< नहूम 2 >

1 हे नीनवेह, एक आक्रमण करनेवाला तुम्हारे विरुद्ध में आ रहा है. इसलिये गढ़ों की पहरेदारी करो, सड़कों की रखवाली करो, अपने आपको मजबूत बनाओ, अपने संपूर्ण सैन्य बल को एकत्र कर लो!
Postītājs ceļas pret tevi, - sargi pili, lūko uz ceļu, stiprini gurnus un centies spēcīgi!
2 याहवेह याकोब की शोभा को इस्राएल की शोभा की तरह ज्यों का त्यों कर देंगे, यद्यपि नाश करनेवालों ने उन्हें उजाड़ दिया है और उनकी दाख-लताओं को नाश कर दिया है.
Jo Tas Kungs atkal uzceļ Jēkaba godību, tā kā Israēla godību, jo laupītāji tos aplaupījuši un maitājuši viņu vīna stīgas.
3 उसके सैनिकों की ढाल का रंग लाल है; उसके योद्धा भड़कीले लाल वस्त्र पहने हुए हैं. जिस दिन उन्हें युद्ध के लिए तैयार किया जाता है, उनके रथों का धातु चमकता है; सनोवर की बर्छियां घुमाई जाती हैं.
Viņa varoņu priekšturamās bruņas ir sarkanas, viņa kara ļaudis purpurā ģērbušies, rati spīd kā uguns liesmas tai dienā, kad viņš apbruņojās, un šķēpi top cilāti.
4 गलियों में रथ तेज गति से दौड़ते हैं, और चौराहों में इधर से उधर भागते रहते हैं. वे जलती मशालों की तरह दिखते हैं; वे बिजली की तरह भागते हैं.
Rati rīb uz ielām, tie skraida gatvēs, viņu izskats ir kā uguns lāpas, tie laistās kā zibeņi.
5 नीनवेह अपने चुने हुए सैनिक दलों को आदेश देता है, पर वे अपने रास्ते में लड़खड़ाते हैं. वे शहर की दीवार से टकराते हैं; सुरक्षा की ढाल अपनी जगह में खड़ी की गई है.
Viņš piemin savus varenos, tie klūp savā ceļā, tie steidzās uz mūriem un sataisa patvērumu.
6 नदी के द्वार खोल दिए गए हैं और महल गिरने लगता है.
Upju vārti ir atdarīti, un pils iet bojā.
7 यह फैसला हो गया है कि नीनवेह बंधुआई में चला जाएगा. उसकी गुलाम महिलायें पंड़की की तरह विलाप करेंगी और अपनी छाती पीटेंगी.
Un ķēniņiene krīt kaunā un top aizvesta, un viņas kalpotājas vaid kā baloži un sit pie savām krūtīm.
8 नीनवेह पानी के एक पोखरी के समान है, जिसका पानी सूखता जा रहा है. वे चिल्लाकर कहते हैं, “रुक जाओ! रुक जाओ!” किंतु कोई भी मुड़कर देखता तक नहीं.
Jo Ninive bija kā ūdeņu ezers no tā laika, kad tā cēlusies. Bet tie bēg. Stāvat, stāvat! Bet neviens neskatās atpakaļ.
9 चांदी को लूटो! सोने को लूटो! इसके सब खजानों से, धन की आपूर्ति असीमित है!
Laupāt sudrabu, laupāt zeltu, jo tur mantas bez gala un visādu dārgumu papilnam.
10 उसे लूट लिया, छीन लिया और निर्वस्त्र कर दिया गया है! उसमें साहस ही न रहा, उसके घुटनों का बल जाता रहा, शरीर कांप रहे हैं और प्रत्येक के चेहरे का रंग उड़ गया है.
Posts un postaža un tuksnesis, sirds izkūst, ceļi dreb, un visi gurni gurst, un visi viņu vaigi nobāl.
11 कहां है सिंहों का मांद, वह जगह जहां वे जवान सिंहों को भोजन खिलाते थे, जहां सिंह और सिंहनी जाते थे, और उनके बच्‍चे निडर होकर रहते थे?
Kur nu ir tas lauvu dzīvoklis un tā jauno lauvu ganība, kur tas lauva, tā lauvu māte ar tiem lauvu bērniem staigāja, un nebija, kas tos iztraucēja?
12 सिंह अपने बच्चों के लिए पर्याप्‍त शिकार करता था और अपनी साथी सिंहनी के लिए शिकार का गला दबा लेता था, और अपनी मांद को मारे गये पशु से और अपनी गुफा को शिकार से भर लेता था.
Bet tas lauva laupīja gan priekš saviem bērniem un žņaudza priekš tām lauvu mātēm, savas alas viņš pildīja ar laupījumu un savus dzīvokļus ar to, ko saplosīja.
13 सर्वशक्तिमान याहवेह की यह घोषणा है, “मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं. मैं तुम्हारे रथों को आग से जला डालूंगा, और तुम्हारे जवान सिंह तलवार से मार डाले जाएंगे. मैं पृथ्वी पर तुम्हारे शिकार करने के लिये कुछ नहीं छोड़ूंगा. तुम्हारे संदेशवाहकों की आवाज फिर कभी सुनाई नहीं देगी.”
Redzi, Es celšos pret tevi, saka Tas Kungs Cebaot; un sadedzināšu dūmos viņas ratus un zobens aprīs tavus lauvu bērnus, un Es izdeldēšu tavu laupījumu no zemes, un tavu vēstnešu balsi vairs nedzirdēs.

< नहूम 2 >