< भजन संहिता 138 >
1 दावीद की रचना. याहवेह, मैं हृदय की गहराई से आपका स्तवन करूंगा; मैं “देवताओं” के सामने आपका स्तवन करूंगा.
Av David. Eg vil prisa deg av alt mitt hjarta, for augo på gudarne vil eg syngja deg lov.
2 आपके पवित्र मंदिर की ओर मुख कर मैं नतमस्तक हूं, आपके करुणा-प्रेम के लिए; आपकी सच्चाई के लिए मैं आपके नाम का आभार मानता हूं; आपने अपने वचन को अपनी महिमा के भी ऊपर ऊंचा किया है.
Eg vil kasta meg ned framfyre ditt heilage tempel, eg vil takka ditt namn for di miskunn og for din truskap; for du hev gjort ditt ord herlegt yver alt ditt namn.
3 जिस समय मैंने आपको पुकारा, आपने प्रत्युत्तर दिया; आपने मेरे प्राणों में बल के संचार से धैर्य दिया.
Den dagen eg ropa, svara du meg, du gjorde meg frihuga, styrkte mi sjæl.
4 पृथ्वी के समस्त राजा, याहवेह, आपके कृतज्ञ होंगे, क्योंकि उन्होंने आपके मुख से निकले वचन सुने हैं,
Herre, alle kongar på jordi skal prisa deg, når dei fær høyra ordi av din munn.
5 वे याहवेह की नीतियों का गुणगान करेंगे, क्योंकि याहवेह का तेज बड़ा है.
Og dei skal syngja um Herrens vegar; for Herrens æra er stor,
6 यद्यपि याहवेह स्वयं महान हैं, वह नगण्यों का ध्यान रखते हैं; किंतु अहंकारी को वह दूर से ही पहचान लेते हैं.
for Herren er høg og ser til den låge, og den stormodige kjenner han langan veg.
7 यद्यपि इस समय मेरा विषम समय चल रहा है, आप मेरे जीवन के रक्षक हैं. आप ही अपना हाथ बढ़ाकर मेरे शत्रुओं के प्रकोप से मेरी रक्षा करते हैं; आपका दायां हाथ मेरा उद्धार करता है.
Um eg ferdast midt i naudi, held du meg i live, mot harmen til mine fiendar retter du ut di hand, og ho frelser meg, di høgre hand.
8 याहवेह मेरे लिए निर्धारित उद्देश्य को पूरा करेंगे; याहवेह, सर्वदा है आपका करुणा-प्रेम. अपनी ही हस्तकृति का परित्याग न कीजिए.
Herren vil fullføra sitt verk for meg. Herre, di miskunn varer æveleg; det verk dine hender hev gjort, må du ikkje gjeva upp!