< नहेमायाह 12 >

1 शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल और येशुआ के साथ लौटे पुरोहित एवं लेवियों के नाम ये हैं: सेराइयाह, येरेमियाह, एज़्रा,
Torej to so duhovniki in Lévijevci, ki so prišli gor z Zerubabélom, Šealtiélovim sinom in Ješúom: Serajá, Jeremija, Ezra,
2 अमरियाह, मल्‍लूख, हत्तुष,
Amarjá, Malúh, Hatúš,
3 शेकानियाह, रेहुम, मेरेमोथ,
Šehanjá, Rehúm, Meremót,
4 इद्दो, गिन्‍नेथौन, अबीयाह,
Idó, Ginetó, Abíja,
5 मियामिन, मोआदियाह, बिलगाह,
Mijamín, Maadjá, Bilgá,
6 शेमायाह, योइआरिब, येदाइयाह,
Šemajá, Jojaríb, Jedajája,
7 सल्लू, अमोक, हिलकियाह और येदाइयाह, येशुआ के समय में ये सभी पुरोहितों के प्रधान और उनके रिश्तेदार थे.
Salú, Amók, Hilkijá, Jedajája. Ti so bili vodje duhovnikov in njihovih bratov v dneh Ješúa.
8 ये लेवी येशुआ, बिन्‍नूइ, कदमिएल, शेरेबियाह, यहूदाह थे. इनके अलावा अपने संबंधियों के साथ मत्तनियाह भी. मत्तनियाह धन्यवाद के गीतों का अधिकारी था.
Poleg tega Lévijevci: Ješúa, Binúj, Kadmiél, Šerebjá, Juda in Matanjá, ki je bil nad zahvaljevanjem, on in njegovi bratje.
9 आराधना के मौके पर बकबुकियाह और उन्‍नी अपने रिश्तेदारों के साथ एक झुण्ड़ में उनके सामने खड़े हुआ करते थे.
Tudi Bakbukjá in Uní, njihova brata, sta bila njim nasproti na stražah.
10 येशुआ योइआकिम का पिता था, योइआकिम एलियाशिब का, एलियाशिब योइयादा का,
Ješúa je zaplodil Jojakíma, Jojakím je zaplodil tudi Eljašíba, Eljašíb je zaplodil Jojadá,
11 योइयादा योनातन का और योनातन यद्दुआ का पिता था.
Jojadá je zaplodil Jonatana in Jonatan je zaplodil Jadúa.
12 योइआकिम के दिनों में पुरोहित और पितरों के मुखिया ये थे: सेराइयाह के कुल से मेराइयाह; येरेमियाह कुल से हनानियाह;
V dneh Jojakíma so bili duhovniki, vodja očetov: od Serajáma Merajá, od Jeremija Hananjá,
13 एज़्रा कुल से मेशुल्लाम; अमरियाह कुल से येहोहानन;
od Ezra Mešulám, od Amarjá Johanán,
14 मल्‍लूख से योनातन; शेबानियाह से योसेफ़;
od Melicuja Jonatan, od Šebanjá Jožef,
15 हारिम से आदना; मेराइओथ से हेलकाइ;
od Haríma Adná, od Merajóta Helkáj,
16 इद्दो से ज़करयाह; गिन्‍नेथौन से मेशुल्लाम;
od Idója Zaharija, od Ginetóna Mešulám,
17 अबीयाह से ज़ीकरी; मिनियामिन और मोआदियाह से पिलताई;
od Abíja Zihrí, od Minjamína, od Moadjája Piltáj,
18 बिलगाह से शम्मुआ; शेमायाह से योनातन;
od Bilgája Šamúa, od Šemajája Jehonatan,
19 योइआरिब से मत्तेनाइ; येदाइयाह से उज्जी;
in od Jojaríba Matenáj, od Jedajája Uzí,
20 सल्लू से कल्लाई; अमोक से एबर;
od Salája Kaláj, od Amóka Eber,
21 हिलकियाह से हशाबियाह, और येदाइयाह के कुल से नेथानेल.
od Hilkijá Hašabjá, od Jedajája, Netanél.
22 लेवियों के संबंध में यह हुआ, कि उनके पितरों के प्रधानों का नाम एलियाशिब, योइयादा, योहानन और यद्दुआ के समय में लिखा गया था. उसी प्रकार पुरोहितों का नाम भी फ़ारस के राजा दारयावेश के समय में लिखा गया था.
Lévijevci v dneh Eljašíba, Jojadája, Johanána in Jadúa so bili zabeleženi vodje očetov, tudi duhovniki, do kraljevanja Perzijca Dareja.
23 लेवी के वंशज, जो पितरों के मुखिया थे, उनका नाम एलियाशिब के पुत्र योहानन के समय में लिखा जा चुका था.
Lévijevi sinovi, vodje očetov so bili zapisani v kroniški knjigi, celo do dni Eljašíbovega sina Johanána.
24 हशाबियाह, शेरेबियाह और कदमिएल का पुत्र येशुआ लेवियों में प्रमुख थे. इनका चुनाव परमेश्वर के भक्त दावीद की आज्ञा के अनुसार समूहों में स्तुति और धन्यवाद देने के लिए किया गया था. इनके रिश्तेदार इनके सामने खड़े हुआ करते थे.
Vodje Lévijevcev: Hašabjá, Šerebjá in Kadmiélov sin Ješúa z njihovimi brati nasproti njih, da hvalijo in da se zahvaljujejo, glede na zapoved Davida, Božjega moža, straža nasproti straži.
25 मत्तनियाह, बकबुकियाह, ओबदिया, मेशुल्लाम, तालमोन और अक्कूब द्वारपाल थे, जो फाटकों के पास के भंडारों की चौकसी करते रहते थे.
Matanjá in Bakbukjá, Obadjá, Mešulám, Talmón, Akúb so bili vratarji, ki so varovali stražo pri pragovih velikih vrat.
26 ये योज़ादक के पोते, येशुआ के पुत्र, योइआकिम और राज्यपाल नेहेमियाह और पुरोहित और शास्त्री एज़्रा के समय के सेवक थे.
Ti so bili v dneh Jojakíma, sina Ješúa, sinú Jocadákovega in v dneh voditelja Nehemija in preroka Ezra, pisarja.
27 येरूशलेम की शहरपनाह की प्रतिष्ठा के लिए उन्होंने सभी स्थानों से लेवियों को ढूंढ़ निकाला कि उन्हें येरूशलेम लाया जा सके, कि वे इस प्रतिष्ठा के उत्सव को आनंद में झांझों, सारंगी और वीणा बजाकर और धन्यवाद के गीतों को गाकर मना सकें.
Ob posvetitvi jeruzalemskega obzidja so iskali Lévijevce iz vseh njihovih krajev, da jih privedejo v Jeruzalem, da ohranjajo posvetitev z veseljem, tako z zahvaljevanjem kakor s petjem, s cimbalami, plunkami in harfami.
28 तब गायकों के पुत्र येरूशलेम के पास के क्षेत्रों से और नेतोफ़ाथियों के गांवों से इकट्ठा हो गए.
Sinovi pevcev so se zbrali skupaj, tako iz ravne dežele okoli Jeruzalema kakor iz vasi Netófčanov,
29 बेथ-गिलगाल और अपने खेतों से, गेबा और अज़मावेथ से भी, क्योंकि इन गायकों ने अपने लिए येरूशलेम के पास के क्षेत्रों में गांव बना लिए थे.
tudi iz hiše Gilgála in iz gebskih in azmávetskih polj, kajti pevcem so zgradili vasi okoli Jeruzalema.
30 पुरोहितों और लेवियों ने अपने आपको शुद्ध किया; उन्होंने लोगों, फाटकों और शहरपनाह को भी शुद्ध किया.
Duhovniki in Lévijevci so očistili sebe, očistili ljudstvo in velika vrata ter obzidje.
31 मैंने यहूदिया के हाकिमों को अपने पास शहरपनाह के ऊपर आमंत्रित किया और दो बड़े गायकों के झुण्ड़ को धन्यवाद देने की जवाबदारी सौंप दी. पहले गायकों के झुण्ड़ का काम था कि वह शहरपनाह पर चढ़कर दायीं ओर कूड़ा फाटक की दिशा में आगे बढ़ें.
Potem sem na obzidje privedel Judove prince in določil dve veliki skupini tistih, ki so dajali zahvalo, od katerih je ena odšla na desno roko, po obzidju, h Gnojnim velikim vratom.
32 होशाइयाह और यहूदिया के प्रधानों में से आधे प्रधान उनका अनुसरण कर रहे थे.
Za njimi je odšel Hošajá in polovica Judovih princev
33 अज़रियाह, एज़्रा, मेशुल्लाम,
Azarjá, Ezra, Mešulám,
34 यूदाह, बिन्यामिन, शेमायाह, येरेमियाह
Juda, Benjamin, Šemajá in Jeremija.
35 और तुरहियों के साथ पुरोहितों के कुछ पुत्र भी उनके साथ थे और ज़करयाह, जो योनातन का पुत्र था, जो शेमायाह का, जो मत्तनियाह का, जो मिकाइयाह का, जो ज़क्‍कूर का, जो आसफ का पुत्र था;
Nekateri izmed duhovnikovih sinov s trobentami, namreč Zeharjá, sin Jonatana, sinú Šemajá, sinú Matanjá, sinú Mihajája, sinú Zahúrja, sinú Asáfa
36 उसके साथ उसके संबंधी शेमायाह, अज़ारेल, मिलालई, गिलालाई, मआई, नेथानेल, यूदाह और हनानी थे. यह अपने साथ परमेश्वर के जन दावीद के बाजे लिए हुए थे. शास्त्री एज़्रा उनके आगे-आगे थे.
in njegovi bratje: Šemajá, Azarél, Milaláj, Gilaláj, Maáj, Netanél, Juda in Hananí z glasbenimi instrumenti Davida, Božjega moža in pisar Ezra pred njimi.
37 झरना फाटक शहरपनाह पहुंचकर वे दावीद-नगर की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ गए. वे सीधे दावीद के घर के ऊपर की दीवार की सीढ़ियों से पूर्व की ओर जल फाटक तक पहुंच गए.
Pri Studenčnih velikih vratih, ki so bila nasproti njim, so se po stopnicah Davidovega mesta povzpeli ob vzponu obzidja, nad Davidovo hišo, celo do Vodnih velikih vrat proti vzhodu.
38 दूसरा गायकों का झुण्ड़ बायीं ओर बढ़ गया. मैं उनका अनुसरण कर रहा था. आधा झुण्ड़ शहरपनाह के उस भाग पर था, जो भट्ठियों के खंभे के ऊपर बनाई गई थी. हम लोग भट्ठियों के मीनारों के ऊपर बनी शहरपनाह से चौड़ी शहरपनाह की ओर बढ़े
Druga skupina izmed tistih, ki so dajali zahvalo, pa je šla nasproti njim in jaz za njimi in polovica ljudstva na zidu od onstran stolpa talilnih peči, celo do širokega zidu
39 फिर एफ्राईम फाटक की ओर, पुराने फाटक की ओर, मछली फाटक की ओर, हनानेल खंभे की ओर और शतक खंभे की ओर जाते हुए मछली फाटक तक. वे सभी पहरेदार फाटक पर जाकर ठहर गए.
in nad Efrájimovimi velikimi vrati, nad Starimi velikimi vrati, nad Ribjimi velikimi vrati in [mimo] stolpa Hananéla in stolpa Mea, torej do Ovčjih velikih vrat in so mirno obstali pri Jetniških velikih vratih.
40 इसके बाद दोनों ही गायकों के झुण्ड़ परमेश्वर के भवन में जाकर खड़े हुए. मैं भी वहां जा खड़ा हुआ. मेरे साथ वहां अधिकारी वर्ग में से आधे अधिकारी शामिल थे.
Tako sta stali dve skupini izmed tistih, ki so dajali zahvalo v Božji hiši ter jaz in polovica vladarjev z menoj
41 वहीं शोफ़ार लिए हुए पुरोहित थे एलियाकिम, मआसेइयाह, मिनियामिन, मिकाइयाह, एलिओएनाइ, ज़करयाह और हननियाह.
in duhovniki: Eljakím, Maasejája, Minjamín, Mihajá, Eljoenáj, Zeharjá in Hananjá s trobentami
42 इनके अलावा वहां मआसेइयाह, शेमायाह, एलिएज़र, उज्जी, येहोहानन, मालखियाह, एलाम और एज़र नाम पुरोहित भी थे. यिज़राहियाह के निर्देशन में गायकों ने अपना गाना प्रस्तुत किया.
ter Maasejája, Šemajá, Eleazar, Uzí, Johanán, Malkijája, Elám in Ecer. Pevci so glasno peli z Jizrahjájem, njihovim nadzornikom.
43 उस मौके पर लोगों ने बड़ी-बड़ी बलियां चढ़ाईं. वहां बहुत ही आनंद मनाया जा रहा था, क्योंकि यह परमेश्वर की ओर से दिया गया आनंद था-यहां तक कि स्त्रियां और बच्‍चे तक आनंद मना रहे थे; फलस्वरूप येरूशलेम का यह आनंद दूर-दूर तक सुनाई दे रहा था.
Ta dan so darovali tudi veliko klavnih daritev in se veselili, kajti Bog jih je pripravil, da se veselijo z veliko radostjo. Tudi žene in otroci so se veselili, tako da je bilo veselje iz Jeruzalema slišati celo od daleč.
44 उसी अवसर पर भंडारों के अधिकारी भी चुने गए, कि वे सभी दान, पहले फलों, दसवें अंश को नगरों के खेतों के अनुसार, व्यवस्था के द्वारा उन भागों को पुरोहितों और लेवियों के लिए इकट्ठा करें; क्योंकि यह यहूदिया के लोगों के लिए आनंद का विषय था कि ये पुरोहित और लेवी सेवा करते थे.
Ob tistem času so bili nekateri določeni nad sobe za zaklade, za daritve, za prve sadove in za desetine, da zberejo vanje iz mestnih polj deleže od postave za duhovnike in Lévijevce, kajti Juda se je veselil zaradi duhovnikov in Lévijevcev, ki so čakali.
45 इन सभी ने दावीद और उनके पुत्र शलोमोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार गायकों और द्वारपालों के साथ मिलकर अपने परमेश्वर की आराधना और शुद्ध करने की सेवा की.
Tako pevci kakor vratarji so varovali službo svojega Boga in službo očiščevanja, glede na zapoved Davida in njegovega sina Salomona.
46 क्योंकि पहले के समय में, यानी दावीद और आसफ के समय में गायकों के लिए एक प्रधान हुआ करता था, जब वे परमेश्वर के लिए स्तुति के गीत और धन्यवाद के गीत प्रस्तुत किया करते थे.
Kajti v dneh Davida in Asáfa, so bili tam od davnine vodje pevcev s pesmimi hvaljenja in zahvaljevanja Bogu.
47 इस प्रकार ज़ेरुब्बाबेल और नेहेमियाह के शासनकाल में गायकों और द्वारपालों के लिए ठहराए गए हर दिन का भाग सभी इस्राएली चढ़ाया करते थे और लेवियों का भाग पवित्र करके दिया करते थे और तब लेवी अहरोन के वंशजों के लिए ठहराया गया भाग अलग रख दिया करते थे.
Ves Izrael je v dneh Zerubabéla in v dneh Nehemija dal deleže pevcem in vratarjem, vsak dan njegov delež. Svete stvari pa so posvetili Lévijevcem in Lévijevci so jih posvetili Aronovim otrokom.

< नहेमायाह 12 >