< नहेमायाह 13 >

1 उस दिन सभा के लिए मोशेह की पुस्तक ऊंची आवाज में पढ़ी गई. इस पुस्तक में यह लिखा हुआ पाया गया कि परमेश्वर की सभा में न तो किसी अम्मोनी के और न किसी मोआबी के प्रवेश की आज्ञा है,
در آن روز، کتاب موسی را به سمع قوم خواندند و در آن نوشته‌ای یافت شد که عمونیان و موآبیان تا به ابد به جماعت خدا داخل نشوند.۱
2 क्योंकि उन्होंने इस्राएल के लिए भोजन और पानी का इंतजाम करने की बजाय उन पर शाप देने के लक्ष्य से बिलआम को पैसे दिए थे. मगर हमारे परमेश्वर ने शाप को आशीर्वाद में बदल दिया.
چونکه ایشان بنی‌اسرائیل را به نان و آب استقبال نکردند، بلکه بلعام را به ضد ایشان اجیرنمودند تا ایشان را لعنت نماید اما خدای ما لعنت را به برکت تبدیل نمود.۲
3 इसलिये जब उन्होंने उस व्यवस्था को सुना, उन्होंने सभी विदेशियों को इस्राएल में से बाहर कर दिया.
پس چون تورات راشنیدند، تمامی گروه مختلف را از میان اسرائیل جدا کردند.۳
4 इसके पहले, पुरोहित एलियाशिब, जिसे हमारे परमेश्वर के भवन के कमरों का अधिकारी चुना गया था, वास्तव में तोबियाह का रिश्तेदार था.
و قبل از این الیاشیب کاهن که بر حجره های خانه خدای ما تعیین شده بود، با طوبیا قرابتی داشت.۴
5 उसने तोबियाह के लिए एक बड़े कमरे को बना रखा था, जहां इसके पहले अन्‍नबलि, लोबान, तरह-तरह के बर्तन और लेवियों, गायकों, द्वारपालों और पुरोहितों के लिए इकट्ठा दानों के ठहराए गए अन्‍न, अंगूर के रस और तेल का दसवां भाग जमा किया जाता था.
و برای او حجره بزرگ ترتیب داده بودکه در آن قبل از آن هدایای آردی و بخور وظروف را و عشر گندم و شراب و روغن را که فریضه لاویان و مغنیان و دربانان بود و هدایای افراشتنی کاهنان را می‌گذاشتند.۵
6 मगर ऐसा हुआ कि इस समय में मैं येरूशलेम में था ही नहीं, क्योंकि बाबेल के राजा, अर्तहषस्ता के समय के बत्तीसवें साल में मैं राजा से मिलने गया हुआ था, मगर यहां कुछ समय रहने के बाद मैंने राजा की आज्ञा ली
و در همه آن وقت، من در اورشلیم نبودم زیرا در سال سی ودوم ارتحشستا پادشاه بابل، نزد پادشاه رفتم و بعداز ایامی چند از پادشاه رخصت خواستم.۶
7 और येरूशलेम आ गया. मुझे उस बुराई के बारे में पता चला, जो एलियाशिब ने तोबियाह के लिए किया—उसने परमेश्वर के भवन के आंगन में तोबियाह के लिए एक कमरा तैयार किया था.
وچون به اورشلیم رسیدم، از عمل زشتی که الیاشیب درباره طوبیا کرده بود، از اینکه حجره‌ای برایش در صحن خانه خدا ترتیب نموده بود، آگاه شدم.۷
8 इससे मैं बहुत नाराज़ हुआ; तब मैंने तोबियाह का सारा सामान उस कमरे के बाहर फेंक दिया.
و این امر به نظر من بسیار ناپسند آمده، پس تمامی اسباب خانه طوبیا را از حجره بیرون ریختم.۸
9 तब मेरे आदेश पर वे कमरे शुद्ध किए गए. मैंने परमेश्वर के भवन के बर्तन, अन्‍नबलि और लोबान दोबारा उस कमरे में रखाव दिए.
و امر فرمودم که حجره را تطهیر نمایندو ظروف خانه خدا و هدایا و بخور را در آن بازآوردم.۹
10 तब मुझे यह भी पता चला कि लेवियों के लिए ठहराया हुआ भाग उन्हें दिया ही नहीं गया था, फलस्वरूप तरह-तरह की सेवाओं के लिए चुने गए लेवी और गायक सेवा का काम छोड़कर जा चुके थे-अपने-अपने खेतों में खेती करने.
و فهمیدم که حصه های لاویان را به ایشان نمی دادند و از این جهت، هر کدام از لاویان ومغنیانی که مشغول خدمت می‌بودند، به مزرعه های خویش فرار کرده بودند.۱۰
11 इसलिये मैंने अधिकारियों को फटकार लगाई, “परमेश्वर का भवन क्यों छोड़ दिया गया है?” तब मैंने उन सबको वापस बुलाकर उन्हें सेवा के काम पर दोबारा नियुक्त कर दिया.
پس باسروران مشاجره نموده، گفتم چرا درباره خانه خدا غفلت می‌نمایند. و ایشان را جمع کرده، درجایهای ایشان برقرار نمودم.۱۱
12 तब सारे यहूदिया के लोगों ने भंडार में अनाज, अंगूर का रस और तेल का दसवां भाग रखवा दिया.
و جمیع یهودیان، عشر گندم و عصیر انگور و روغن را درخزانه‌ها آوردند.۱۲
13 तब मैंने पुरोहित शेलेमियाह को, शासक सादोक को और लेवियों में से पेदाइयाह को भंडारों का अधिकारी ठहरा दिया. उनके अलावा मैंने, मत्तनियाह के पोते ज़क्‍कूर के पुत्र हनान को चुना, क्योंकि ये सभी विश्वासयोग्य पाए गए. इनकी जवाबदारी थी अपने रिश्तेदारों में सामग्री बांटना.
و شلمیای کاهن و صادوق کاتب و فدایا را که از لاویان بود، بر خزانه هاگماشتم و به پهلوی ایشان، حانان بن زکور بن متنیارا، زیرا که مردم ایشان را امین می‌پنداشتند و کارایشان این بود که حصه های برادران خود را به ایشان بدهند.۱۳
14 मेरे परमेश्वर, इस काम के लिए आप मुझे याद रखें. सच्चाई से किए गए मेरे कामों को, जो मैंने परमेश्वर के भवन और इसकी सेवा में किए हैं, आप मिटा न दीजिए.
‌ای خدایم مرا درباره این کار بیاد آور وحسناتی را که برای خانه خدای خود و وظایف آن کرده‌ام محو مساز.۱۴
15 उन्हीं दिनों में मेरे सामने यह भी आया कि यहूदिया में कुछ व्यक्ति ऐसे थे, जो शब्बाथ पर अंगूर रौंद रहे थे, कुछ अनाज के बोरे नगर में ला रहे थे, कुछ इन्हें गधों पर लाद रहे थे, सभी प्रकार का सामान शब्बाथ पर येरूशलेम में लाया जा रहा था, वैसे ही अंगूर का रस, अंगूर, अंजीर और सभी प्रकार के बोझ. इसलिये मैंने शब्बाथ पर भोजन बेचने पर उन्हें डांटा.
در آن روزها، در یهودا بعضی را دیدم که چرخشتها را در روز سبت می‌فشردند و بافه هامی آوردند و الاغها را بار می‌کردند و شراب وانگور و انجیر و هر گونه حمل را نیز در روز سبت به اورشلیم می‌آوردند. پس ایشان را به‌سبب فروختن ماکولات در آن روز تهدید نمودم.۱۵
16 येरूशलेम में कुछ सोरवासी भी रहने लगे थे, जो मछली और सब प्रकार का बिकने वाला सामान वहां से बिक्री कर रहे थे. वे यह सब यहूदाह के वंशजों को शब्बाथ पर बेच रहे थे; हां, येरूशलेम ही में!
وبعضی از اهل صور که در آنجا ساکن بودند، ماهی و هرگونه بضاعت می‌آوردند و در روز سبت، به بنی یهودا و اهل اورشلیم می‌فروختند.۱۶
17 तब मैंने यहूदिया के रईसों को फटकार लगाई. मैंने उनसे कहा, “आप लोग शब्बाथ को अपवित्र कर यह कैसी बुराई कर रहे हैं?
پس با بزرگان یهودا مشاجره نمودم و به ایشان گفتم: «این چه عمل زشت است که شمامی کنید و روز سبت را بی‌حرمت می‌نمایید؟۱۷
18 क्या आपके पूर्वजों ने यह नहीं किया था, जिसके फलस्वरूप हमारे परमेश्वर ने हम पर और इस नगर पर यह सारी विपत्ति ड़ाल दी है? यह होने पर भी आप लोग शब्बाथ को अपवित्र करके इस्राएल पर परमेश्वर के क्रोध को बढ़ा रहे हैं.”
آیا پدران شما چنین نکردند و آیا خدای ما تمامی این بلا را بر ما و بر این شهر وارد نیاورد؟ وشما سبت را بی‌حرمت نموده، غضب را براسرائیل زیاد می‌کنید.»۱۸
19 तब यह हुआ कि शब्बाथ शुरू होने के ठीक पहले, जब येरूशलेम के फाटकों पर अंधेरा छा ही रहा था, मैंने आदेश दिया कि फाटक बंद कर दिए जाएं और वे शब्बाथ खत्म होने के पहले बिलकुल न खोले जाएं. इसके बाद मैंने अपने ही कुछ सेवकों को फाटकों पर ठहरा दिया कि शब्बाथ पर किसी भी बोझ को अंदर न आने दिया जाए.
و هنگامی که دروازه های اورشلیم قبل از سبت سایه می‌افکند، امر فرمودم که دروازه‌ها را ببندند و قدغن کردم که آنها را تا بعد از سبت نگشایند و بعضی از خادمان خود را بر دروازه‌ها قرار دادم که هیچ بار در روزسبت آورده نشود.۱۹
20 एक या दो मौके ही ऐसे गए होंगे, जब विभिन्‍न प्रकार के व्यापारियों और बेचने वालों ने येरूशलेम के बाहर रात बिताई थी.
پس سوداگران و فروشندگان هرگونه بضاعت، یک دو دفعه بیرون از اورشلیم شب رابسر بردند.۲۰
21 तब मैंने उन्हें इस प्रकार चेतावनी दी, “क्यों आप लोग शहरपनाह के पास रात बिताते हैं? यदि आप दोबारा यह करते पाए जाएंगे, तो मुझे आप पर ताकत का इस्तेमाल करना पड़ेगा.” इस चेतावनी के बाद वे शब्बाथ पर येरूशलेम कभी नहीं आए.
اما من ایشان را تهدید کرده، گفتم: «شما چرا نزد دیوار شب را بسر می‌برید؟ اگر باردیگر چنین کنید، دست بر شما می‌اندازم.» پس ازآنوقت دیگر در روز سبت نیامدند.۲۱
22 तब मैंने लेवियों को आदेश दिया कि शब्बाथ को पवित्र करने के उद्देश्य से वे अपने आपको शुद्ध कर द्वारपाल के समान आया करें. मेरे परमेश्वर, इस भले काम के लिए भी आप मुझे याद रखिए और अपनी बड़ी करुणा के अनुसार मुझ पर अपनी दया हमेशा बनाए रखिए.
و لاویان را امر فرمودم که خویشتن راتطهیر نمایند و آمده، دروازه‌ها را نگاهبانی کنندتا روز سبت تقدیس شود. ای خدایم این را نیزبرای من بیاد آور و برحسب کثرت رحمت خود، بر من ترحم فرما.۲۲
23 उन्हीं दिनों में मेरा ध्यान इस सच्चाई की ओर भी गया, कि यहूदियों ने अशदोद, अम्मोन और मोआब की स्त्रियों से विवाह किया हुआ था.
در آن روزها نیز بعضی یهودیان را دیدم، که زنان از اشدودیان و عمونیان و موآبیان گرفته بودند.۲۳
24 उनकी संतान के विषय में सच्चाई यह है कि उनकी संतान के आधे लोग अशदोद की भाषा बोलते है, उनमें से कोई भी यहूदिया की भाषा में बातचीत कर ही नहीं सकता, बल्कि वे सिर्फ अपने ही लोगों की भाषा का इस्तेमाल करते हैं.
و نصف کلام پسران ایشان، در زبان اشدود می‌بود و به زبان یهود نمی توانستند به خوبی تکلم نمایند، بلکه به زبان این قوم و آن قوم.۲۴
25 इसलिये मैंने उनसे बहस की, उन्हें धिक्कारा, उनमें से कुछ पर तो मैंने हाथ भी छोड़ दिया और कुछ के बाल नोचे. तब मैंने उन्हें परमेश्वर की शपथ दी, “तुम उनके पुत्रों को अपनी पुत्रियां विवाह के लिए नहीं दोगे और न उनकी पुत्रियां को अपने पुत्रों के लिए या खुद अपने विवाह के लिए लोगे.
بنابراین با ایشان مشاجره نموده، ایشان را ملامت کردم و بعضی از ایشان را زدم و موی ایشان را کندم و ایشان را به خدا قسم داده، گفتم: «دختران خود را به پسران آنها مدهید و دختران آنها را به جهت پسران خود و به جهت خویشتن مگیرید.۲۵
26 क्या इस्राएल के राजा शलोमोन ने इन्हीं विषयों में पाप नहीं किया था? इतना होने पर भी अनेकों देशों में उनके समान राजा कोई न था. उन पर उनके परमेश्वर का प्रेम स्थिर था और परमेश्वर ने उन्हें सारे इस्राएल पर राजा ठहराया दिया; फिर भी, उन विदेशी स्त्रियों ने उन्हें तक पाप करने के लिए फेर दिया था.
آیا سلیمان پادشاه اسرائیل در همین امر گناه نورزید با آنکه در امت های بسیارپادشاهی مثل او نبود؟ و اگر‌چه او محبوب خدای خود می‌بود و خدا او را به پادشاهی تمامی اسرائیل نصب کرده بود، زنان بیگانه او را نیزمرتکب گناه ساختند.۲۶
27 तब क्या यह सही होगा कि हम आपसे सहमत होकर यह बड़ी बुराई करें और विदेशी स्त्रियों से विवाह करने के द्वारा अपने परमेश्वर के विरुद्ध विश्वासघात करें?”
پس آیا ما به شما گوش خواهیم گرفت که مرتکب این شرارت عظیم بشویم و زنان بیگانه گرفته، به خدای خویش خیانت ورزیم؟»۲۷
28 यहां तक कि महापुरोहित एलियाशिब के पुत्रों में से एक योइयादा, होरोनी के सनबल्लत का दामाद था. मैंने उसे वहां से निकाल दिया.
و یکی از پسران یهویاداع بن الیاشیب رئیس کهنه، داماد سنبلط حورونی بود. پس او رااز نزد خود راندم.۲۸
29 मेरे परमेश्वर, आप इन्हें याद रखिए, क्योंकि इन्होंने पुरोहित के पद को और पुरोहित की और लेवियों की वाचा को अशुद्ध किया है.
‌ای خدای من ایشان را بیاد آور، زیرا که کهانت و عهد کهانت و لاویان را بی‌عصمت کرده‌اند.۲۹
30 इस प्रकार मैंने उन्हें उन सभी से शुद्ध कर दिया, जो कुछ विदेशी था. मैंने पुरोहितों और लेवियों के लिए उनके कामों को ठहरा भी दिया-हर एक के लिए निश्चित काम.
پس من ایشان را از هر چیز بیگانه طاهرساختم و وظایف کاهنان و لاویان را برقرارنمودم که هر کس بر خدمت خود حاضر شود.۳۰
31 मैंने ठहराए गए अवसरों के लिए लकड़ी और पहले फलों को देने का भी प्रबंध कर दिया. मेरे परमेश्वर, मेरी भलाई के लिए मुझे याद रखिये!
و هدایای هیزم، در زمان معین و نوبرها رانیز. ای خدای من مرا به نیکویی بیاد آور.۳۱

< नहेमायाह 13 >