< नहेमायाह 10 >

1 इस वाचा पर मुहर लगानेवालों के नाम इस प्रकार है: हाकालियाह के पुत्र राज्यपाल नेहेमियाह. और सीदकियाहू,
Приложившие печати были: Неемия-Тиршафа, сын Гахалии, и Седекия,
2 सेराइयाह, अज़रियाह, येरेमियाह,
Сераия, Азария, Иеремия,
3 पशहूर, अमरियाह, मालखियाह,
Пашхур, Амария, Малхия,
4 हत्तुष, शेबानियाह, मल्‍लूख,
Хаттуш, Шевания, Маллух,
5 हारिम, मेरेमोथ, ओबदिया,
Харим, Меремоф, Овадия,
6 दानिएल, गिन्‍नेथौन, बारूख,
Даниил, Гиннефон, Варух,
7 मेशुल्लाम, अबीयाह, मियामिन,
Мешуллам, Авия, Миямин,
8 माजियाह, बिलगाइ, शेमायाह. यह सभी पुरोहित थे.
Маазия, Вилгай, Шемаия: это священники.
9 लेवी: ये थे अज़ानिया का पुत्र येशुआ, बिन्‍नूइ जो हेनादाद के वंशजों से था, कदमिएल;
Левиты: Иисус, сын Азании, Биннуй, из сыновей Хенадада, Кадмиил,
10 उनके भाई थे शेबानियाह, होदियाह, केलिता, पेलाइयाह, हानन,
и братья их: Шевания, Годия, Клита, Фелаия, Ханан,
11 मीका, रेहोब, हशाबियाह,
Миха, Рехов, Хашавия,
12 ज़क्‍कूर, शेरेबियाह, शेबानियाह,
Закхур, Шеревия, Шевания,
13 होदियाह, बानी, बेनिनू.
Годия, Ваний, Венинуй.
14 लोगों के नायक इस प्रकार थे: पारोश, पाहाथ-मोआब, एलाम, ज़त्तू, बानी,
Главы народа: Парош, Пахаф-Моав, Елам, Заффу, Вания,
15 बुन्‍नी, अजगाद, बेबाइ,
Вунний, Азгар, Бевай,
16 अदोनियाह, बिगवाई, आदिन,
Адония, Бигвай, Адин,
17 अतेर, हिज़किय्याह, अज्ज़ूर,
Атер, Езекия, Азур,
18 होदियाह, हाषूम, बेज़ाइ,
Годия, Хашум, Бецай,
19 हरिफ, अनाथोथ, नेबाय,
Хариф, Анафоф, Невай,
20 मगफ़ीआष, मेशुल्लाम, हेज़ीर,
Магпиаш, Мешуллам, Хезир,
21 मेशेजाबेल, सादोक, यद्दुआ,
Мешезавел, Садок, Иаддуй,
22 पेलातियाह, हानन, अनाइयाह,
Фелатия, Ханан, Анаия,
23 होशिया, हननियाह, हस्षूब,
Осия, Ханания, Хашшув,
24 हल्लेहेष, पिल्हा, शोबेक,
Лохеш, Пилха, Шовек,
25 रेहुम, हशाबनाह, मआसेइयाह,
Рехум, Хашавна, Маасея,
26 अहीयाह, हानन, अनान,
Ахия, Ханан, Анан,
27 मल्‍लूख, हारिम और बाअनाह.
Маллух, Харим, Ваана.
28 इसके बाद बचे हुए लोग, पुरोहित, लेवी, द्वारपाल, गायक, मंदिर के सेवक और वे सभी, जिन्होंने खुद को परमेश्वर की व्यवस्था के लिए देश-देश के लोगों से अलग कर रखा था, उनकी पत्नियां, उनके पुत्र-पुत्रियां; और वे सभी, जिनमें ज्ञान और समझ थी,
И прочий народ, священники, левиты, привратники, певцы, нефинеи и все, отделившиеся от народов иноземных к закону Божию, жены их, сыновья их и дочери их, все, которые могли понимать,
29 अपने संबंधियों और उनके रईसों के साथ मिल गए. इन्होंने अपने आप पर एक शाप ले लिया और उन्होंने याहवेह की व्यवस्था के पालन करने की शपथ ली, वह व्यवस्था, जो परमेश्वर के सेवक मोशेह द्वारा दी गयी थी; सभी ने प्रण किया, कि वे परमेश्वर, हमारे प्रभु याहवेह की सभी आज्ञाओं, नियमों और विधियों का पालन करने में चौकसी करेंगे.
пристали к братьям своим, к почетнейшим из них, и вступили в обязательство с клятвою и проклятием - поступать по закону Божию, который дан рукою Моисея, раба Божия, и соблюдать и исполнять все заповеди Господа Бога нашего, и уставы Его и предписания Его,
30 उन्होंने यह शपथ भी ली, कि वे अपनी पुत्रियों का विवाह इस देश के निवासियों से न होने देंगे और न अपने पुत्रों के लिए उनकी पुत्रियों को लाएंगे.
и не отдавать дочерей своих иноземным народам, и их дочерей не брать за сыновей своих;
31 उस स्थिति में, जब उस देश के निवासी किसी शब्बाथ पर या किसी अलग किए हुए प्रभु के शब्बाथ पर बेचने के लिए अपना कुछ सामान या अनाज लेकर आएं, हम शब्बाथ पर या ऐसे अलग किए हुए दिन पर हम उनसे इसको नहीं खरीदेंगे. हम हर सातवें साल न तो खेती करेंगे और न उधार में दिए हुए पैसे को वापस लेने की कोशिश करेंगे.
и когда иноземные народы будут привозить товары и все продажное в субботу, не брать у них в субботу и в священный день, и в седьмой год оставлять долги всякого рода.
32 हमने खुद अपने ऊपर यह जवाबदारी भी ले ली कि हम हर साल एक तिहाई शेकेल का दान दिया करेंगे, कि यह परमेश्वर के भवन में सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाए;
И поставили мы себе в закон давать от себя по трети сикля в год на потребности для дома Бога нашего:
33 पवित्र रोटी के लिए, नित्य अन्‍नबलि के लिए, नित्य होमबलि के लिए, शब्बाथों के लिए, नए चांद के लिए, ठहराए गए अवसरों के लिए, अलग की गई वस्तुओं के लिए, और पापबलि के लिए, कि उनके द्वारा इस्राएल के लिए प्रायश्चित किया जा सके और हमारे परमेश्वर के भवन के सारे कामों में यह योगदान दे सकें.
на хлебы предложения, на всегдашнее хлебное приношение и на всегдашнее всесожжение, на субботы, на новомесячия, на праздники, на священные вещи на жертвы за грех для очищения Израиля, и на все, совершаемое в доме Бога нашего.
34 इसके अलावा हमने पुरोहितों, लेवियों और लोगों के बीच लकड़ी की भेंट के लिए चिट्ठी डाली, कि वे इसे हर साल अपने-अपने पितरों के अनुसार इस सभी अवसरों पर हमारे परमेश्वर के भवन में ले आएं कि याहवेह हमारे परमेश्वर की वेदी पर आग जलाई जा सके, जैसा कि व्यवस्था का आदेश है.
И бросили мы жребии о доставке дров, священники, левиты и народ, когда которому поколению нашему в назначенные времена, из года в год, привозить их к дому Бога нашего, чтоб они горели на жертвеннике Господа Бога нашего, по написанному в законе.
35 कि वे इस भूमि की पहली उपज को, हर एक पेड़ के पहले फल को हर साल याहवेह के भवन में ले आया करें.
И обязались мы каждый год приносить в дом Господень начатки с земли нашей и начатки всяких плодов со всякого дерева;
36 कि वे हमारी संतान के, अपने पशुओं के, अपनी भेड़-बकरियों के पहलौठों को, लिखी गई विधि के अनुसार हमारे परमेश्वर के भवन में सेवा कर रहे पुरोहितों के सामने हमारे परमेश्वर के भवन में ले आएं.
также приводить в дом Бога нашего к священникам, служащим в доме Бога нашего, первенцев из сыновей наших и из скота нашего, как написано в законе, и первородное от крупного и мелкого скота нашего.
37 हम खुद भी अपने गूंधे हुए आटे का पहला भाग, अपने दान, हर एक पेड़ का फल, नई दाखमधु का और तेल का पहला भाग हमारे परमेश्वर के भवन के कमरों में नित्य पुरोहितों के सामने ले आएंगे और अपनी भूमि की उपज का दसवां भाग लेवियों के सामने, क्योंकि लेवी ही सभी नगरों में दसवें अंश के अधिकारी हैं.
И начатки из молотого хлеба нашего и приношений наших, и плодов со всякого дерева, вина и масла мы будем доставлять священникам в кладовые при доме Бога нашего и десятину с земли нашей левитам. Они, левиты, будут брать десятину во всех городах, где у нас земледелие.
38 अहरोन के वंश का कोई पुरोहित उस अवसर पर लेवी के साथ रहेगा, जब लेवी दसवां भाग इकट्ठा करते हैं. तब लेवी हमारे परमेश्वर के भवन में आए दसवें भाग का दसवां भाग लेकर जाएगा, यानी भंडार घर के कमरों में.
При левитах, когда они будут брать левитскую десятину, будет находиться священник, сын Аарона, чтобы левиты десятину из своих десятин отвозили в дом Бога нашего в комнаты, отделенные для кладовой,
39 इस्राएल वंशज और लेवी वंशज अनाज के दान, नई दाखमधु और तेल उन कमरों में ले आएंगे. वहां पवित्र स्थान में इस्तेमाल के लिए ठहराए गए बर्तन रखे होंगे और वहां सेवा कर रहे पुरोहित, द्वारपाल और गायक ठहराए हुए रहते हैं. इस प्रकार हम हमारे परमेश्वर के भवन को अकेला न छोड़ेंगे.
потому что в эти комнаты как сыны Израилевы, так и левиты должны доставлять приносимое в дар: хлеб, вино и масло. Там священные сосуды, и служащие священники, и привратники, и певцы. И мы не оставим дома Бога нашего.

< नहेमायाह 10 >