< भजन संहिता 14 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की रचना मूर्ख मन ही मन में कहते हैं, “परमेश्वर है ही नहीं.” वे सभी भ्रष्‍ट हैं और उनके काम घिनौने हैं; ऐसा कोई भी नहीं, जो भलाई करता हो.
Zborovođi. Davidov. Bezumnik reče u srcu: “Nema Boga.” Pokvareni rade gadosti; nitko da čini dobro.
2 स्वर्ग से याहवेह मनुष्यों पर दृष्टि डालते हैं इस आशा में कि कोई तो होगा, जो बुद्धिमान है, जो परमेश्वर की खोज करता हो.
Jahve s nebesa gleda na sinove ljudske da vidi ima li tko razuman Boga da traži.
3 सभी मनुष्य भटक गए हैं, सभी नैतिक रूप से भ्रष्‍ट हो चुके हैं; कोई भी सत्कर्म परोपकार नहीं करता, हां, एक भी नहीं.
No, svi skrenuše zajedno, svi se pokvariše: nitko da čini dobro - nikoga nema.
4 मेरी प्रजा के ये भक्षक, ये दुष्ट पुरुष, क्या ऐसे निर्बुद्धि हैं? जो उसे ऐसे खा जाते हैं, जैसे रोटी को; क्या उन्हें याहवेह की उपासना का कोई ध्यान नहीं?
Neće li se urazumiti svi što bezakonje čine, koji proždiru narod moj kao da jedu kruha? Ne zazivlju ime Jahvino:
5 वहां वे अत्यंत घबरा गये हैं, क्योंकि परमेश्वर धर्मी पीढ़ी के पक्ष में होते हैं.
jednom će drhtati od straha, jer je Bog s rodom pravednim.
6 तुम दुःखित को लज्जित करने की युक्ति कर रहे हो, किंतु उनका आश्रय याहवेह हैं.
Želite razbiti nakane ubogog: Jahve je utočište njegovo.
7 कैसा उत्तम होता यदि इस्राएल का उद्धार ज़ियोन से प्रगट होता! याकोब के लिए वह हर्षोल्लास का अवसर होगा, जब याहवेह अपनी प्रजा को दासत्व से लौटा लाएंगे, तब इस्राएल आनंदित हो जाएगा!
O neka dođe sa Siona spas Izraelu! Kad Jahve promijeni udes naroda svoga, klicat će Jakov, radovat se Izrael.

< भजन संहिता 14 >