< गिनती 23 >

1 तब बिलआम ने बालाक से विनती की, “मेरे लिए यहां सात वेदियां बनवाइए, और वहां मेरे लिए सात बछड़े एवं सात मेढ़े तैयार रखिए.”
Balaam dijo a Balac: “Construye aquí siete altares para mí, y prepara aquí siete becerros y siete carneros para mí”.
2 बालाक ने यही किया. फिर बालाक एवं बिलआम ने मिलकर हर एक वेदी पर एक-एक बछड़ा एवं मेढ़ा भेंट किया.
Balac hizo lo que Balaam había dicho; y Balac y Balaam ofrecieron en cada altar un becerro y un carnero.
3 फिर बिलआम ने बालाक से विनती की, “आप अपनी होमबलि के निकट ठहरे रहिए, मैं याहवेह के सामने जाऊंगा, हो सकता है कि याहवेह मुझसे भेंट करने आएं. वह मुझ पर, जो कुछ स्पष्ट करेंगे, मैं आप पर प्रकट कर दूंगा.” यह कहकर बिलआम एक सुनसान पहाड़ी पर चला गया.
Balaam le dijo a Balac: “Quédate junto a tu holocausto, y yo me iré. Tal vez el Señor venga a mi encuentro. Lo que él me muestre te lo diré”. Se dirigió a una altura despojada.
4 यहां बिलआम ने परमेश्वर से बातें करनी शुरू की, “मैंने सात वेदियां बनवाई हैं, और मैंने हर एक पर एक-एक बछड़ा तथा मेढ़ा भेंट चढ़ाया है.”
Dios salió al encuentro de Balaam y le dijo: “He preparado los siete altares y he ofrecido un becerro y un carnero en cada altar.”
5 याहवेह ने बिलआम को वह वचन सौंप दिया और उसे आज्ञा दी, “बालाक के पास जाओ तथा उससे यही कह देना.”
Yahvé puso una palabra en la boca de Balaam y le dijo: “Vuelve a Balac y así hablarás”.
6 फिर बिलआम बालाक के पास लौट गया. बालाक अपनी होमबलि के पास खड़ा हुआ था, उसके साथ मोआब के सारे प्रधान भी थे.
Volvió a él, y he aquí que estaba junto a su holocausto, él y todos los príncipes de Moab.
7 बिलआम ने अपना वचन शुरू किया, “अराम देश से बालाक मुझे यहां ले आया है, बालाक, जो पूर्वी पर्वतों में से मोआब का राजा है, उसका आदेश है, ‘मेरी ओर से याकोब को शाप दो; यहां आकर इस्राएल की बुराई करो.’
Tomó su parábola y dijo, “De Aram me ha traído Balak, el rey de Moab desde las montañas del Este. Ven, maldice a Jacob por mí. Ven, desafía a Israel.
8 मैं उन्हें शाप कैसे दे दूं, जिन्हें परमेश्वर ने शापित नहीं किया? मैं उनकी बुराई कैसे करूं, जिनकी बुराई याहवेह ने नहीं की है?
¿Cómo voy a maldecir a quien Dios no ha maldecido? ¿Cómo voy a desafiar a quien Yahvé no ha desafiado?
9 मैं यहां चट्टानों के शिखर से उन्हें देख रहा हूं, मैं यहां पहाड़ियों से उन्हें देख रहा हूं; ये वे लोग हैं, जो सबसे अलग हैं, ये अन्य देशों में मिलाए नहीं जा सकते.
Porque desde lo alto de las rocas lo veo. Desde las colinas lo veo. He aquí que es un pueblo que habita solo, y no será catalogado entre las naciones.
10 किसमें क्षमता है, याकोब के धूलि के कणों की गिनती करने की, या इस्राएल के एक चौथाई भाग की गिनती करने की भी? मेरी कामना यही है कि मैं धर्मी की मृत्यु को प्राप्‍त हो जाऊं. हां, ऐसा ही हो मेरा अंत!”
Quién puede contar el polvo de Jacob, o contar la cuarta parte de Israel? ¡Dejadme morir como los justos! ¡Que mi último final sea como el suyo!”
11 यह सुन बालाक ने बिलआम से कहा, “आपने मेरे साथ यह क्या कर डाला है? मैंने तो आपको यहां इसलिये आमंत्रित किया था, कि आप मेरे शत्रुओं को शाप दें, किंतु आपने तो वस्तुतः उन्हें आशीर्वाद दे दिया है!”
Balac dijo a Balaam: “¿Qué me has hecho? Te tomé para maldecir a mis enemigos, y he aquí que los has bendecido por completo”.
12 बिलआम ने उत्तर दिया, “क्या, ज़रूरी नहीं कि मैं वही कहूं, जो याहवेह ने मुझे बोलने के लिए सौंपा है?”
Respondió y dijo: “¿No debo tener cuidado de decir lo que Yahvé pone en mi boca?”
13 फिर बालाक ने बिलआम से आग्रह किया, “कृपा कर आप इस दूसरी जगह पर आ जाइए, जहां से ये लोग आपको दिखाई दे सकें, हालांकि यहां से आप उनका पास वाला छोर ही देख सकेंगे, पूरे समूह को नहीं. आप उन्हें वहीं से शाप दे दीजिए.”
Balac le dijo: “Por favor, ven conmigo a otro lugar, donde puedas verlos. Sólo verás una parte de ellos, y no los verás todos. Maldícelos desde allí por mí”.
14 तब बालाक बिलआम को ज़ोफिम के मैदान में, पिसगाह की चोटी पर ले गया. वहां उसने सात वेदियां बनवाई और हर एक पर एक-एक बछड़ा तथा एक-एक मेढ़ा भेंट चढ़ाया.
Lo llevó al campo de Zofim, a la cima del Pisga, y construyó siete altares, y ofreció un toro y un carnero en cada altar.
15 फिर वहां बिलआम ने बालाक से कहा, “आप यहीं होमबलि के निकट ठहरिए और मैं वहां आगे जाकर याहवेह से भेंट करूंगा.”
Le dijo a Balac: “Quédate aquí con tu holocausto, mientras yo me encuentro con Dios allá”.
16 वहां याहवेह ने बिलआम से भेंट की तथा उसके मुख में अपने शब्द भर दिए और याहवेह ने बिलआम को यह आज्ञा दी, “बालाक के पास लौटकर तुम यह कहोगे.”
Yahvé salió al encuentro de Balaam y puso una palabra en su boca, diciendo: “Vuelve a Balac y dile esto”.
17 बिलआम बालाक के पास लौट आया, जो इस समय होमबलि के निकट खड़ा हुआ था, तथा मोआब के प्रधान भी उसके पास खड़े हुए थे. बालाक ने उससे पूछा, “क्या कहा है याहवेह ने तुमसे?”
Se acercó a él, y he aquí que estaba de pie junto a su holocausto, y los príncipes de Moab con él. Balac le dijo: “¿Qué ha dicho Yahvé?”
18 तब बिलआम ने उसे सौंपा गया वचन दोहरा दिया: “उठो, बालाक, सुन लो; ज़ीप्पोर के पुत्र, मेरी ओर ध्यान दो!
Retomó su parábola y dijo, “¡Levántate, Balak, y escucha! Escúchame, hijo de Zippor.
19 परमेश्वर मनुष्य तो हैं नहीं, कि झूठी बात करें, न ही वह मानव की संतान हैं, कि उन्हें अपना मन बदलना पड़े. क्या, यह संभव है कि उन्होंने कुछ कहा है? और उन्हें वह पूरा करना असंभव हो गया?
Dios no es un hombre, para que mienta, ni hijo de hombre, que se arrepienta. ¿Ha dicho, y no lo hará? ¿O ha hablado y no lo hará bien?
20 सुन लीजिए, मुझे तो आदेश मिला है इन्हें आशीर्वाद देने का; जब याहवेह ने आशीर्वाद दे दिया है, तो उसे पलटा नहीं जा सकता.
He aquí que he recibido la orden de bendecir. Ha bendecido, y no puedo revertirlo.
21 “याहवेह ने याकोब में अनर्थ नहीं पाया, न उन्हें इस्राएल में विपत्ति दिखी है; याहवेह, जो उनके परमेश्वर हैं, उनके साथ हैं; उनके साथ राजा की ललकार रहती है.
No ha visto iniquidad en Jacob. Tampoco ha visto perversidad en Israel. Yahvé, su Dios, está con él. El grito de un rey está entre ellos.
22 परमेश्वर ही हैं, मिस्र से उन्हें निकालने वाले; उनमें जंगली सांड़ के समान ताकत है.
Dios los saca de Egipto. Tiene como la fuerza del búfalo salvaje.
23 कोई अपशकुन नहीं है याकोब के विरुद्ध, न ही इस्राएल के विरुद्ध कोई भावी घोषणा. सही अवसर पर याकोब के विषय में कहा जाएगा, इस्राएल के विषय में कहा जाएगा, ‘याहवेह ने कैसा महान कार्य किया है!’
Seguramente no hay ningún encantamiento con Jacob; tampoco hay adivinación con Israel. Ahora se dirá de Jacob y de Israel, “¡Qué ha hecho Dios!
24 देखो, सिंहनी के समान यह दल उभर रहा है, एक शेर के समान यह स्वयं को खड़ा कर रहा है; जब तक वह आहार को खा न ले, वह विश्राम न करेगा, हां, तब तक, जब तक वह मारे हुओं का लहू न पी ले.”
He aquí que un pueblo se levanta como una leona. Como un león se levanta. No se echará hasta que coma de la presa, y beba la sangre de los muertos”.
25 यह सुन बालाक ने बिलआम से कहा, “ऐसा करो, अब न तो शाप दो और न ही आशीर्वाद!”
Balac dijo a Balaam: “Ni los maldigas, ni los bendigas”.
26 किंतु बिलआम ने बालाक को उत्तर दिया, “क्या मैंने आपको बताया न था, जो कुछ याहवेह मुझसे कहेंगे, वही करना मेरे लिए ज़रूरी है?”
Pero Balaam respondió a Balac: “¿No te dije que todo lo que diga Yahvé lo tengo que hacer?”
27 तब बालाक ने बिलआम से विनती की, “कृपा कर आइए, मैं आपको एक दूसरी जगह पर ले चलूंगा. हो सकता है यह परमेश्वर को ठीक लगे और आप मेरी ओर से उन्हें शाप दे दें.”
Balac dijo a Balaam: “Ven ahora, te llevaré a otro lugar; tal vez le plazca a Dios que los maldigas por mí desde allí”.
28 फिर बालाक बिलआम को पेओर की चोटी पर ले गया, जहां से उजाड़ क्षेत्र दिखाई देता है.
Balac llevó a Balaam a la cima de Peor, que da al desierto.
29 बिलआम ने बालाक को उत्तर दिया, “अब आप यहां मेरे लिए सात वेदियां बना दीजिए तथा मेरे लिए यहां सात बछड़े एवं सात मेढ़े तैयार कीजिए.”
Balaam le dijo a Balac: “Construye aquí siete altares para mí, y prepara aquí siete becerros y siete carneros”.
30 बालाक ने ठीक वैसा ही किया, जैसा बिलआम ने विनती की थी. उसने हर एक वेदी पर एक-एक मेढ़ा चढ़ाया.
Balac hizo lo que había dicho Balaam, y ofreció un becerro y un carnero en cada altar.

< गिनती 23 >