< गिनती 27 >

1 तब योसेफ़ के पुत्र मनश्शेह के परिवार से माखीर के पुत्र गिलआद के पुत्र हेफेर के पुत्र ज़लोफेहाद की पुत्रियां, जिनके नाम महलाह, नोहा, होगलाह, मिलकाह तथा तिरज़ाह थे,
Kwasekusondela amadodakazi kaZelofehadi indodana kaHeferi indodana kaGileyadi indodana kaMakiri indodana kaManase owensendo zikaManase indodana kaJosefa; njalo la ngamabizo amadodakazi akhe: UMahla, uNowa, loHogila, loMilka, loTiriza.
2 मोशेह, एलिएज़र तथा प्रधानों एवं सारी सभा की उपस्थिति में मिलनवाले तंबू के द्वार पर एकत्र हुईं. उन्होंने यह विनती की,
Asesima phambi kukaMozisi, laphambi kukaEleyazare umpristi, laphambi kweziphathamandla, lenhlangano yonke, emnyango wethente lenhlangano, esithi:
3 “हमारे पिता की मृत्यु तो बंजर भूमि में ही हो चुकी थी. वह उनमें शामिल नहीं थे, जो कोराह के साथ मिलकर याहवेह के विरुद्ध हो गए थे, उनकी मृत्यु उन्हीं के पाप में हो गई. उनके कोई पुत्र न था.
Ubaba wafela enkangala; kodwa yena wayengekho phakathi kweqembu lalabo ababuthana ukumelana leNkosi, eqenjini likaKora, kodwa wafa esonweni sakhe, wayengelamadodana.
4 उनके कोई पुत्र न होने के कारण भला उनके परिवार में से उनका नाम क्यों मिट जाए? कृपया हमारे भाइयों के बीच में से हमें एक भाग दिया जाए.”
Kungani ibizo likababa likhutshwe phakathi kosendo lwakhe ngoba engelandodana? Siphe ilifa phakathi kwabafowabo bakababa.
5 फिर मोशेह ने यह विषय याहवेह के सामने रख दिया,
UMozisi waseluletha udaba lwawo phambi kweNkosi.
6 तब याहवेह ने मोशेह को यह उत्तर दिया,
INkosi yasikhuluma kuMozisi isithi:
7 “ज़लोफेहाद की पुत्रियों ने सुसंगत विषय प्रस्तुत किए हैं. ज़रूरी है कि तुम उन्हें उनके पिता के भाइयों के बीच में एक मीरास का अंश प्रदान करो. तुम उनके पिता की मीरास उनके नाम लिख दोगे.
Amadodakazi kaZelofehadi akhulume iqiniso; uzawanika lokuwanika isabelo selifa phakathi kwabafowabo bakayise; uzadlulisela kuwo ilifa likayise.
8 “तुम इस्राएल के घराने को यह भी सूचित करोगे, ‘यदि किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, जिसके कोई पुत्र ही नहीं है, तब उसकी मीरास उसकी पुत्री के नाम कर देना.
Njalo uzakhuluma ebantwaneni bakoIsrayeli usithi: Uba indoda isifa, ingelandodana, lizadlulisela ilifa layo kundodakazi yayo.
9 यदि उसके कोई पुत्री भी न हो, तब तुम उसकी मीरास उसके भाइयों के नाम कर दोगे.
Njalo uba ingelandodakazi, lizanika abafowabo ilifa layo.
10 यदि उसके कोई भाई भी नहीं हो, तब तुम उसके पिता के भाइयों को उसकी मीरास प्रदान कर दोगे.
Uba-ke ingelabafowabo, lizanika ilifa layo kubafowabo bakayise.
11 यदि उसके पिता के कोई भाई भी न हो, तब तुम उसकी मीरास उसके परिवार में उसके ही निकटतम संबंधी को प्रदान कर दोगे, वह मीरास उसकी हो जाएगी. यह इस्राएल के घराने के लिए न्याय की विधि होगी, ठीक जैसा आदेश याहवेह द्वारा मोशेह को दिया गया था.’”
Njalo uba uyise engelabafowabo, lizanika ilifa layo esihlotsheni sayo esiseduze layo sosendo lwayo, silidle. Njalo kuzakuba yisimiso sesahlulelo ebantwaneni bakoIsrayeli, njengokulaya kweNkosi kuMozisi.
12 इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, “तुम इस अबारिम पर्वत पर जाओ और उस देश पर दृष्टि डाल लो, जो मैंने इस्राएल के घराने को दे दिया है.
INkosi yasisithi kuMozisi: Yenyukela kule intaba yeAbarimi, ubone ilizwe engilinike abantwana bakoIsrayeli.
13 जब तुम इस देश को देख लोगे, तुम भी अपने भाई अहरोन के समान अपने लोगों में मिला लिए जाओगे,
Lapho usulibonile, lawe uzabuthelwa ebantwini bakini, njengoAroni umnewenu wabuthwa;
14 इसलिये, कि तुमने ज़िन के निर्जन प्रदेश में उस सोते के पास सारी सभा के सामने उनके द्वारा पैदा की गई विद्रोह की स्थिति में मेरी पवित्रता को प्रतिष्ठित करने के मेरे आदेश के विपरीत तुमने काम किया था.” (कादेश के ज़िन के निर्जन प्रदेश में यही था वह मेरिबाह का सोता.)
njengokuba lavukela umlayo wami enkangala yeZini, ekuphikisaneni kwenhlangano, ukungingcwelisa phambi kwamehlo abo. La ngamanzi eMeriba eKadeshi enkangala yeZini.
15 फिर मोशेह ने याहवेह से विनती की,
UMozisi wasekhuluma eNkosini esithi:
16 “सभी मनुष्यों की आत्माओं के परमेश्वर, याहवेह, इस सभा के लिए एक अगुए को नियुक्त कर दें.
INkosi, uNkulunkulu wemimoya yenyama yonke, kayimise indoda enhlanganweni,
17 वही उनके हक में सही रहेगा. वही उनका अगुआ होकर इस देश में प्रवेश करवाएगा, जिससे याहवेह की प्रजा की स्थिति वैसी न हो जाए, जैसी बिना चरवाहे की भेड़-बकरियों की हो जाती है.”
engaphuma phambi kwabo, lengangena phambi kwabo, lengabakhokhela baphume, lengabangenisa, ukuze inhlangano yeNkosi ingabi njengezimvu ezingelamelusi.
18 मोशेह के लिए याहवेह का उत्तर यह था, “नून के पुत्र यहोशू पर अपना हाथ रख दो-वह एक ऐसा व्यक्ति है, जिसमें पवित्र आत्मा का वास है.
INkosi yasisithi kuMozisi: Zithathele uJoshuwa indodana kaNuni, indoda okukuyo umoya, ubeke isandla sakho phezu kwayo,
19 उसे पुरोहित एलिएज़र तथा सारी सभा के सामने खड़ा करना और उन सबके सामने उसे नियुक्त करना.
uyimise phambi kukaEleyazare umpristi laphambi kwenhlangano yonke, uyilaye phambi kwamehlo abo,
20 अपने अधिकार का एक भाग तुम उस पर दे देना, कि इस्राएल के घराने की सारी सभा में उसके प्रति आज्ञाकारिता की भावना भर जाए.
ubusubeka okodumo lwakho phezu kwayo, ukuze inhlangano yonke yabantwana bakoIsrayeli ilalele.
21 इसके अलावा, वह पुरोहित एलिएज़र पर निर्भर रहेगा, कि एलिएज़र उरीम के द्वारा उसके लिए याहवेह की इच्छा मालूम किया करेगा. उसी के आदेश पर वे कूच करेंगे, उसी की आज्ञा पर वे प्रवेश कर सकेंगे, दोनों ही स्वयं वह तथा इस्राएली, अर्थात् सारी सभा.”
Njalo izakuma phambi kukaEleyazare umpristi ozayibuzela njengokwesahlulelo sikaUrimi phambi kweNkosi; ngomlomo wayo bazaphuma, langomlomo wayo bazangena, yona labantwana bonke bakoIsrayeli kanye layo, ngitsho inhlangano yonke.
22 मोशेह ने याहवेह की आज्ञा का पूरा-पूरा पालन किया. उन्होंने यहोशू को अपने साथ ले जाकर पुरोहित एलिएज़र तथा सारी सभा के सामने खड़ा कर दिया.
UMozisi wasesenza njengokulaya kweNkosi kuye. Wathatha uJoshuwa, wammisa phambi kukaEleyazare umpristi laphambi kwenhlangano yonke,
23 तब मोशेह ने योशुआ पर अपने हाथ रखे और उसे उत्तराधिकारी नियुक्त किया, ठीक जैसी आज्ञा उन्हें याहवेह से प्राप्‍त हुई थी.
wabeka izandla zakhe phezu kwakhe, wamlaya, njengokukhuluma kweNkosi ngesandla sikaMozisi.

< गिनती 27 >