< भजन संहिता 10 >

1 याहवेह, आप दूर क्यों खड़े हैं? संकट के समय आप स्वयं को क्यों छिपा लेते हैं?
Zakaj stojiš daleč stran, oh Gospod? Zakaj se skrivaš v časih stiske?
2 दुर्जन अपने अहंकार में असहाय निर्धन को खदेड़ते हैं, दुर्जन अपनी ही रची गई युक्तियों में फंसकर रह जाएं.
Zlobni v svojem ponosu preganjajo revnega. Naj se ujamejo v naklepe, ki so si jih domislili.
3 दुर्जन की मनोकामना पूर्ण होती जाती है, तब वह इसका घमंड करता है; लालची पुरुष याहवेह की निंदा करता तथा उनसे अलग हो जाता है.
Kajti zlobni se baha z željo svojega srca in blagoslavlja pohlepnega, ki ga Gospod prezira.
4 दुष्ट अपने अहंकार में परमेश्वर की कामना ही नहीं करता; वह अपने मन में मात्र यही विचार करता रहता है: परमेश्वर है ही नहीं.
Zlobni zaradi ponosa svojega obličja ne bo povpraševal po Bogu. V vseh njegovih mislih ni Boga.
5 दुष्ट के प्रयास सदैव सफल होते जाते हैं; उसके सामने आपके आदेशों का कोई महत्व है ही नहीं; उसके समस्त विरोधी उसके सामने तुच्छ हैं.
Njegove poti so vedno boleče, tvoje sodbe so daleč zgoraj izven njegovega pogleda. Glede na vse njegove sovražnike on puha nanje.
6 वह स्वयं को आश्वासन देता रहता है: “मैं विचलित न होऊंगा, मेरी किसी भी पीढ़ी में कोई भी विपदा नहीं आ सकती.”
V svojem srcu je rekel: »Ne bom omajan, kajti nikoli ne bom v nadlogi.«
7 उसका मुख शाप, छल तथा अत्याचार से भरा रहता है; उसकी जीभ उत्पात और दुष्टता छिपाए रहती है.
Njegova usta so polna preklinjanj, prevare in sleparstva. Pod njegovim jezikom je vragolija in prazne reči.
8 वह गांवों के निकट घात लगाए बैठा रहता है; वह छिपकर निर्दोष की हत्या करता है. उसकी आंखें चुपचाप असहाय की ताक में रहती हैं;
Sedi v skrivališčih vasi. Na skrivnih krajih mori nedolžnega. Njegove oči so na skrivaj naravnane zoper revnega.
9 वह प्रतीक्षा में घात लगाए हुए बैठा रहता है, जैसे झाड़ी में सिंह. घात में बैठे हुए उसका लक्ष्य होता है निर्धन-दुःखी, वह उसे अपने जाल में फंसा घसीटकर ले जाता है.
Na skrivnem preži kakor lev v svojem brlogu. Leži na preži, da ujame revnega. Revnega ujame, ko ga vleče v svojo mrežo.
10 वह दुःखी दब कर झुक जाता; और उसकी शक्ति के सामने पराजित हो जाता है.
Klečeplazi in se ponižuje, da lahko revni pade po njegovih močnih.
11 उस दुष्ट की यह मान्यता है, “परमेश्वर सब भूल चुके हैं; उन्होंने अपना मुख छिपा लिया है, वह यह सब कभी नहीं देखेंगे.”
V svojem srcu je rekel: »Bog je pozabil. Skriva svoj obraz, tega nikoli ne bo videl.«
12 याहवेह, उठिए, अपना हाथ उठाइये, परमेश्वर! इन दुष्टों को दंड दीजिए, दुःखितों को भुला न दीजिए.
Vstani, oh Gospod, oh Bog, dvigni svojo roko. Ne pozabi ponižnega.
13 दुष्ट परमेश्वर का तिरस्कार करते हुए अपने मन में क्यों कहता रहता है, “परमेश्वर इसका लेखा लेंगे ही नहीं”?
Zakaj zlobni zaničuje Boga? V svojem srcu je rekel: »Ti tega ne boš zahteval.«
14 किंतु निःसंदेह आपने सब कुछ देखा है, आपने यातना और उत्पीड़न पर ध्यान दिया है; आप स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लें. दुःखी और लाचार स्वयं को आपके हाथों में सौंप रहे हैं; क्योंकि आप ही सहायक हैं अनाथों के.
To si videl, kajti gledaš vragolijo in zlobnost, da to poplačaš s svojo roko. Revni se ti izroča, pomočnik si osirotelemu.
15 कुटिल और दुष्ट का भुजबल तोड़ दीजिए; उसकी दुष्टता का लेखा उस समय तक लेते रहिए जब तक कुछ भी दुष्टता शेष न रह जाए.
Zlomi laket zlobnemu in zlemu človeku. Preiskuj njegovo zlobnost, dokler je ne najdeš več.
16 सदा-सर्वदा के लिए याहवेह महाराजाधिराज हैं; उनके राज्य में से अन्य जनता मिट गए हैं.
Gospod je Kralj na veke vekov. Pogani so izginili iz njegove dežele.
17 याहवेह, आपने विनीत की अभिलाषा पर दृष्टि की है; आप उनके हृदय को आश्वासन प्रदान करेंगे,
Gospod, slišal si hrepenenje ponižnih. Pripravil boš njihovo srce, svojemu ušesu boš povzročil, da sliši,
18 अनाथ तथा दुःखित की रक्षा के लिए, आपका ध्यान उनकी वाणी पर लगा रहेगा कि मिट्टी से बना मानव अब से पुनः आतंक प्रसारित न करे.
da razsodiš osirotelega in zatiranega, da človek iz zemlje ne more več zatirati.

< भजन संहिता 10 >