< भजन संहिता 13 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र. कब तक, याहवेह? कब तक आप मुझे भुला रखेंगे, क्या सदा के लिए? कब तक आप मुझसे अपना मुख छिपाए रहेंगे?
Kwa mwimbishaji. Zaburi ya Daudi. Mpaka lini, Ee Bwana? Je, utanisahau milele? Utanificha uso wako mpaka lini?
2 कब तक मैं अपने मन को समझाता रहूं? कब तक दिन-रात मेरा हृदय वेदना सहता रहेगा? कब तक मेरे शत्रु मुझ पर प्रबल होते रहेंगे?
Nitapambana na mawazo yangu mpaka lini, na kila siku kuwa na majonzi moyoni mwangu? Adui zangu watanishinda mpaka lini?
3 याहवेह, मेरे परमेश्वर, मेरी ओर ध्यान दे मुझे उत्तर दीजिए. मेरी आंखों को ज्योतिर्मय कीजिए, ऐसा न हो कि मैं मृत्यु की नींद में समा जाऊं,
Nitazame, unijibu, Ee Bwana Mungu wangu. Yatie nuru macho yangu, ama sivyo nitalala usingizi wa mauti.
4 तब तो निःसंदेह मेरे शत्रु यह घोषणा करेंगे, “हमने उसे नाश कर दिया,” ऐसा न हो कि मेरा लड़खड़ाना मेरे विरोधियों के लिए आनंद का विषय बन जाए.
Adui yangu atasema, “Nimemshinda,” nao adui zangu watashangilia nitakapoanguka.
5 जहां तक मेरा संबंध है, याहवेह, मुझे आपके करुणा-प्रेम पर भरोसा है; तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.
Lakini ninategemea upendo wako usiokoma; moyo wangu unashangilia katika wokovu wako.
6 मैं याहवेह का भजन गाऊंगा, क्योंकि उन्होंने मुझ पर अनेकानेक उपकार किए हैं.
Nitamwimbia Bwana, kwa kuwa amekuwa mwema kwangu.

< भजन संहिता 13 >