< भजन संहिता 31 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र. याहवेह, मैंने आप में ही शरण ली है; मुझे कभी लज्जित न होने दीजिए; अपनी धार्मिकता के कारण हे परमेश्वर, मेरा बचाव कीजिए.
Psaume de David, au maître chantre. Eternel, je me suis retiré vers toi, fais que je ne sois jamais confus, délivre-moi par ta justice.
2 मेरी पुकार सुनकर, तुरंत मुझे छुड़ा लीजिए; मेरी आश्रय-चट्टान होकर मेरे उद्धार का, दृढ़ गढ़ बनकर मेरी रक्षा कीजिए.
Incline ton oreille vers moi, délivre-moi promptement; sois-moi pour une forte roche [et] pour une forteresse, afin que je m'y puisse sauver.
3 इसलिये कि आप मेरी चट्टान और मेरा गढ़ हैं, अपनी ही महिमा के निमित्त मेरे मार्ग में अगुवाई एवं संचालन कीजिए.
Car tu es mon rocher et ma forteresse; c'est pourquoi mène-moi et me conduis, pour l'amour de ton Nom.
4 मुझे उस जाल से बचा लीजिए जो मेरे लिए बिछाया गया है, क्योंकि आप ही मेरा आश्रय-स्थल हैं.
Tire-moi hors du filet qu'on m'a tendu en secret, car tu es ma force.
5 अपनी आत्मा मैं आपके हाथों में सौंप रहा हूं; याहवेह, सत्य के परमेश्वर, आपने ही मुझे मुक्त किया है.
Je remets mon esprit en ta main; tu m'as racheté, ô Eternel! le Dieu de la vérité.
6 मुझे घृणा है व्यर्थ प्रतिमाओं के उपासकों से; किंतु मेरी, आस्था है याहवेह में.
J'ai haï ceux qui s'adonnent aux vanités trompeuses; mais moi, je me suis confié en l'Eternel.
7 मैं हर्षित होकर आपके करुणा-प्रेम में उल्‍लसित होऊंगा, आपने मेरी पीड़ा पर ध्यान दिया और मेरे प्राण की वेदना को पहचाना है.
Je m'égayerai et me réjouirai de ta gratuité, parce que tu as regardé mon affliction, [et] que tu as jeté les yeux sur mon âme en ses détresses;
8 आपने मुझे शत्रु के हाथों में नहीं सौंपा और आपने मेरे पैरों को एक विशाल स्थान पर स्थापित किया है.
Et parce que tu ne m'as point livré entre les mains de l'ennemi, [mais] as fait tenir debout mes pieds au large.
9 याहवेह, मुझ पर अनुग्रह कीजिए, मैं इस समय संकट में हूं; शोक से मेरी आंखें धुंधली पड़ चुकी हैं, मेरे प्राण तथा मेरी देह भी शिथिल हो चुकी है.
Eternel, aie pitié de moi, car je suis en détresse; mon regard est tout défait de chagrin, mon âme [aussi] et mon ventre.
10 वेदना में मेरा जीवन समाप्‍त हुआ जा रहा है; आहें भरते-भरते मेरी आयु नष्ट हो रही है; अपराधों ने मेरी शक्ति को खत्म कर दिया है, मेरी हड्डियां तक जीर्ण हो चुकी हैं.
Car ma vie est consumée d'ennui, et mes ans à force de soupirer; ma vertu est déchue, à cause de [la peine de] mon iniquité, et mes os sont consumés.
11 विरोधियों के कारण, मैं अपने पड़ोसियों के सामने घृणास्पद बन गया हूं, मैं अपने परिचितों के सामने भयास्पद बन गया हूं, सड़क पर मुझे देख वे छिपने लगते हैं.
J'ai été en opprobre à cause de tous mes adversaires, je l'ai même été extrêmement à mes voisins, et en frayeur à ceux de ma connaissance; ceux qui me voient dehors s'enfuient de moi.
12 उन्होंने मुझे ऐसे भुला दिया है मानो मैं एक मृत पुरुष हूं; मैं वैसा ही व्यर्थ हो गया हूं जैसे एक टूटा पात्र.
J'ai été mis en oubli dans le cœur [des hommes], comme un mort; j'ai été estimé comme un vaisseau de nul usage.
13 अनेकों का फुसफुस करना मैं सुन रहा हूं; “आतंक ने मुझे चारों ओर से घेर लिया है!” वे मेरे विरुद्ध सम्मति रच रहे हैं, वे मेरे प्राण लेने के लिए तैयार हो गए हैं.
Car j'ai ouï les insultes de plusieurs; la frayeur m'a saisi de tous côtés, quand ils consultaient ensemble contre moi. Ils ont machiné de m'ôter la vie.
14 किंतु याहवेह, मैंने आप पर भरोसा रखा है; यह मेरी साक्षी है, “आप ही मेरे परमेश्वर हैं.”
Toutefois, ô Eternel! je me suis confié en toi; j'ai dit: Tu es mon Dieu.
15 मेरा जीवन आपके ही हाथों में है; मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए, उन सबसे मेरी रक्षा कीजिए, जो मेरा पीछा कर रहे हैं.
Mes temps sont en ta main, délivre-moi de la main de mes ennemis, et de ceux qui me poursuivent.
16 अपने मुखमंडल का प्रकाश अपने सेवक पर चमकाईए; अपने करुणा-प्रेम के कारण मेरा उद्धार कीजिए.
Fais luire ta face sur ton serviteur, délivre-moi par ta gratuité.
17 याहवेह, मुझे लज्जित न होना पड़े, मैं बार-बार आपको पुकारता रहा हूं; लज्जित हों दुष्ट और अधोलोक हो उनकी नियति, जहां जाकर वे चुपचाप हो जाएं. (Sheol h7585)
Eternel! que je ne sois point confus, puisque je t'ai invoqué; que les méchants soient confus, qu'ils soient couchés dans le sépulcre! (Sheol h7585)
18 उनके झूठ भाषी ओंठ मूक हो जाएं, क्योंकि वे घृणा एवं घमण्ड से प्रेरित हो, धर्मियों के विरुद्ध अहंकार करते रहते हैं.
Que les lèvres menteuses soient muettes, lesquelles profèrent des paroles dures contre le juste, avec orgueil et avec mépris.
19 कैसी महान है आपकी भलाई, जो आपने अपने श्रद्धालुओं के निमित्त आरक्षित रखी है, जो आपने अपने शरणागतों के लिए सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की है.
Ô! que tes biens sont grands, lesquels tu as réservés pour ceux qui te craignent, [et] que tu as faits en la présence des fils des hommes, à ceux qui se retirent vers toi!
20 अपनी उपस्थिति के आश्रय-स्थल में आप उन्हें मनुष्यों के षड़्‍यंत्रों से सुरक्षा प्रदान करते हैं; अपने आवास में आप उन्हें शत्रुओं के झगड़ालू जीभ से सुरक्षा प्रदान करते हैं.
Tu les caches dans le lieu secret où tu habites loin de l'orgueil des hommes; tu les préserves en une loge à couvert des disputes des langues.
21 स्तुत्य हैं, याहवेह! जब शत्रुओं ने मुझे घेर लिया था, उन्होंने मुझ पर अपना करुणा-प्रेम प्रदर्शित किया.
Béni soit l'Eternel, de ce qu'il a rendu admirable sa gratuité envers moi, comme si j'eusse été en une place forte.
22 घबराहट में मैं कह उठा था, “मैं आपकी दृष्टि से दूर हो चुका हूं!” किंतु जब मैंने सहायता के लिए आपको आवाज दी तब आपने मेरी पुकार सुन ली.
Je disais en ma précipitation: je suis retranché de devant tes yeux; et néanmoins tu as exaucé la voix de mes supplications, quand j'ai crié à toi.
23 याहवेह के सभी भक्तो, उनसे प्रेम करो! सच्चे लोगों को याहवेह सुरक्षा प्रदान करते हैं, किंतु अहंकारी को पूरा-पूरा दंड.
Aimez l'Eternel vous tous ses bien-aimés; l'Eternel garde les fidèles, et il punit [sévèrement] celui qui agit avec fierté.
24 तुम सभी, जिन्होंने याहवेह पर भरोसा रखा है, दृढ़ रहते हुए साहसी बनो.
Vous tous qui avez votre attente à l'Eternel, demeurez fermes, et il fortifiera votre cœur.

< भजन संहिता 31 >