< भजन संहिता 101 >
1 दावीद की रचना. एक स्तोत्र. मेरे गीत का विषय है आपका करुणा-प्रेम तथा आपका न्याय; याहवेह, मैं आपका स्तवन करूंगा.
Om Miskundhed og Ret vil jeg synge, for dig, Herre! vil jeg spille.
2 निष्कलंक जीवन मेरा लक्ष्य है, आप कब मेरे पास आएंगे? अपने आवास में मेरा आचरण निष्कलंक रहेगा.
Jeg vil agte paa Fuldkommenhedens Vej; naar vil du dog komme til mig? jeg vil vandre i mit Hjertes Retsind inden mit Hus.
3 मैं किसी भी अनुचित वस्तु की ओर दृष्टि न उठाऊंगा. मुझे घृणा है भ्रष्टाचारी पुरुषों के आचार-व्यवहार से; मैं उनसे कोई संबंध नहीं रखूंगा.
Jeg vil ikke sætte mig en Niddingsdaad for Øje; jeg hader det, Overtrædere begaa, det skal ikke hænge ved mig.
4 कुटिल हृदय मुझसे दूर रहेगा; बुराई से मेरा कोई संबंध न होगा.
Et forvendt Hjerte skal vige fra mig, jeg vil ikke vide af den onde.
5 जो कोई गुप्त में अपने पड़ोसी की निंदा करता है, मैं उसे नष्ट कर दूंगा; जिस किसी की आंखें अहंकार से चढ़ी हुई हैं तथा जिसका हृदय घमंडी है, वह मेरे लिए असह्य होगा.
Den, som bagtaler sin Næste i Løndom, ham vil jeg udslette; den, som ser højt med Øjnene og har et stolt Hjerte, ham vil jeg ikke fordrage.
6 पृथ्वी पर मेरी दृष्टि उन्हीं पर रहेगी जो विश्वासयोग्य हैं, कि वे मेरे साथ निवास कर सकें; मेरा सेवक वही होगा, जिसका आचरण निष्कलंक है.
Mine Øjne se efter de trofaste i Landet, for at de skulle bo hos mig; den, som vandrer paa Fuldkommenhedens Vej, han skal tjene mig.
7 किसी भी झूठों का निवास मेरे आवास में न होगा, कोई भी झूठ बोलने वाला, मेरी उपस्थिति में ठहर न सकेगा.
Den, som gør Svig, skal ikke blive inden i mit Hus; den, som taler Løgn, skal ikke bestaa for mine Øjne.
8 प्रति प्रभात मैं अपने राज्य के समस्त दुर्जनों को नष्ट करूंगा; याहवेह के नगर में से मैं हर एक दुष्ट को मिटा दूंगा.
Aarle vil jeg udslette alle ugudelige i Landet for at skille Herrens Stad af med alle dem, som gøre Uret.