< भजन संहिता 124 >
1 आराधना के लिए यात्रियों का गीत. दावीद की रचना. यदि हमारे पक्ष में याहवेह न होते— इस्राएली राष्ट्र यही कहे—
Wallfahrtslieder. Von David. Wäre es nicht Jahwe gewesen, der für uns war - so spreche Israel! -
2 यदि हमारे पक्ष में याहवेह न होते जब मनुष्यों ने हम पर आक्रमण किया था,
Wäre es nicht Jahwe gewesen, der für uns war, als sich die Menschen wider uns erhoben,
3 जब उनका क्रोध हम पर भड़क उठा था वे हमें जीवित ही निगल गए होते;
so hätten sie uns lebendig verschlungen, als ihr Zorn wider uns entbrannte;
4 बाढ़ ने हमें जलमग्न कर दिया होता, जल प्रवाह हमें बहा ले गया होता,
so hätten uns die Gewässer überströmt, ein Bach wäre über uns dahingegangen,
5 उग्र जल प्रवाह हमें दूर बहा ले गया होता.
so wären über uns dahingegangen die stolzen Wasser!
6 स्तवन हो याहवेह का, जिन्होंने हमें उनके दांतों से फाड़े जाने से बचा लिया है.
Gepriesen sei Jahwe, daß er uns ihren Zähnen nicht zum Raube gegeben hat!
7 हम उस पक्षी के समान हैं, जो बहेलिए के जाल से बच निकला है; वह जाल टूट गया, और हम बच निकले.
Unsere Seele entrann gleich einem Vogel aus der Schlinge der Vogelsteller: die Schlinge zerriß, und wir sind frei!
8 हमारी सहायता याहवेह के नाम से है, जो स्वर्ग और पृथ्वी के कर्ता हैं.
Unsere Hilfe steht im Namen Jahwes, des Schöpfers Himmels und der Erde.