< नीतिवचन 31 >

1 ये राजा लमूएल द्वारा प्रस्तुत नीति सूत्र हैं, जिनकी शिक्षा उन्हें उनकी माता द्वारा दी गई थी.
Besede kralja Lemuéla, prerokba, katero ga je učila njegova mati.
2 सुन, मेरे पुत्र! सुन, मेरे ही गर्भ से जन्मे पुत्र! सुन, मेरी प्रार्थनाओं के प्रत्युत्तर पुत्र!
Kaj, moj sin? In kaj, sin moje maternice? In kaj, sin mojih zaobljub?
3 अपना पौरुष स्त्रियों पर व्यय न करना और न अपने संसाधन उन पर लुटाना, जिन्होंने राजाओं तक के अवपात में योग दिया है.
Svoje moči ne daj ženski niti svojih poti tistim, ki uničujejo kralje.
4 लमूएल, यह राजाओं के लिए कदापि उपयुक्त नहीं है, दाखमधु राजाओं के लिए सुसंगत नहीं है, शासकों के लिए मादक द्रव्यपान भला नहीं होता.
To ni za kralje, oh Lemuél, to ni za kralje, da pijejo vino niti za prince močna pijača,
5 ऐसा न हो कि वे पीकर कानून को भूल जाएं, और दीन दलितों से उनके अधिकार छीन लें.
da ne bi pili in pozabili postave in izkrivili sodbo kateregakoli izmed prizadetih.
6 मादक द्रव्य उन्हें दो, जो मरने पर हैं, दाखमधु उन्हें दो, जो घोर मन में उदास हैं!
Močno pijačo daj tistemu, ki je pripravljen, da propade in vino tistim, ki so potrtih src.
7 वे पिएं तथा अपनी निर्धनता को भूल जाएं और उन्हें उनकी दुर्दशा का स्मरण न आएं.
Naj pije in pozabi svojo revščino in se nič več ne spominja svoje bede.
8 उनके पक्ष में खड़े होकर उनके लिए न्याय प्रस्तुत करो, जो अपना पक्ष प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं.
Odpri svoja usta za nemega v imenu vseh takšnih, ki so določeni k uničenju.
9 निडरतापूर्वक न्याय प्रस्तुत करो और बिना पक्षपात न्याय दो; निर्धनों और निर्धनों के अधिकारों की रक्षा करो.
Odpri svoja usta, sodi pravično in zagovarjaj pravdo ubogega in pomoči potrebnega.
10 किसे उपलब्ध होती है उत्कृष्ट, गुणसंपन्‍न पत्नी? उसका मूल्य रत्नों से कहीं अधिक बढ़कर है.
Kdo lahko najde vrlo žensko? Kajti njena vrednost je daleč nad rubini.
11 उसका पति उस पर पूर्ण भरोसा करता है और उसके कारण उसके पति का मूल्य अपरिमित होता है.
Srce njenega soproga varno zaupa vanjo, tako da ne bo imel nobene potrebe po plenu.
12 वह आजीवन अपने पति का हित ही करती है, बुरा कभी नहीं.
Delala mu bo dobro in ne zla vse dni svojega življenja.
13 वह खोज कर ऊन और पटसन ले आती है और हस्तकार्य में उसकी गहरी रुचि है.
Išče volno in lan in voljno dela s svojimi rokami.
14 व्यापारिक जलयानों के समान, वह दूर-दूर जाकर भोज्य वस्तुओं का प्रबंध करती है.
Podobna je trgovčevim ladjam, svojo hrano prinaša od daleč.
15 रात्रि समाप्‍त भी नहीं होती, कि वह उठ जाती है; और अपने परिवार के लिए भोजन का प्रबंध करती तथा अपनी परिचारिकाओं को उनके काम संबंधी निर्देश देती है.
Tudi vstaja, ko je še noč in daje hrano svoji družini ter obrok svojim deklam.
16 वह जाकर किसी भूखण्ड को परखती है और उसे मोल ले लेती है; वह अपने अर्जित धन से द्राक्षावाटिका का रोपण करती है.
Prouči polje in ga kupuje; s sadom svojih rok zasadi vinograd.
17 वह कमर कसकर तत्परतापूर्वक कार्य में जुट जाती है; और उसकी बाहें सशक्त रहती हैं.
Svoja ledja opasuje z močjo in utrjuje svoje lakte.
18 उसे यह बोध रहता है कि उसका लाभांश ऊंचा रहे, रात्रि में भी उसकी समृद्धि का दीप बुझने नहीं पाता.
Zaznava, da je njeno trgovanje dobro, njena sveča ponoči ne ugasne.
19 वह चरखे पर कार्य करने के लिए बैठती है और उसके हाथ तकली पर चलने लगते हैं.
Svoje roke polaga k vretenu in njene roke držijo preslico.
20 उसके हाथ निर्धनों की ओर बढ़ते हैं और वह निर्धनों की सहायता करती है.
Svojo roko izteguje k ubogemu; da, svoji roki izteguje pomoči potrebnemu.
21 शीतकाल का आगमन उसके परिवार के लिए चिंता का विषय नहीं होता; क्योंकि उसके समस्त परिवार के लिए पर्याप्‍त ऊनी वस्त्र तैयार रहते हैं.
Ne boji se snega za svojo družino, kajti vsa njena družina je oblečena s škrlatom.
22 वह अपने लिए बाह्य ऊनी वस्त्र भी तैयार रखती है; उसके सभी वस्त्र उत्कृष्ट तथा भव्य ही होते हैं.
Sama izdeluje pokrivala iz tapiserije, njeno oblačilo sta svila in škrlat.
23 जब राज्य परिषद का सत्र होता है, तब प्रमुखों में उसका पति अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है.
Njen soprog je poznan v velikih vratih, ko sedi med starešinami dežele.
24 वह पटसन के वस्त्र बुनकर उनका विक्रय कर देती है, तथा व्यापारियों को दुपट्टे बेचती है.
Ona izdeluje tanko laneno platno in ga prodaja in pasove dostavlja trgovcu.
25 वह शक्ति और सम्मान धारण किए हुए है; भविष्य की आशा में उसका उल्लास है.
Moč in spoštovanje sta njeno oblačilo in veselila se bo v času, ki pride.
26 उसके मुख से विद्वत्तापूर्ण वचन ही बोले जाते हैं, उसके वचन कृपा-प्रेरित होते हैं.
Svoja usta odpira z modrostjo in na njenem jeziku je postava prijaznosti.
27 वह अपने परिवार की गतिविधि पर नियंत्रण रखती है और आलस्य का भोजन उसकी चर्या में है ही नहीं.
Dobro gleda na poti svoje družine in ne jé kruha brezdelja.
28 प्रातःकाल उठकर उसके बालक उसकी प्रशंसा करते हैं; उसका पति इन शब्दों में उसकी प्रशंसा करते नहीं थकता:
Njeni otroci vstanejo in jo kličejo blagoslovljena, tudi njen soprog in jo hvali.
29 “अनेक स्त्रियों ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं, किंतु तुम उन सबसे उत्कृष्ट हो.”
Mnoge hčere so storile krepostno, toda ti jih prekašaš vse.
30 आकर्षण एक झूठ है और सौंदर्य द्रुत गति से उड़ जाता है; किंतु जिस स्त्री में याहवेह के प्रति श्रद्धा विद्यमान है, वह प्रशंसनीय रहेगी.
Naklonjenost je varljiva in lepota je prazna, toda ženska, ki se boji Gospoda, bo hvaljena.
31 उसके परिश्रम का श्रेय उसे दिया जाए, और उसके कार्य नगर में घोषित किए जाएं.
Dajte ji od sadu njenih rok in naj jo njena lastna dela hvalijo v velikih vratih.

< नीतिवचन 31 >