< भजन संहिता 113 >

1 याहवेह का स्तवन हो. याहवेह के सेवको, स्तवन करो; याहवेह की महिमा का स्तवन करो.
הללו-יה הללו עבדי יהוה הללו את-שם יהוה
2 आज से सदा-सर्वदा याहवेह के नाम का स्तवन होता रहे.
יהי שם יהוה מברך-- מעתה ועד-עולם
3 उपयुक्त है कि सूर्योदय से सूर्यास्त के क्षण तक, याहवेह के नाम का स्तवन हो.
ממזרח-שמש עד-מבואו-- מהלל שם יהוה
4 याहवेह समस्त राष्ट्रों के ऊपर हैं, उनका तेज स्वर्ग से भी महान है.
רם על-כל-גוים יהוה על השמים כבודו
5 और कौन है याहवेह हमारे परमेश्वर के तुल्य, जो सर्वोच्च सिंहासन पर विराजमान हैं,
מי כיהוה אלהינו-- המגביהי לשבת
6 जिन्हें स्वर्ग एवं पृथ्वी को देखने के लिए झुककर दृष्टिपात करना पड़ता है?
המשפילי לראות-- בשמים ובארץ
7 याहवेह ही कंगाल को धूलि से उठाकर बसाते हैं, वही दरिद्र को राख के ढेर से उठाकर ऊंचा करते हैं.
מקימי מעפר דל מאשפת ירים אביון
8 वही उन्हें प्रधानों के साथ लाकर, अपनी प्रजा के प्रधानों के साथ विराजमान करते हैं.
להושיבי עם-נדיבים עם נדיבי עמו
9 वही बांझ स्त्री को बच्चों की माता का आनंद प्रदान करके परिवार में सम्मान प्रदान करते हैं. याहवेह का स्तवन हो.
מושיבי עקרת הבית-- אם-הבנים שמחה הללו-יה

< भजन संहिता 113 >