< गिनती 25 >

1 जब इस्राएली शित्तीम में डेरे डाले हुए थे, तब वे मोआब की उन युवतियों के साथ कुकर्म करने लगे,
И живяше Израиль в Саттиме, и осквернишася людие блужением со дщерми Моавли:
2 जिन्होंने उन्हें देवताओं के लिए बलि अर्पण-उत्सव में आमंत्रित करना शुरू कर दिया था. इस्राएलियों ने उनके देवताओं के सामने भोजन करना एवं दंडवत करना शुरू कर दिया था.
и призваша я в требы кумир своих, и ядоша людие требы их и поклонишася кумиром их:
3 इस प्रकार इस्राएलियों ने पेओर के बाल के साथ स्वयं को जोड़ लिया था. इससे याहवेह इस्राएल पर क्रोधित हो गए.
и причастися Израиль Веельфегору, и разгневася яростию Господь на Израиля.
4 याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, “दिन के प्रकाश में याहवेह के सामने सारी प्रजा के प्रधानों को फांसी दे दो, ताकि इस्राएल पर से याहवेह का भड़का हुआ क्रोध शांत हो सके.”
И рече Господь к Моисею: поими вся князи людския, и обличи я Господу прямо солнцу, и отвратится гнев ярости Господни от Израиля.
5 फिर मोशेह ने इस्राएल के न्यायियों को आदेश दिया, “तुममें से हर एक अपने-अपने गोत्र के ऐसे हर एक व्यक्ति को मार डालें, जो पेओर के बाल का भक्त हो चुका है.”
И рече Моисей к племенем Израилским: избийте кийждо ужика своего служившаго Веельфегору.
6 उसी समय यह देखा गया: सारी इस्राएली प्रजा एवं मोशेह के देखते-देखते, जब वे सब मिलनवाले तंबू के द्वार के सामने रो रहे थे, तब एक इस्राएली व्यक्ति अपने संबंधियों के सामने एक मिदियानी स्त्री ले आया.
И се, человек от сынов Израилевых пришед приведе брата своего к Мадианитыне пред Моисеем и пред всем сонмом Израилевым: сии же плакахуся пред дверми скинии свидения.
7 जब पुरोहित अहरोन के पौत्र एलिएज़र के पुत्र फिनिहास ने यह देखा, तब वह सारी सभा के सामने उठा, अपने हाथ में एक बर्छी ली,
И видев Финеес, сын Елеазара сына Аарона жерца, воста из среды сонма, и взем сулицу в руку,
8 उस शिविर के भीतर जाकर उस इस्राएली पुरुष तथा मिदियानी स्त्री, दोनों को बेध डाला, बर्छी दोनों ही की देह को बेध कर पार निकल गई. इससे इस्राएल पर आई यह महामारी थम गई;
вниде вслед человека Израилтянина в блудилище, и прободе обоих, и человека Израилтянина, и жену сквозе ложесна ея: и преста вред от сынов Израилевых.
9 महामारी से मरने वालों की संख्या 24,000 पहुंच गई.
И быша умершии язвою двадесять четыри тысящы.
10 याहवेह ने मोशेह पर यह सत्य प्रकट किया,
И рече Господь к Моисею, глаголя:
11 “पुरोहित अहरोन के पुत्र एलिएज़र के पुत्र फिनिहास ने इस्राएल के घराने पर भड़के मेरे क्रोध को शांत कर दिया है. उन लोगों के बीच वही था जिसमें वही जलन थी, जो मुझमें थी. इसलिए मैंने अपनी जलन में इस्राएल के घराने को नाश नहीं कर डाला.
Финеес сын Елеазара сына Аарона жерца утоли гнев Мой от сынов Израилевых, егда возревнова ревность Моя в них, и не потребих сынов Израилевых в ревности Моей:
12 तुम उसे सूचित करो: यह समझ लो कि मैं उसके साथ अपनी शांति की वाचा स्थापित कर रहा हूं.
тако рцы: се, Аз даю ему заветзавет Мой мирный,
13 इसका संबंध उससे तथा उसके वंशजों से है, यह सदा के लिए पुरोहित पद की वाचा है, क्योंकि उसमें उसके परमेश्वर के लिए जलन थी. उसने इस्राएल के घराने के लिए प्रायश्चित पूरा कर दिया है.”
и будет ему и семени его по нем завет жречества вечный, понеже возревнова по Бозе своем и умилостиви о сынех Израилевых.
14 उस इस्राएली व्यक्ति का नाम, जिसको उस मिदियानी स्त्री के साथ मारा गया था, ज़िमरी था, जिसका पिता सालू था, जो शिमओन के गोत्र से उनके घराने का प्रधान था.
Имя же человеку Израилтянину, егоже уби с Мадианитынею, Замврий сын Салмонь, князь дому отечества сынов Симеоних:
15 उस मारी गई मिदियानी स्त्री का नाम कोज़बी था, वह ज़ुर नामक व्यक्ति की पुत्री थी, जो मिदियानी प्रजा में घराने का प्रधान था.
и имя жене Мадианитыне прободеной Хазви, дщи Сура, князя рода Соммофова, дому отечества есть Мадиамля.
16 इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
И рече Господь к Моисею, глаголя: рцы сыном Израилевым, глаголя:
17 “मिदियानियों के प्रति शत्रुता बनाए रखो तथा उनका नाश कर दो.
враждуйте Мадианитом и бийте я:
18 क्योंकि वे तुम्हारे साथ छल करते हुए तुम्हारे शत्रु बने रहे हैं, इसी के विषय में उन्होंने पेओर की घटना में तुमसे छल किया तथा कोज़बी, मिदियानी प्रधान की पुत्री के संदर्भ में भी, जो उनकी जाति की थी, जिसको पेओर की घटना के कारण महामारी के दिन मारा गया था.”
зане враждуют вам сии лестию, елико прельщают вас Фогором и Хазвиею дщерию князя Мадиамля, сестрою своею прободеною, в день язвы Фогора ради.

< गिनती 25 >