< नीतिवचन 3 >

1 मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना, मेरे आदेशों को अपने हृदय में रखे रहना,
Sine moj, ne zaboravljaj moje pouke, i tvoje srce neka čuva moje zapovijedi,
2 क्योंकि इनसे तेरी आयु वर्षों वर्ष बढ़ेगी और ये तुझे शांति और समृद्धि दिलाएंगे.
jer će ti produljiti dane i životne godine i podariti spokojstvo.
3 प्रेम और ईमानदारी तुमसे कभी अलग न हो; इन्हें अपने कण्ठ का हार बना लो, इन्हें अपने हृदय-पटल पर लिख लो.
Neka te ne ostavljaju dobrota i vjernost, objesi ih sebi oko vrata, upiši ih na ploču srca svoga.
4 इसका परिणाम यह होगा कि तुम्हें परमेश्वर तथा मनुष्यों की ओर से प्रतिष्ठा तथा अति सफलता प्राप्‍त होगी.
Tako ćeš steći ugled i uspjeti pred Božjim i ljudskim očima.
5 याहवेह पर अपने संपूर्ण हृदय से भरोसा करना, स्वयं अपनी ही समझ का सहारा न लेना;
Uzdaj se u Jahvu svim srcem i ne oslanjaj se na vlastiti razbor.
6 अपने समस्त कार्य में याहवेह को मान्यता देना, वह तुम्हारे मार्गों में तुम्हें स्मरण करेंगे.
Misli na nj na svim svojim putovima i on će ispraviti tvoje staze.
7 अपनी ही दृष्टि में स्वयं को बुद्धिमान न मानना; याहवेह के प्रति भय मानना, और बुराई से अलग रहना.
Ne umišljaj da si mudar: boj se Jahve i kloni se zla.
8 इससे तुम्हारी देह पुष्ट और तुम्हारी अस्थियां सशक्त बनी रहेंगी.
To će biti lijek tvome tijelu i okrepa tvojim kostima.
9 अपनी संपत्ति के द्वारा, अपनी उपज के प्रथम उपज के द्वारा याहवेह का सम्मान करना;
Časti Jahvu svojim blagom i prvinama svega svojeg prirasta.
10 तब तुम्हारे भंडार विपुलता से भर जाएंगे, और तुम्हारे कुंडों में द्राक्षारस छलकता रहेगा.
I tvoje će žitnice biti prepune i tvoje će se kace prelijevati novim vinom.
11 मेरे पुत्र, याहवेह के अनुशासन का तिरस्कार न करना, और न उनकी डांट पर बुरा मानना,
Sine moj, ne odbacuj Jahvine opomene i nemoj da ti omrzne njegov ukor.
12 क्योंकि याहवेह उसे ही डांटते हैं, जिससे उन्हें प्रेम होता है, उसी पुत्र के जैसे, जिससे पिता प्रेम करता है.
Jer koga Jahve ljubi onoga i kori, kao otac sina koga voli.
13 धन्य है वह, जिसने ज्ञान प्राप्‍त कर ली है, और वह, जिसने समझ को अपना लिया है,
Blago čovjeku koji je stekao mudrost i čovjeku koji je zadobio razboritost.
14 क्योंकि इससे प्राप्‍त बुद्धि, चांदी से प्राप्‍त बुद्धि से सर्वोत्तम होती है और उससे प्राप्‍त लाभ विशुद्ध स्वर्ण से उत्तम.
Jer bolje je steći nju nego steći srebro, i veći je dobitak ona i od zlata.
15 ज्ञान रत्नों से कहीं अधिक मूल्यवान है; आपकी लालसा की किसी भी वस्तु से उसकी तुलना नहीं की जा सकती.
Skupocjenija je od bisera, i što je god tvojih dragocjenosti, s njome se porediti ne mogu;
16 अपने दायें हाथ में वह दीर्घायु थामे हुए है; और बायें हाथ में समृद्धि और प्रतिष्ठा.
dug joj je život u desnoj ruci, a u lijevoj bogatstvo i čast.
17 उसके मार्ग आनन्द-दायक मार्ग हैं, और उसके सभी मार्गों में शांति है.
Njezini su putovi putovi miline i sve su njene staze pune spokoja.
18 जो उसे अपना लेते हैं, उनके लिए वह जीवन वृक्ष प्रमाणित होता है; जो उसे छोड़ते नहीं, वे धन्य होते हैं.
Životno je drvo onima koji se nje drže i sretan je onaj tko je zadrži.
19 याहवेह द्वारा ज्ञान में पृथ्वी की नींव रखी गई, बड़ी समझ के साथ उन्होंने आकाशमंडल की स्थापना की है;
Jahve je mudrošću utemeljio zemlju i umom utvrdio nebesa;
20 उनके ज्ञान के द्वारा ही महासागर में गहरे सोते फूट पड़े, और मेघों ने ओस वृष्टि प्रारंभ की.
njegovim su se znanjem otvorili bezdani i oblaci osuli rosom.
21 मेरे पुत्र इन्हें कभी ओझल न होने देना, विशुद्ध बुद्धि और निर्णय-बुद्धि;
Sine moj, ne gubi to iz očiju, sačuvaj razbor i oprez.
22 ये तुम्हारे प्राणों के लिए संजीवनी सिद्ध होंगे और तुम्हारे कण्ठ के लिए हार.
I bit će život tvojoj duši i ures vratu tvome.
23 तब तुम सुरक्षा में अपने मार्ग में आगे बढ़ते जाओगे, और तुम्हारे पांवों में कभी ठोकर न लगेगी.
Bez straha ćeš tada kročiti svojim putem i noga ti se neće spoticati.
24 जब तुम बिछौने पर जाओगे तो निर्भय रहोगे; नींद तुम्हें आएगी और वह नींद सुखद नींद होगी.
Kad legneš, nećeš se plašiti, i kad zaspiš, slatko ćeš snivati.
25 मेरे पुत्र, अचानक आनेवाले आतंक अथवा दुर्जनों पर टूट पड़ी विपत्ति को देख भयभीत न हो जाना,
Ne boj se nenadne strahote ni nagle propasti kad stigne bezbožnike.
26 क्योंकि तुम्हारी सुरक्षा याहवेह में होगी, वही तुम्हारे पैर को फंदे में फंसने से बचा लेंगे.
Jer će ti Jahve biti uzdanje i čuvat će nogu tvoju od zamke.
27 यदि तुममें भला करने की शक्ति है और किसी को इसकी आवश्यकता है, तो भला करने में आनाकानी न करना.
Ne uskrati dobročinstva potrebitim kad god to možeš učiniti.
28 यदि तुम्हारे पास कुछ है, जिसकी तुम्हारे पड़ोसी को आवश्यकता है, तो उससे यह न कहना, “अभी जाओ, फिर आना; कल यह मैं तुम्हें दे दूंगा.”
Ne reci svome bližnjemu: “Idi i dođi opet, sjutra ću ti dati”, kad možeš već sada.
29 अपने पड़ोसी के विरुद्ध बुरी युक्ति की योजना न बांधना, तुम पर विश्वास करते हुए उसने तुम्हारे पड़ोस में रहना उपयुक्त समझा है.
Ne kuj zla svome bližnjemu dok on bez straha kod tebe boravi.
30 यदि किसी ने तुम्हारा कोई नुकसान नहीं किया है, तो उसके साथ अकारण झगड़ा प्रारंभ न करना.
Ne pravdaj se ni s kim bez razloga ako ti nije učinio nikakva zla.
31 न तो हिंसक व्यक्ति से ईर्ष्या करो और न उसकी जीवनशैली को अपनाओ.
Nemoj zavidjeti nasilniku niti slijediti njegove pute,
32 कुटिल व्यक्ति याहवेह के लिए घृणास्पद है किंतु धर्मी उनके विश्वासपात्र हैं.
jer su Jahvi mrski pokvarenjaci, a prisan je s pravednima.
33 दुष्ट का परिवार याहवेह द्वारा शापित होता है, किंतु धर्मी के घर पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहती है.
Jahvino je prokletstvo na domu bezbožnika, a blagoslov u stanu pravednika.
34 वह स्वयं ठट्ठा करनेवालों का उपहास करते हैं किंतु दीन जन उनके अनुग्रह के पात्र होते हैं.
S podsmjevačima on se podsmijeva, a poniznima dariva milost.
35 ज्ञानमान लोग सम्मान पाएंगे, किंतु मूर्ख लज्जित होते जाएंगे.
Mudri će baštiniti čast, a bezumnici snositi sramotu.

< नीतिवचन 3 >