< भजन संहिता 42 >
1 संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की मसकील गीत रचना. जैसे हिरणी को बहते झरनों की उत्कट लालसा होती है, वैसे ही परमेश्वर, मेरे प्राण को आपकी लालसा रहती है.
Kathutkung: Korah capanaw Sakhi ni tuisi a doun e patetlah Oe Cathut, ka hringnae ni nang na doun.
2 मेरा प्राण परमेश्वर के लिए, हां, जीवन्त परमेश्वर के लिए प्यासा है. मैं कब जाकर परमेश्वर से भेंट कर सकूंगा?
Ka hringnae ni Cathut, ka hring Cathut hah a kahran. Nâtuek ne Cathut koe ka pha vaiteh, ka minhmai ka patue van han vai.
3 दिन और रात, मेरे आंसू ही मेरा आहार बन गए हैं. सारे दिन लोग मुझसे एक ही प्रश्न कर रहे हैं, “कहां है तुम्हारा परमेश्वर?”
Ayânaw ni na Cathut teh nâmouh ao vâ pou ati awh dawkvah, karum khodai ka mitphi teh khap laipalah ka rawca lah ao.
4 जब मैं अपने प्राण आपके सम्मुख उंडेल रहा हूं, मुझे उन सारी घटनाओं का स्मरण आ रहा है; क्योंकि मैं ही परमेश्वर के भवन की ओर अग्रगामी, विशाल जनसमूह की शोभायात्रा का अधिनायक हुआ करता था. उस समय उत्सव के वातावरण में जय जयकार तथा धन्यवाद की ध्वनि गूंज रही होती थी.
Tamimaya hoi Cathut im rei cei awh navah, konawm laihoi, pholen la rei sak awh navah, tamimaya hoi pawi koe rei cei awh e naw hah, bout ka pouk toteh, ka hringnae heh ka thung vah ka rabawk.
5 मेरे प्राण, तुम ऐसे खिन्न क्यों हो? क्यों मेरे हृदय में तुम ऐसे व्याकुल हो गए हो? परमेश्वर पर भरोसा रखो, क्योंकि यह सब होने पर मैं पुनः उनकी उपस्थिति के आश्वासन के लिए उनका स्तवन करूंगा.
Oe, ka hringnae bang dawk ne sut na ngam. Bangkongmaw ka thungvah runae na kâhmo. Cathut hah ngaihawi haw. Bangkongtetpawiteh, ama teh ka pholen han rah, na ka rungngangkung hoi ka Cathut.
6 मेरे परमेश्वर! मेरे अंदर खिन्न है मेरा प्राण; तब मैं यरदन प्रदेश से तथा हरमोन, मित्सार पर्वत से आपका स्मरण करूंगा.
Ka hringnae teh ka lungthung a lungmathoe dawkvah, Jordan ram, Hermon ram hoi Mizar, mon koehoi nang teh pou na pouk.
7 आपके झरने की गर्जना के ऊपर से सागर सागर का आह्वान करता है; सागर की लहरें तथा तट पर टकराती लहरें मुझ पर होती हुई निकल गईं.
Na tuitâto pawlawk dawk, tui kadung hoi tui kadung a kâpan teh, na tuicapa ka thaw e ni koung na ramuk toe.
8 दिन के समय याहवेह अपना करुणा-प्रेम प्रगट करते हैं, रात्रि में उनका गीत जो मेरे जीवन के लिए परमेश्वर को संबोधित एक प्रार्थना है, उसे मैं गाया करूंगा.
BAWIPA ni khodai lah a pahrennae hah na poe teh, karum lah pholennae la sak laihoi, ka hringnae Cathut koe ratoum laihoi ka o.
9 परमेश्वर, मेरी चट्टान से मैं प्रश्न करूंगा, “आप मुझे क्यों भूल गए? मेरे शत्रुओं द्वारा दी जा रही यातनाओं के कारण, क्यों मुझे शोकित होना पड़ रहा है?”
Ka lungsong, Cathut koevah, bangkongmaw na pahnim. Bangkongmaw ka tarannaw ni na pahuipalam awh kecu dawk ka lung a mathoe han rah, telah ka dei han.
10 जब सारे दिन मेरे दुश्मन यह कहते हुए मुझ पर ताना मारते हैं, “कहां है तुम्हारा परमेश्वर?” तब मेरी हड्डियां मृत्यु वेदना सह रहीं हैं.
Ka tarannaw ni nâmouh na Cathut teh ao telah na panuikhai kecu dawk, ka hru koung a khoe awh mue toe telah ka pouk.
11 मेरे प्राण, तुम ऐसे खिन्न क्यों हो? क्यों मेरे हृदय में तुम ऐसे व्याकुल हो गए हो? परमेश्वर पर भरोसा रखो, क्योंकि यह सब होते हुए भी मैं याहवेह का स्तवन करूंगा.
Ka hringnae bangkongmaw na lung a mathoe. Bangkongmaw ka thungvah, runae na kâhmo. Cathut hah kâuep haw. Bangkongtetpawiteh, ama teh ka pholen han rah. Na kabawmkung hoi na ka damsakkung doeh.