर होती हुई निकल गईं.
Inziki ibiza inziki ekuhlokomeni kwezimpophoma zakho; wonke amagagasi akho lamaza akho adlule phezu kwami.
8 दिन के समय याहवेह अपना करुणा-प्रेम प्रगट करते हैं, रात्रि में उनका गीत जो मेरे जीवन के लिए परमेश्वर को संबोधित एक प्रार्थना है, उसे मैं गाया करूंगा.
Emini iNkosi izalaya uthandolomusa wayo, lebusuku ingoma yayo izakuba lami; umkhuleko wami kuNkulunkulu wempilo yami.
9 परमेश्वर, मेरी चट्टान से मैं प्रश्न करूंगा, “आप मुझे क्यों भूल गए? मेरे शत्रुओं द्वारा दी जा रही यातनाओं के कारण, क्यों मुझे शोकित होना पड़ रहा है?”
Ngizakuthi kuNkulunkulu, idwala lami: Ungikhohlweleni? Ngihambelani ngikwezimnyama ngenxa yocindezelo lwesitha?
10 जब सारे दिन मेरे दुश्मन यह कहते हुए मुझ पर ताना मारते हैं, “कहां है तुम्हारा परमेश्वर?” तब मेरी हड्डियां मृत्यु वेदना सह रहीं हैं.
Njengokuchoboza emathanjeni ami, izitha zami ziyangiklolodela, lapho zisithi kimi usuku lonke: Ungaphi uNkulunkulu wakho?
11 मेरे प्राण, तुम ऐसे खिन्‍न क्यों हो? क्यों मेरे हृदय में तुम ऐसे व्याकुल हो गए हो? परमेश्वर पर भरोसा रखो, क्योंकि यह सब होते हुए भी मैं याहवेह का स्तवन करूंगा.
Udaneleni mphefumulo wami? Njalo ukhathazekelani phakathi kwami? Themba kuNkulunkulu, ngoba ngisezamdumisa, usindiso lobuso bami, loNkulunkulu wami.

< भजन संहिता 42 >