< भजन संहिता 114 >

1 जब इस्राएली मिस्र देश से बाहर आए, जब याकोब के वंशज विदेशी भाषा-भाषी देश से बाहर आए,
Quando Israel saiu do Egito, [quando] a casa de Jacó [saiu] de um povo estrangeiro,
2 तब यहूदिया उनका पवित्र स्थान और इस्राएल प्रदेश उनका शासित राष्ट्र हो गया.
Judá se tornou seu santuário, [e] Israel os seus domínios.
3 यह देख समुद्र पलायन कर गया, और यरदन नदी विपरीत दिशा में प्रवाहित होने लगी;
O mar viu, e fugiu; e o Jordão recuou.
4 पर्वत मेढ़ों के तथा पहाड़ियां मेमनों के समान, छलांग लगाने लगीं.
Os montes saltaram como carneiros, os morros como cordeiros.
5 समुद्र, यह बताओ, तुमने पलायन क्यों किया? और यरदन, तुम्हें उलटा क्यों बहना पड़ा?
O que houve, ó mar, que fugiste? Ó Jordão, que recuaste?
6 पर्वतो, तुम मेढ़ों के समान तथा पहाड़ियो, तुम मेमनों के समान छलांगें क्यों लगाने लगे?
Ó montes, que saltastes como carneiros? Ó morros, como cordeiros?
7 पृथ्वी, तुम याहवेह की उपस्थिति में थरथराओ, याकोब के परमेश्वर की उपस्थिति में,
Trema tu, ó terra, pela presença do Senhor, pela presença do Deus de Jacó,
8 जिन्होंने चट्टान को ताल में बदल दिया, और उस कठोर पत्थर को जल के सोते में.
Que tornou a rocha em lago de águas; ao pedregulho em fonte de águas.

< भजन संहिता 114 >