< भजन संहिता 15 >

1 दावीद का एक स्तोत्र. याहवेह, कौन आपके तंबू में रह सकेगा? कौन आपके पवित्र पर्वत पर निवास कर सकेगा?
Psaume de David. Éternel! qui séjournera dans ta tente? qui demeurera en ta montagne sainte?
2 वही, जिसका आचरण निष्कलंक है, जो धार्मिकता का आचरण करता है, जो हृदय से सच बोलता है;
Celui qui marche dans l’intégrité, et qui fait ce qui est juste, et qui parle la vérité de son cœur;
3 जिसकी जीभ से निंदा के शब्द नहीं निकलते, जो न तो अपने पड़ोसी की बुराई करता है, और न अपने किसी मित्र की,
Qui ne médit pas de sa langue; qui ne fait pas de mal à son compagnon, et qui ne fait pas venir l’opprobre sur son prochain;
4 जिसके लिए याहवेह की दृष्टि में निकम्मा पुरुष घृणित है, किंतु याहवेह का भय माननेवाले पुरुष सम्मान्य; जो हर मूल्य पर अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करता है, चाहे उसकी हानि ही क्यों न हो;
Aux yeux duquel l’homme vil est méprisable, mais qui honore ceux qui craignent l’Éternel; qui jure à son détriment, et ne change pas;
5 जो ऋण देकर ब्याज नहीं लेता; और निर्दोष के विरुद्ध झूठी गवाही देने के उद्देश्य से घूस नहीं लेता. इस प्रकार के आचरण का पुरुष सदैव स्थिर रहेगा वह कभी न डगमगाएगा.
Qui ne donne pas son argent à intérêt, et qui ne prend pas de présent contre l’innocent. Celui qui fait ces choses ne sera jamais ébranlé.

< भजन संहिता 15 >