< भजन संहिता 40 >
1 संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की रचना. एक स्तोत्र. मैं धैर्यपूर्वक याहवेह की प्रतीक्षा करता रहा; उन्होंने मेरी ओर झुककर मेरा रोना सुना.
Til songmeisteren, av David; ein salme. Eg venta og venta på Herren, so bøygde han seg til meg og høyrde mitt rop.
2 उन्होंने मुझे सत्यानाश के गड्ढे में से बचा लिया, दलदल और कीच के गड्ढे से निकाला; उन्होंने मुझे एक चट्टान पर ले जा खड़ा कर दिया अब मेरे पांव स्थिर स्थान पर है.
Og han drog meg upp or den tynande grav, or søkkjedya, og han sette mine føter uppå berggrunn, han gjorde mine stig støde.
3 उन्होंने मुझे हमारे परमेश्वर के स्तवन में, एक नए गीत को सिखाया. अनेक यह देखेंगे, श्रद्धा से भयभीत हो जाएंगे और याहवेह में विश्वास करेंगे.
Og han lagde ein ny song i min munn, ein lovsong til vår Gud. Mange ser det og ottast og lit på Herren.
4 धन्य है वह पुरुष, जो याहवेह पर भरोसा रखता है, जो अभिमानियों से कोई आशा नहीं रखता, अथवा उनसे, जो झूठे देवताओं की शरण में हैं.
Sæl er den mann som set si lit til Herren og ikkje vender seg til dei ovlåtne og til deim som vik av til lygn.
5 याहवेह, मेरे परमेश्वर, आपके द्वारा किए गए चमत्कार चिन्ह अनेक-अनेक हैं, और हमारे लिए आपके द्वारा योजित योजनाएं. आपके तुल्य कोई भी नहीं है; यदि मैं उनका वर्णन करना प्रारंभ भी करूं, तो उनके असंख्य होने के कारण उनकी गिनती करना असंभव होगा.
Herre, min Gud, du hev gjort dine under og dine råder mangfaldige mot oss; ingen ting er liknande med deg; vil eg forkynna og tala um deim, er dei for mange til å telja.
6 आपको बलि और भेंट की कोई अभिलाषा नहीं, किंतु आपने मेरे कान खोल दिए. आपने अग्निबलि और पापबलि की भी चाहत नहीं की.
Slagtoffer og grjonoffer hev du ikkje hug til - du hev bora øyro på meg - brennoffer og syndoffer krev du ikkje.
7 तब मैंने यह कहा, “देखिए मैं आ रहा हूं; पुस्तिका में यह मेरे ही विषय में लिखा है.
Då sagde eg: «Sjå, eg kjem; i bokrullen er det skrive for meg;
8 मेरे परमेश्वर, मुझे प्रिय है आपकी ही इच्छापूर्ति; आपकी व्यवस्था मेरे हृदय में बसी है.”
å gjera din vilje, min Gud, det er mi lyst, og di lov er inst i mitt hjarta.»
9 विशाल सभा में मैंने आपके धर्ममय शुभ संदेश का प्रचार किया है; देख लीजिए, याहवेह, आप जानते हैं कि मैं इस विषय में चुप न रहूंगा.
Eg bar det gode bod um rettferd i ei stor samling; sjå, eg let ikkje att mine lippor; Herre, du veit det.
10 मैंने अपने परमेश्वर की धार्मिकता को अपने हृदय में ही सीमित नहीं रखा; मैं आपकी विश्वासयोग्यता तथा आपके द्वारा प्रदान किए गए उद्धार की चर्चा करता रहता हूं. विशाल सभा के सामने मैं आपके सत्य एवं आपके करुणा-प्रेम को छुपाता नहीं.
Eg løynde ikkje di rettferd inne i mitt hjarta, eg tala um din truskap og di frelsa; eg dulde ikkje din nåde og di sanning for ei stor samling.
11 याहवेह, आप अपनी कृपा से मुझे दूर न करिये; आपका करुणा-प्रेम तथा आपकी सत्यता निरंतर मुझे सुरक्षित रखेंगे.
Du, Herre, vil ikkje lata att di miskunn for meg; din nåde og di sanning vil alltid vakta meg.
12 मैं असंख्य बुराइयों से घिर चुका हूं; मेरे अपराधों ने बढ़कर मुझे दबा दिया है; परिणामस्वरूप अब मैं देख भी नहीं पा रहा. ये अपराध संख्या में मेरे सिर के बालों से भी अधिक हैं, मेरा साहस अब टूटा जा रहा है.
For trengslor utan tal hev umspent meg, mine misgjerningar hev gripe meg, og eg kan ikkje sjå; dei er fleire enn håri på mitt hovud, og mitt mod hev forlate meg.
13 याहवेह, कृपा कर मुझे उद्धार प्रदान कीजिए; याहवेह, तुरंत मेरी सहायता कीजिए.
Hugnast, Herre, å berga meg! Herre, kom meg snart til hjelp!
14 वे, जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, लज्जित और निराश किए जाएं; वे जिनका आनंद मेरी पीड़ा में है, पीठ दिखाकर भागें तथा अपमानित किए जाएं.
Lat deim verta til skam og spott alle saman som stend etter mitt liv og vil riva det burt! Lat deim vika attende og skjemnast, som hev hugnad i mi ulukka!
15 वे सभी, जो मेरी स्थिति को देख, “आहा! आहा!” कर रहे हैं, अपनी ही लज्जास्पद स्थिति को देख विस्मित हो जाएं.
Lat dei verta forfærde yver si skjemd, dei som segjer til meg: «Ha, ha!»
16 किंतु वे सभी, जो आपकी खोज करते हैं हर्षोल्लास में मगन हों; वे सभी, जिन्हें आपके उद्धार की आकांक्षा है, यही कहें, “अति महान हैं याहवेह!”
Lat deim fegnast og gleda seg i deg alle dei som søkjer deg! Lat deim som elskar di frelsa alltid segja: «Høglova vere Herren!»
17 प्रभु, मैं गरीब और ज़रूरतमंद हूं; इस कारण मुझ पर कृपादृष्टि कीजिए. आप ही मेरे सहायक तथा छुड़ानेवाले हैं; मेरे परमेश्वर, अब विलंब न कीजिए.
For eg er arm og fatig; Herren vil tenkja på meg. Du er mi hjelp og min frelsar; min Gud, dryg ikkje!