< गिनती 8 >
1 तब याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
И рече Господь к Моисею, глаголя:
2 “अहरोन को यह आज्ञा दो, ‘जब-जब तुम दीपों को दीपदान पर रखो, ये सातों दीप सामने की तरफ़ प्रकाश देंगे.’”
глаголи Аарону и речеши к нему: егда поставиши светила, от страны спреди светилника да светят седмь светила.
3 अहरोन ने यही किया. उसने दीपों को दीपदान के सामने की ओर रखा, जैसा याहवेह ने मोशेह द्वारा आज्ञा दी थी.
И сотвори тако Аарон: от единыя страны спреди светилника возжже светила его, якоже повеле Господь Моисею.
4 इस दीपदान की बनावट इस प्रकार की गई थी: यह पीटे हुए सोने से बनाया गया था. यह इसके आधार से दीप फूलों तक पीटे हुए सोने से बना था. यह ठीक याहवेह द्वारा मोशेह को दिए गए नमूने के अनुसार था, तब उसने दीपदान को उसी के अनुसार बनाया था.
И сие устроение светилника: слияно злато стебль его и крины его, слияно все: по образу, егоже показа Господь Моисею, тако сотвори светилник.
5 याहवेह ने मोशेह को दोबारा आज्ञा दी:
И рече Господь к Моисею, глаголя:
6 “सारे इस्राएल के घराने में से लेवियों को अलग करो तथा उन्हें पवित्र करो.
поими левиты от среды сынов Израилевых, и да очистиши я:
7 उनके शुद्ध करने की प्रक्रिया यह होगी: उन पर पवित्र जल का छिड़काव करो, तथा वे अपनी पूरी देह पर उस्तरा चलाएं, वस्त्रों को धो डालें और वे स्वच्छ हो जाएंगे.
и сице да сотвориши им очищение их: покропиши на них воду очищения, и да взыдет бритва на все тело их, и исперут ризы своя, и чисти будут:
8 फिर वे एक बछड़ा लेकर तेल से सने मैदे के साथ अन्नबलि के रूप में चढ़ाएं तथा एक अन्य बछड़ा तुम पापबलि के रूप में चढ़ाओगे.
и да возмут телца единаго от волов, и сего жертву муки пшеничны, спряжены с елеем, и телца единолетна от волов да возмеши греха ради:
9 तुम लेवियों को इस प्रकार मिलनवाले तंबू के सामने प्रस्तुत करोगे. तुम समस्त इस्राएल को इकट्ठा करोगे,
и да приведеши левиты пред скинию свидения, и собереши весь сонм сынов Израилевых:
10 तथा लेवियों को याहवेह के सामने प्रस्तुत करोगे तथा इस्राएल के घराने लेवियों पर अपने हाथ रखेंगे.
и приведеши левиты пред Господа, и да возложат сынове Израилстии руки своя на левиты:
11 अहरोन लेवियों को याहवेह के सामने इस्राएलियों की ओर हिलायी हुई भेंट चढ़ाएगा ताकि वे याहवेह की सेवा के लिए ठहर सकें.
и да отлучит Аарон левиты отдание пред Господа от сынов Израилевых, и да служат службы Господви:
12 “फिर लेवी अपने हाथ उन बछड़ों पर रखेंगे और एक को याहवेह के लिए पापबलि तथा अन्य को होमबलि के रूप में भेंट कर देंगे ताकि इससे यह लेवियों के लिए प्रायश्चित बलि होगी.
левити же да возложат руки на главы телцев: и да сотвориши единаго от гресе и единаго во всесожжение Господу, умилостивити о них:
13 तुम लेवियों को अहरोन तथा उसके पुत्रों के सामने खड़ा होने के लिए कहोगे, कि वे याहवेह के सामने हिलाने की भेंट के लिए अर्पण किए जाएं.
и поставиши левиты пред Господем и пред Аароном и пред сынми его, и отдаси я отдание Господу:
14 इस प्रकार तुम लेवियों को इस्राएल के घराने से अलग करोगे. लेवी मेरे रहेंगे.
и да отлучиши левиты от среды сынов Израилевых, и будут Мне:
15 “यह सब पूरा हो जाने पर लेवी जाकर मिलनवाले तंबू में अपनी-अपनी ठहराई गई सेवाओं में लग सकते हैं; मगर ज़रूरी है कि तुम उन्हें पवित्र कर उन्हें हिलाने वाली भेंट के रूप में अर्पण करोगे;
и по сих да внидут левиты делати дела скинии свидения: и да очистиши их, и отдаси я пред Господем: яко отдание отданы сии Мне суть от среды сынов Израилевых:
16 क्योंकि वे इस्राएल के घराने में से पूरी तरह मुझे दे दिए गए हैं. मैंने ही उन्हें इस्राएल के घराने में से हर एक स्त्री के गर्भ के पहलौंठों के स्थान पर अपने लिए ले लिया है.
вместо отверзающих всяка ложесна первенцев всех от сынов Израилевых, приях я Себе:
17 क्योंकि इस्राएल के घराने में से हर एक पहलौठा मेरा है; चाहे मनुष्य हो अथवा पशु. जिस दिन मैंने मिस्र देश में हर एक पहलौठे को मारा था, मैंने लेवियों को अपने लिए अलग कर लिया था.
яко Мне есть всяк первенец от сынов Израилевых, от человека до скота: в день в оньже поразих всякаго первенца в земли Египетстей, освятих я Себе,
18 किंतु मैंने लेवियों को इस्राएल के घराने के हर एक पहिलौठों के स्थान पर ले लिया है.
и взях левиты вместо всякаго первенца сынов Израилевых,
19 मैंने लेवी वंशजों को इस्राएल के घराने में से अहरोन तथा उसके पुत्रों को भेंट के रूप में दे दिया है कि वे इस्राएल के घराने के लिए मिलनवाले तंबू की सेवा किया करें तथा इस्राएल के घराने के लिए प्रायश्चित करें, कि इस्राएल के घराने पर पवित्र स्थान के निकट आने पर महामारी न आ पड़े.”
и отдах левиты отданием Аарону и сыном его от среды сынов Израилевых делати дела сынов Израилевых в скинии свидения и умилостивляти о сынех Израилевых: да не будет язва на сынех Израилевых, внегда приступати им к святым.
20 फिर मोशेह, अहरोन तथा इस्राएल के घराने की पूरी सभा ने लेवियों के संबंध में यही किया जैसा आदेश याहवेह ने मोशेह को लेवियों के संबंध में दिया था.
И сотвори Моисей и Аарон и весь сонм сынов Израилевых левитом, якоже заповеда Господь Моисею о левитех, тако сотвориша им сынове Израилевы.
21 दूसरी ओर, लेवियों ने भी स्वयं को अपने पापों से पवित्र किया तथा अपने वस्त्र धो डाले. अहरोन ने उन्हें याहवेह के सामने हिलायी हुई भेंट के रूप में चढ़ाया. अहरोन ने उन्हें शुद्ध करने के उद्देश्य से उनके लिए प्रायश्चित भी किया.
И очистишася левити и испраша ризы своя: и отдаде я Аарон отдание пред Господем, и помолися о них Аарон, очищения ради их.
22 इसके बाद लेवी मिलनवाले तंबू में अहरोन एवं उसके पुत्रों के साथ अपनी-अपनी ठहराई हुई सेवाएं करने के लिए प्रवेश हुए, जैसा कि लेवियों के विषय में मोशेह को याहवेह की आज्ञा थी. यह सब वैसा ही पूरा कर दिया गया.
И но сих внидоша левити служити службы своя в скинии свидения пред Аароном и пред сыны его: якоже повеле Господь Моисею о левитех, тако сотвориша им.
23 इसके बाद याहवेह ने मोशेह से कहा,
И рече Господь к Моисею глаголя:
24 “लेवी सेवा के लिए यह विधि लागू होगी: पच्चीस वर्ष की आयु से ऊपर वे मिलनवाले तंबू में सेवा प्रारंभ किया करेंगे.
сие есть еже о левитех: от двадесяти пяти лет и вышше, да внидут служити служение в скинии свидения:
25 पचास वर्ष की अवस्था होने पर वे यह सेवा समाप्त कर सेवा निवृत्त हो जाएंगे.
и от пятидесяти лет да отстанут от служения и не служат ктому.
26 हां, तब मिलनवाले तंबू में अपने भाइयों की सहायता अवश्य कर सकते हैं ताकि सेवा बिना किसी रुकावट के चलती रहे, किंतु वे स्वयं कोई कार्य नहीं करेंगे.”
И да служат братия его в скинии свидения еже стрещи стражи, дел же да не делают. Тако сотвориши левитом в стражах их.