< गिनती 29 >

1 “‘पहले महीने की पहली तारीख पर तुम पवित्र सभा आयोजित करोगे. इस दिन तुम कोई भी मेहनत न करोगे. यह वह दिन होगा, जिसे तुम तुरही बजाने के लिए प्रयोग करोगे.
And in the seventh month, on the first day of the month, ye shall have a holy convocation. Ye shall do no job work. It is a day of blowing of trumpets to you.
2 तुम याहवेह को सुखद-सुगंध भेंट करने के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा सात एक वर्ष के निर्दोष मेमने.
And ye shall offer a burnt offering for a sweet savor to Jehovah: one young bullock, one ram, seven he-lambs a year old without blemish,
3 इनके अलावा उनकी अन्‍नबलि भी; तेल मिला हुआ मैदा; बछड़ों के साथ ढाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो;
and their meal offering, fine flour mingled with oil, three tenth parts for the bullock, two tenth parts for the ram,
4 तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा,
and one tenth part for every lamb of the seven lambs,
5 साथ में अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि में एक बकरा.
and one he-goat for a sin offering, to make atonement for you,
6 नए चांद के लिए होमबलि तथा इससे संबंधित अन्‍नबलि के लिए नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि तथा उससे संबंधित पेय बलियां, जैसा उनके विषय में याहवेह ने आज्ञा दी थी, वैसे भेंट किए जाएं.
besides the burnt offering of the new moon, and the meal offering of it, and the continual burnt offering and the meal offering of it, and their drink offerings, according to their ordinance, for a sweet savor, an offering made by fire to Jehovah.
7 “‘इसी महीने की दसवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे; तुम स्वयं को नम्र करोगे, तुम किसी प्रकार की मेहनत नहीं करोगे.
And on the tenth day of this seventh month ye shall have a holy convocation, and ye shall afflict your souls. Ye shall do no manner of work.
8 सुखद-सुगंध के लिए तुम याहवेह के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.
But ye shall offer a burnt offering to Jehovah for a sweet savor: one young bullock, one ram, seven he-lambs a year old (they shall be to you without blemish),
9 उनके साथ अन्‍नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा; बछड़े के साथ ढाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो;
and their meal offering, fine flour mingled with oil, three tenth parts for the bullock, two tenth parts for the one ram,
10 तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो मैदा.
a tenth part for every lamb of the seven lambs,
11 प्रायश्चित के लिए पापबलि, नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि एवं पेय बलियां के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भी भेंट किया जाए.
one he-goat for a sin offering, besides the sin offering of atonement, and the continual burnt offering, and the meal offering of it, and their drink offerings.
12 “‘इसके बाद सातवें महीने की पन्द्रहवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. तुम इसमें कोई भी मेहनत न करोगे, और याहवेह के लिए सात दिन उत्सव मनाओगे.
And on the fifteenth day of the seventh month ye shall have a holy convocation. Ye shall do no job work, and ye shall keep a feast to Jehovah seven days.
13 तुम याहवेह के लिए सुखद-सुगंध के लिए आग के द्वारा यह होमबलि भेंट करो: तेरह बछड़े, दो मेढ़े, चौदह एक वर्ष के निर्दोष मेमने.
And ye shall offer a burnt offering, an offering made by fire, of a sweet savor to Jehovah: thirteen young bullocks, two rams, fourteen he-lambs a year old (they shall be without blemish),
14 उन तेरह बछड़ों के साथ यह अन्‍नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा ढाई किलो, मेढ़े के साथ तेल मिला हुआ मैदा दो किलो,
and their meal offering, fine flour mingled with oil, three tenth parts for every bullock of the thirteen bullocks, two tenth parts for each ram of the two rams,
15 तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.
and a tenth part for every lamb of the fourteen lambs,
16 नियमित होमबलि, अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.
and one he-goat for a sin offering, besides the continual burnt offering, the meal offering of it, and the drink offering of it.
17 “‘इसके बाद अगले दिन पशुओं में से बारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
And on the second day, twelve young bullocks, two rams, fourteen he-lambs a year old without blemish,
18 इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना; जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के लिए उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
and their meal offering and their drink offerings for the bullocks, for the rams, and for the lambs, according to their number, after the ordinance,
19 तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके साथ अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
and one he-goat for a sin offering, besides the continual burnt offering, and the meal offering of it, and their drink offerings.
20 “‘तीसरे दिन ग्यारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
And on the third day, eleven bullocks, two rams, fourteen he-lambs a year old without blemish,
21 इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
and their meal offering and their drink offerings for the bullocks, for the rams, and for the lambs, according to their number, after the ordinance,
22 तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
and one he-goat for a sin offering, besides the continual burnt offering, and the meal offering of it, and the drink offering of it.
23 “‘चौथे दिन दस बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
And on the fourth day, ten bullocks, two rams, fourteen he-lambs a year old without blemish,
24 इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
their meal offering and their drink offerings for the bullocks, for the rams, and for the lambs, according to their number, after the ordinance,
25 नियमित होमबलि, अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.
and one he-goat for a sin offering, besides the continual burnt offering, the meal offering of it, and the drink offering of it.
26 “‘पांचवें दिन नौ बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
And on the fifth day, nine bullocks, two rams, fourteen he-lambs a year old without blemish,
27 इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
and their meal offering and their drink offerings for the bullocks, for the rams, and for the lambs, according to their number, after the ordinance,
28 नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा एक बकरा पापबलि के लिए चढ़ाया जाएगा.
and one he-goat for a sin offering, besides the continual burnt offering, and the meal offering of it, and the drink offering of it.
29 “‘छठवें दिन आठ बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
And on the sixth day, eight bullocks, two rams, fourteen he-lambs a year old without blemish,
30 इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
and their meal offering and their drink offerings for the bullocks, for the rams, and for the lambs, according to their number, after the ordinance,
31 तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
and one he-goat for a sin offering, besides the continual burnt offering, the meal offering of it, and the drink offerings of it.
32 “‘सातवें दिन सात बछड़े दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.
And on the seventh day, seven bullocks, two rams, fourteen he-lambs a year old without blemish,
33 इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.
and their meal offering and their drink offerings for the bullocks, for the rams, and for the lambs, according to their number, after the ordinance,
34 तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलियां.
and one he-goat for a sin offering, besides the continual burnt offering, the meal offering of it, and the drink offering of it.
35 “‘आठवें दिन तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. इस दिन तुम कोई भी मेहनत न करोगे.
On the eighth day, ye shall have a solemn assembly. Ye shall do no job work.
36 किंतु तुम होमबलि, आग के द्वारा भेंट बलि चढ़ाओगे, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी: एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष के, निर्दोष सात मेमने.
But ye shall offer a burnt offering, an offering made by fire, of a sweet savor to Jehovah: one bullock, one ram, seven he-lambs a year old without blemish,
37 बछड़े, मेढ़े तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुसार उनकी अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलि.
their meal offering and their drink offerings for the bullock, for the ram, and for the lambs, shall be according to their number, after the ordinance,
38 नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा एक बकरा पापबलि के लिए चढ़ाया जाएगा.
and one he-goat for a sin offering, besides the continual burnt offering, and the meal offering of it, and the drink offering of it.
39 “‘ठहराए गए अवसरों पर तुम ये सब याहवेह के सामने प्रस्तुत करोगे. तुम्हारी संकल्प की गई तथा स्वेच्छा बलियों के अलावा तुम्हारी होमबलियां, अग्निबलियां, पेय बलियां तथा मेल बलियां भी चढ़ाना होंगे.’”
These ye shall offer to Jehovah in your set feasts, besides your vows, and your freewill offerings, for your burnt offerings, and for your meal offerings, and for your drink offerings, and for your peace offerings.
40 मोशेह ने यह सब याहवेह द्वारा उन्हें दी गई आज्ञा के अनुसार इस्राएल के घराने पर प्रकट कर दिया.
And Moses told the sons of Israel according to all that Jehovah commanded Moses.

< गिनती 29 >