< मीका 5 >

1 हे सैन्य-दलों के शहर, अपने सैनिकों को क़तार में कर लो, क्योंकि हमारे विरुद्ध एक घेरा डाला गया है. वे इस्राएल के शासक के गाल पर लाठी से प्रहार करेंगे.
Riv nu Sår i din Hud! De bar opkastet en Vold imod os; med Stokken slår de Israels Hersker på Kinden.
2 “पर तुम, हे एफ़राथा के बेथलेहेम, यद्यपि तुम यहूदिया के वंशजों में छोटे हो, तुमसे ही मेरे लिए एक व्यक्ति का आगमन होगा जो इस्राएल के ऊपर शासक होगा, जिसका उद्गम पुराने समय से, प्राचीन काल से है.”
Og du du Betlehems-Efrata, liden til at være blandt Judas Tusinder! Af dig skal udgå mig een til at være Hersker i Israel. Hans Udspring er fra fordum, fra Evigheds Dage.
3 इसलिये इस्राएल को उस समय तक त्याग दिया जाएगा, जब तक वह जो प्रसव पीड़ा में है, एक बालक को जन्म नहीं दे देती, और उसके बाकी भाई इस्राएलियों से मिल जाने के लिये लौट नहीं जाते.
Derfor giver han dem hen, så længe til hun, som skal føde, føder, og Resten af hans Brødre vender hjem til Israeliterne.
4 वह याहवेह के बल से, याहवेह अपने परमेश्वर के नाम के प्रताप से उठ खड़ा होगा और अपने झुंड की देखरेख करेगा. और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि तब पृथ्वी की छोर तक लोग उसकी महानता को जानेंगे.
Han skal stå og vogte i HERRENs Kraft, i HERREN sin Guds høje Navn. De skal bo trygt, thi nu skal hans Storhed nå Jordens Grænser.
5 और वह हमारी शांति होगा जब अश्शूरवासी हमारे देश पर आक्रमण करेंगे और हमारे गढ़ों में प्रवेश करेंगे. हम उनके विरुद्ध सात चरवाहे, वरन आठ सेनापति खड़े कर देंगे,
Og han skal være Fred. Når Assur trænger ind i vort Land, og når han træder ind i vore Borge, stiller vi syv Hyrder imod ham og otte fyrstelige Mænd,
6 जो अश्शूर देश पर, निमरोद के देश पर तलवार से शासन करेंगे. वह हमें अश्शूरवासियों से छुड़ाएगा जब वे हमारे देश पर आक्रमण करेंगे और हमारी सीमाओं को पार करेंगे.
som skal vogte Assurs Land med Sværd og Nimrods Land med Klinge. Og han skal fri os fra Assur, når han trænger ind i vort Land, træder ind på vore Enemærker.
7 याकोब का बचा भाग बहुत से लोगों के बीच होगा. वह याहवेह द्वारा भेजे ओस, घांस पर पड़नेवाली वर्षा के समान होगा, जो किसी का इंतजार नहीं करता और न ही किसी मनुष्य पर निर्भर रहता है.
Da bliver Jakobs Rest i de mange Folkeslags Midte som Dug, der kommer fra HERREN, som Regnens Dråber på Græs, der ikke venter på nogen eller bier på Menneskens Børn.
8 याकोब का बचा भाग जातियों के बीच और लोगों के बीच ऐसा होगा, जैसा एक सिंह जंगली जानवरों के बीच होता है, और एक जवान सिंह जो भेड़ों के झुंड के बीच होता है, और वह उनके मध्य से जाते हुए उन पर झपटता है और उनको फाड़ डालता है, और कोई उन्हें बचा नहीं सकता.
Da bliver Jakobs Rest blandt Folkene i de mange Folkeslags Midte som en Løve blandt Skovens Dyr, en Ungløve blandt Fårehjorde, der nedtramper, når den går frem, og sønderriver redningsløst.
9 तुम्हारा हाथ अपने शत्रुओं के ऊपर विजय उल्लास में ऊंचा उठेगा, और तुम्हारे सब शत्रु नाश किए जाएंगे.
Din Hånd skal være over dine Uvenner, alle dine Fjender ryddes bort.
10 याहवेह की घोषणा यह है, “उस दिन मैं तुम्हारे घोड़ों को तुम्हारे बीच नाश कर दूंगा और तुम्हारे रथों को भी नष्ट कर दूंगा.
På hin Dag, lyder det fra HERREN, udrydder jeg Hestene af dig, dine Stridsvogne gør jeg til intet.
11 मैं तुम्हारे देश के शहरों को नष्ट कर दूंगा और तुम्हारे गढ़ों को ध्वस्त कर दूंगा.
rydder Byerne bort i dit Land, river alle dine Fæstninger ned,
12 मैं तुम्हारे बीच जादू-टोने को समाप्‍त कर दूंगा और तुम फिर कभी ज्योतिष की बात न कर सकोगे.
rydder Trolddommen bort af din Hånd, Tegntydere får du ej mer;
13 मैं तुम्हारे मूर्तियों और तुम्हारे बीच तुम्हारे पवित्र पत्थरों को नाश कर दूंगा; तुम फिर कभी अपने हाथ से बनाये चीज़ों की आराधना नहीं करोगे.
jeg rydder dine Billeder bort, Stenstøtterne bort af din Midte og du skal ikke mer tilbede dine Hænders Værk.
14 जब मैं तुम्हारे शहरों का विनाश करूंगा तो मैं तुम्हारे बीच से तुम्हारे अशेरा-स्तम्भों को उखाड़ फेंकूंगा.
Jeg udrydder dine Asjerer og lægger dine Afguder øde;
15 मैं गुस्सा और क्रोध में उन जनताओं से बदला लूंगा जिन्होंने मेरी बात नहीं मानी है.”
i Vrede og Harme tager jeg Hævn over Folk, som ikke vil høre.

< मीका 5 >