< भजन संहिता 100 >

1 एक स्तोत्र. धन्यवाद के लिए गीत याहवेह के स्तवन में समस्त पृथ्वी उच्च स्वर में जयघोष करे.
مزمور شکرگزاری. ای ساکنان روی زمین، در حضور خداوند فریاد شادمانی سر دهید!
2 याहवेह की आराधना आनंदपूर्वक की जाए; हर्ष गीत गाते हुए उनकी उपस्थिति में प्रवेश किया जाए.
خداوند را با شادی عبادت کنید و سرودخوانان به حضور او بیایید.
3 यह समझ लो कि स्वयं याहवेह ही परमेश्वर हैं. हमारी रचना उन्हीं ने की है, स्वयं हमने नहीं; हम पर उन्हीं का स्वामित्व है. हम उनकी प्रजा, उनकी चराई की भेड़ें हैं.
بدانید که او خداست. او خالق ماست و ما قوم او هستیم و گوسفندان چراگاه او.
4 धन्यवाद के भाव में उनके द्वारों में और स्तवन भाव में उनके आंगनों में प्रवेश करो; उनकी महिमा को धन्य कहो.
با شکرگزاری از دروازه‌های خانه او داخل شوید؛ سرودخوانان به صحنهای او بیایید. او را پرستش کنید و نام مقدّسش را گرامی بدارید.
5 याहवेह भले हैं; उनकी करुणा सदा की है; उनकी सच्चाई का प्रसरण समस्त पीढ़ियों में होता जाता है.
خداوند نیکوست و محبت و وفاداریش را انتهایی نیست.

< भजन संहिता 100 >