< नहेमायाह 4 >
1 जब सनबल्लत को यह मालूम हुआ कि हम शहरपनाह को दोबारा से बना रहे हैं, वह गुस्से से भर गया और हम यहूदियों का मज़ाक उड़ाने लगा.
І сталося, як почув Санваллат, що ми будуємо того мура, то він запалився гнівом, і дуже розгнівався, і сміявся з юдеїв.
2 उसने अपने साथ में काम करनेवालों और शमरिया के सेनाध्यक्षों के सामने कहा, “यह निर्बल यहूदी कर क्या रहे हैं? क्या ये लोग अपने लिए इसको दोबारा बना लेंगे? तब क्या वे बलि चढ़ा सकेंगे? क्या वे यह काम एक ही दिन में पूरा कर सकेंगे? क्या वे पत्थर के टुकड़ों के ढेर से भवन बनाने के लायक पत्थर निकाल सकेंगे, जबकि ये आग में जल चुके हैं?”
І говорив він перед своїми брата́ми та самарійським ві́йськом і сказав: „Що́ це роблять ці мізерні юдеї? Чи їм це позоставлять? Чи бу́дуть вони прино́сити жертву? Чи закі́нчать цього дня? Чи ожи́влять вони ці камі́ння з куп по́роху, а вони ж — попа́лені?“
3 अम्मोनी तोबियाह जो उसके पास ही खड़ा था, कहने लगा, “अरे, वे लोग जो बना रहे हैं, वह ऐसा है, कि अगर एक लोमड़ी ही उस पर कूद पड़े तो उनकी बनाई हुई पत्थर की शहरपनाह ढह जाएगी!”
А аммоні́тянин Товійя був при ньому й сказав: „Та й що́ вони будують? Якщо вийде лисиця, то вона зробить дірку в їхній камінній стіні́!“
4 हमारे परमेश्वर, सुन लीजिए कि हमारा कैसा अपमान हो रहा है! उनके द्वारा की जा रही इस निंदा को उन्हीं पर लौटा दीजिए और उन्हें बंधुआई के देश में लूट का सामान बना दीजिए.
„Почуй, Боже наш, що ми стали пого́рдою, і поверни їхню га́ньбу на голову їхню, і дай їх на здо́бич у край поло́ну!
5 उनके पाप को क्षमा न कीजिए. आपके सामने से उनका पाप मिटाया न जाए क्योंकि उन्होंने शहरपनाह बनाने वालों का मनोबल खत्म कर दिया है.
І не закрий їхньої провини, а їхній гріх нехай не буде стертий з-перед лиця Твого, бо вони обра́зили будівничих!“
6 इस तरह हमने शहरपनाह को बनाया और सारी शहरपनाह उसकी आधी ऊंचाई तक पूरी हो गई, क्योंकि लोग इस काम के प्रति दृढ़ थे.
І збудува́ли ми того мура, і був пов'я́заний увесь той мур аж до половини його́. А серце народу було, щоб да́лі робити!
7 इस मौके पर जब सनबल्लत, तोबियाह, अरबियों, अम्मोनियों, और अशदोदियों ने यह सुना, कि येरूशलेम की शहरपनाह का मरम्मत का काम तेजी पर है और सभी नाके अब बंद किए जाने लगे हैं, वे बहुत ही गुस्सा हो गए.
І сталося, як почув Санвалла́т, і Товійя, і араби, і аммонітяни, і ашдодяни, що направляється єрусалимський мур, що ви́ломи в стіні стали затарасо́вуватися, то дуже запали́лися гнівом.
8 उन सभी ने मिलकर येरूशलेम पर हमला करने का षड़्यंत्र रचा, कि इसके द्वारा वहां गड़बड़ी डाली जा सके.
І змо́вилися вони всі ра́зом, щоб іти воювати з Єрусалимом, та щоб учинити йому замі́шання.
9 इसलिये हमने अपने परमेश्वर से प्रार्थना की और उनकी योजनाओं का ध्यान रखते हुए वहां दिन और रात के लिए पहरेदार ठहरा दिए.
І ми молилися до нашого Бога, і поставили проти них сторо́жу вдень та вночі, перед ними.
10 सो यहूदिया में लोग इस तरह कहने लगे: “बोझ उठाने वालों का बल घट गया है, फिर भी मलबा बहुत है; हम खुद ही शहरपनाह बनाने के लायक नहीं रहे हैं.”
І сказав Юда: „Осла́бла сила носія́, а зва́лищ багато, — і ми не зможемо да́лі будувати мура!“
11 हमारे शत्रुओं ने आपस में विचार-विमर्श किया, “हम ऐसा करें: हमारे उनके बीच में पहुंचने तक उन्हें यह पता ही न चलने पाए, तब हम उनको मार के इस काम को खत्म कर देंगे.”
А наші нена́висники говорили: „Вони не знатимуть і не побачать, як ми при́йдемо до сере́дини їх, і позабива́ємо їх, та її спи́нимо працю!“
12 उनके आस-पास के यहूदियों ने दस बार आकर हमें इस षड़्यंत्र की सूचना दी, “वे लोग हर एक दिशा से आकर हम पर हमला करेंगे.”
І сталося, як прихо́дили ті юде́яни, що сиділи при них, то говорили нам про це разі́в десять, зо всіх місць, де вони пробува́ли.
13 इसलिये मैंने शहरपनाह के पीछे उन जगहों पर पहरेदार ठहरा दिए, जहां-जहां ऊंचाई कम थी जो जगह अब तक खुली पड़ी थी. मैंने परिवारों को उनकी तलवारों, भालों और धनुषों के साथ बैठा दिया.
Тоді поставив я сторо́жу здо́лу того місця за муром у пече́рах. І поставив я народ за їхніми ро́дами, з їхніми меча́ми, їхніми ра́тищами та їхніми лу́ками.
14 जब मुझे उनके मन में आ रहे डर का अहसास हुआ, मैंने रईसों, अधिकारियों और बाकी लोगों को यह कहा, “कोई ज़रूरत नहीं उनसे डरने की! आप याद रखिए: सिर्फ प्रभु को, जो महान और प्रतापी है. अपने भाइयों, अपने पुत्रों, अपनी पुत्रियों, अपनी पत्नियों और अपने घरों की भलाई को ध्यान में रखकर युद्ध के लिए तैयार हो जाइए.”
І розглянув я це, і встав і сказав я до шляхе́тних, і до заступників, і до решти наро́ду: „Не бійтеся перед ними! Згадайте Господа великого та грізно́го, і воюйте за ваших братів, ваших синів, дочо́к ваших, жіно́к ваших та за доми́ ваші!“
15 हमारे शत्रुओं को यह मालूम हो गया कि हमें उनके षड़्यंत्र का पता चल चुका है और परमेश्वर ने उनकी योजना विफल कर दी है. हम सभी शहरपनाह के अपने-अपने काम में दोबारा लग गए.
І сталося, як почули наші вороги́, що нам те відо́ме, то Господь зламав їхній за́дум, і всі ми верну́лися до муру, кожен до праці своєї.
16 उस दिन के बाद मेरे आधे सेवक शहरपनाह के काम करते थे और आधे कवच पहनकर बर्छी, धनुष और ढाल लिए हुए रहते थे. यहूदाह के सारे घराने को हाकिमों का समर्थन मिला हुआ था.
І було́ від того дня, що половина моїх юнакі́в робили працю, а половина їх міцно тримала списи, щити́, і луки та па́нцері, а зверхники стояли позад Юдиного дому.
17 वे सभी, जो शहरपनाह को बनाने में लगे थे और जो सामान उठाने में लगे थे, एक हाथ से काम करते थे और दूसरे में हथियार थामे रहते थे.
Будівни́чі працювали на мурі, а носії́ наладо́вували тяга́р, — вони однією рукою робили працю, а однією міцно тримали списа.
18 काम करते हुए भी हर एक मिस्त्री अपनी जांघ पर तलवार लटकाए हुए रहता था और जिस व्यक्ति की जवाबदारी थी नरसिंगा फूंकना, वह लगातार मेरे पास ही खड़ा रहता था.
А в кожного будівничого його меч був прив'я́заний на сте́гнах його, і так вони будували, а біля мене був сурма́ч.
19 रईसों, अधिकारियों और दूसरे लोगों को मैंने कहा, “यह काम बड़ा और फैला हुआ है और हम सभी इस शहरपनाह पर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं.
І сказав я до шляхе́тних, до заступників та до решти наро́ду: „Праця велика й просто́ра, а ми повідді́лювані на мурі, дале́ко один від о́дного.
20 इसलिये जब कभी तुम्हें नरसिंगे की आवाज सुनाई दे, तुम उसी दिशा में आकर हमारे पास इकट्ठा हो जाना. हमारे परमेश्वर हमारे लिए युद्ध करेंगे.”
Тому то в місце, де почуєте голос сурми́, туди негайно збирайтеся до нас. Бог наш буде воювати для нас!“
21 इस प्रकार हम इस काम में लग गए-आधे लोग सुबह से लेकर तारों के दिखने तक बर्छी लिए हुए खड़े रहते थे.
І так ми робили працю, і половина їх міцно тримала списи від сходу ранньої зорі аж до поя́влення зір.
22 उस समय मैंने लोगों से यह भी कहा, “हर एक व्यक्ति रात के समय अपने-अपने सेवक के साथ येरूशलेम में ही रहे, कि रात में तो वे पहरेदार हो जाएं और दिन के समय काम करने लगें.”
Також того ча́су сказав я до наро́ду: „Кожен з юнако́м своїм нехай ночують у сере́дині Єрусалиму, і бу́дуть вони для нас уночі — сторо́жею, а вдень — на працю“.
23 न तो मेरे लिए, न मेरे संबंधियों के लिए, न मेरे सेवकों के लिए और न उन पहरेदारों के लिए, जो मेरे साथ साथ बने रहते थे, अपने कपड़े बदलने का मौका मिल पाता था; जब हम जलाशयों के पास जाते थे, तब भी हथियारों को आपने साथ रखते थे.
І ні я, ані брати мої, ані юнаки́ мої, ані сторожі́, що були за мною, ми не здіймали своєї оде́жі, — кожен мав свою зброю при своє́му стегні́.