< भजन संहिता 112 >
1 याहवेह का स्तवन हो. धन्य है वह पुरुष, जो याहवेह के प्रति श्रद्धा रखता है, जिसने उनके आदेशों के पालन में अधिक आनंद पाया है.
Monkamfo Awurade. Nhyira nka onipa a osuro Awurade na onya nʼahyɛde mu anigye pii.
2 उसके वंशजों का तेज समस्त पृथ्वी पर होगा; सीधे पुरुष की हर एक पीढ़ी धन्य होगी.
Ne mma bɛyɛ atumfo wɔ asase no so; atreneefo awo ntoatoaso benya nhyira.
3 उसके परिवार में संपत्ति और समृद्धि का वास है, सदा बनी रहती है उसकी सच्चाई और धार्मिकता
Ahonya ne sika wɔ ne fi, na ne trenee tena hɔ daa.
4 सीधे लोगों के लिए अंधकार में भी प्रकाश का उदय होता है, वह उदार, कृपालु और नीतियुक्त है.
Sum mu mpo hann pue ma nnipa a wɔteɛ, ma ɔdomfo, mmɔborɔhunufo ne ɔnokwafo.
5 उत्तम होगा उन लोगों का प्रतिफल, जो उदार है, जो उदारतापूर्वक ऋण देता है, जो अपने लेनदेन में सीधा है.
Yiyedi bɛba wɔn a wɔn tirim yɛ mmerɛw na wɔde fɛm kwa, wɔn a wɔde atɛntrenee yɛ wɔn nneɛma no so.
6 यह सुनिश्चित है, कि वह कभी पथभ्रष्ट न होगा; धर्मी अपने पीछे स्थायी नाम छोड़ जाता है.
Ampa ara ɔrenhinhim da biara da; wɔbɛkae onipa trenee daa.
7 उसे किसी बुराई के समाचार से भय नहीं होता; याहवेह पर भरोसा करते हुए उसका हृदय शांत और स्थिर बना रहता है.
Ɔte asɛmmɔne a, ɛmmɔ no hu; ne koma si pi wɔ Awurade mu ahotoso mu.
8 उसका हृदय सुरक्षा में स्थापित है, तब उसे कोई भय नहीं होता; अंततः वही शत्रुओं पर जयन्त होकर दृष्टि करेगा.
Ne koma wɔ bammɔ, na onsuro; awiei no ɔde nkonimdi behyia nʼatamfo.
9 उन्होंने कंगालों को उदारतापूर्वक दान दिया है, उनकी सच्चाई और धार्मिकता युगानुयुग बनी रहती है. उनकी महिमा सदैव ऊंची होती रहती है.
Ɔtow nʼakyɛde pete aman so ma ahiafo nea wohia, nʼadɔe no tena hɔ daa; wɔbɛkae wɔn daa na wɔahyɛ wɔn anuonyam.
10 यह सब देखकर दुष्ट अत्यंत कुपित हो जाता है, वह दांत पीसता है और गल जाता है; दुष्ट की अभिलाषाएं अपूर्ण ही रह जाएंगी.
Omumɔyɛfo behu ama ayɛ no yaw, ɔbɛtwɛre ne se na wafɔn; omumɔyɛfo tirimpɔw bɛyɛ ɔkwa.