< भजन संहिता 125 >

1 आराधना के लिए यात्रियों का गीत. जिन्होंने याहवेह पर भरोसा किया है, वे ज़ियोन पर्वत समान हैं, जिसे हिलाया नहीं जा सकता, जो सदा-सर्वदा स्थायी है.
Pesem preizvrstna. Kateri zaupajo Gospodu, podobni so gori Sijonski, ki se ne gane, vekomaj ostane.
2 जिस प्रकार पर्वतों ने येरूशलेम को घेरा हुआ है, उसी प्रकार याहवेह भी अपनी प्रजा को घेरे हुए हैं आज भी और सदा-सर्वदा.
Kakor obdajajo Jeruzalem gore, tako obdaja Gospod ljudstvo svoje; od tega časa na vekomaj.
3 धर्मियों को आवंटित भूमि पर दुष्टों का राजदंड स्थायी न रहेगा, कहीं ऐसा न हो कि धर्मियों के हाथ बुराई की ओर बढ़ जाएं.
Ker šiba krivice ne počiva nad deležem pravičnih; da ne iztegnejo pravični na nobeno krivico rok svojih.
4 याहवेह, धर्मियों का कल्याण कीजिए, उनका, जिनके हृदय निष्ठ हैं.
Blagoslovi, Gospod, dobre in pravične v srcih svojih.
5 उन्हें, जो दुष्टता के मार्ग की ओर मुड़ जाते हैं, याहवेह उन्हें दुष्टों के साथ काट देंगे. इस्राएल राष्ट्र में शांति व्याप्‍त हो.
Kateri pa zavijajo na kriva pota svoja, pokori jih naj Gospod z njimi, ki delajo krivico. Mir Izraelu!

< भजन संहिता 125 >